Author: Fact File
रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ा जवाब देते हुए कहा है कि झारखंडियों को रोजगार देने की बात करना भाजपा को धमकी जैसा लगने लगा है. यह भाजपा की जनविरोधी और युवा विरोधी मानसिकता को उजागर करता है. उन्होंने कहा कि भाजपा को न तो राज्य के युवाओं की चिंता है और न ही स्थानीय लोगों के भविष्य से कोई सरोकार है. जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के युवाओं के रोजगार और भविष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील हैं. झामुमो की सरकार ने…
रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री के कोयला रोकने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि रोकना ही है तो मुख्यमंत्री सरकारी तंत्र के संरक्षण में हो रहे बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी, तस्करी रोक कर दिखाएं. पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में आदित्य साहू ने कहा, “झारखंड का कोयला जैसे दूसरे राज्यों में जाता है वैसे ही दूसरे राज्य से कुछ और यहां आता है. सब मिलकर विकसित भारत बनता है. इसलिए विकसित झारखंड बनाने में केन्द्र सरकार के साथ खड़ा होना राज्य सरकार की जिम्मेवारी है. जनता ने आपको इसी…
रांचीः झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले शहरी निकायों के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई. रांची नगर निगम में मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव में आठ उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए हैं. इस बीच सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सुजीत बिजय आनंद कुजूर को समर्थन दिया है. जेएमएम के इस फैसले से सियासत गर्म हो गई है. शहरी निकायों के चुनाव भले ही गैर दलीय हो रहे हैं, पर सत्ता- विपक्ष के बड़े नेता मोहरे बिछाने में जुटे हैं. इससे पहले कांग्रेस ने रमा खलखो को समर्थन दिया है. उधर…
पलामू: एंटी करप्शन ब्यूरो ने में एक रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार को सात हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसीबी पलामू की टीम ने की है. रोजगार सेवक पर मनरेगा के तहत कूप निर्माण योजना में सात हजार रुपए घूस लेने का आरोप है. एसीबी ने गिरफ्तार रोजगार सेवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सरईडीह निवासी राजन कुमार यादव ने एसीबी में शिकायत की थी मनरेगा के तहत कूप निर्माण योजना की एंट्री के लिए रोजगार सेवक घूस मांग रहे हैं. इस शिकायत के सत्यापन के बाद नौडीहा बाजार से…
वेब सिरीज़ ‘घूसखोर पंडत’ के निदेशक और टीम के ख़िलाफ़ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में एफ़आईआर दर्ज की गई है. लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए एक प्रेस नोट में इसकी जानकारी दी गई है. इस बीच फ़िल्म मेकर नीरज पांडे ने भी अपनी फ़िल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर आधिकारिक तौर पर बयान जारी किया है. पुलिस कमिश्नरेट की प्रेस नोट में वेब सिरीज़ पर जातिगत अपमान, सामाजिक आक्रोश और शांति भंग करने की कोशिश का आरोप लगाया है. इसमें कहा गया, “वेब सिरीज़ का शीर्षक एक विशेष समुदाय/जाति (ब्राह्मण) को लक्षित कर अपमानित करने के…
रांचीः शहर के जाने- माने कारोबारी और बिल्डर अनुराग सरावगी ने ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर जान दे दी है. घटना गुरुवार देर रात की है. रांची पुलिस आत्महत्या का कारण और दूसरे तथ्यों को लेकर जांच में जुटी हुई है. 45 वर्षीय अनुराग सरावगी मेन रोड स्थित जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर भी थे. घटना के समय वह फ्लैट में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चे तमिलनाडु में रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे. कोतवाली के डीएसपी प्रकाश सोय ने घटना स्थल का जायजा लिया है. उनका कहना है कि प्रथम…
रांचीः चार साल पुराने बहुचर्चित रूपेश पांडेय हत्याकांड में सीबीआइ कोर्ट ने तीन अभियुक्तों को उम्र कैद की सजा सुनाई है. तीनों अभियुक्त मो असलम अंसारी उर्फ पप्पू मियां, मो कैफ और मो गुरफान को विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने गुरुवार को यह सजा दी है. तीनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर छह-छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. फैसले के दौरान आरोपियों को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया. गौरतलब है कि दो फरवरी को मामले में पांच आरोपियों…
कोडरमाः झारखंड में कोडरमा की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता औपचारिक तौर पर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गईं. मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के समक्ष अपने हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने नये सियासी सफर की शुरुआत की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अब कोडरमा की राजनीति बदलने वाली है. कोडरमा के लुकाईटांड में आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारी कई दिनों से चल रही थी. इससे पहले 27 फरवरी को कोडरमा के सुहाना गार्डेन में आयोजित समर्थक मिलन समारोह में शालिनी गुप्ता ने अपने…
झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम के सबसे बड़े दारोदार हेमंत सोरेन ने पहले दुमका और फिर धनबाद में आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में एक साथ कई तीर साधे. यूं कहें अपने भाषणों में वे दूर की कौड़ी खेलते रहे. दुमका और धनबाद में पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ा. दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन की कमी भी खली. दुमका के कार्यक्रम में गुरुजी को याद करते हुए हेमंत सोरेन भावुक हो गए. उनकी आंखों में सू छलक पड़े. वहीं धनबाद में मंच पर शिबू सोरेन के लिए कुर्सी खाली छोड़ी गई. कुर्सी पर…
रांचीः झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिय पीड़ित बच्चों को एचआइवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में कड़ा रुख दिखाते हुए झारखंड हाइकोर्ट ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने दीपक हेंब्रम की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है. अदालत ने चाईबासा सदर थाना प्रभारी को आदेश दिया है कि यदि मामले में संज्ञेय अपराध बनता है, तो बिना देरी किए कार्रवाई शुरू करें. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को सूचित किया गया कि उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए स्थानीय थाने…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us