Author: Fact File
दुमकाः दुमका के सरैयाहाट प्रखंड सह अंचल कार्यालय में गुरुवार को एसीबी ने प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज को पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद प्रधान लिपिक को एसीबी की टीम दुमका लेकर गई है. एसीबी के अनुसार, सरैयाहाट थाना क्षेत्र के संतलेहटी गांव निवासी दीपक दास ने शिकायत की थी कि दुमका अनुमंडल पदाधिकारी की अदालत में लंबित भूमि विवाद मामले (वाद संख्या 534/2025) में जांच रिपोर्ट भेजने के एवज में प्रभारी प्रधान लिपिक उनसे 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का…
केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 के यू-डायस का रिपोर्ट जारी कर दिया है. राज्य में हाईस्कूल स्तर पर विद्यालय छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक है. राज्य में 6.6 फीसदी विद्यार्थी हाईस्कूल स्तर पर विद्यालय छोड़ देते हैं. हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर यह आकड़ा 9.5 फीसदी का है. राज्य में प्लस टू स्तर पर छात्र शिक्षक अनुपात बढ़ा है. वर्ष 2024-25 में प्लस टू स्तर पर 47 विद्यार्थी पर एक शिक्षक कार्यरत थे यह बढ़कर अब 52 हो गया है. रिपोर्ट बताती है कि झारखंड में प्राथमिक से लेकर प्लस टू विद्यालय तक में विद्यार्थियों के ड्रापआउट दर में…
जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में बुधवार की रात राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की हुई हत्या के मामले में आरोपी साहेब सिंह उर्फ शब्बे को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस की जवाबी फायरिंग में शब्बे कै पेर में गोली लगी है. सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया है कि राहुल बच्चा की हत्या के बाद शब्बे ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि उसने वारदात में प्रयुक्त दो पिस्तौल स्मृति पार्क में छिपा रखी है. गुरुवार सुबह पुलिस टीम उसे हथियार…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि हमारे राज्य ने देश को केवल खनिज संपदा ही नहीं, बल्कि बौद्धिक पूंजी भी दी है. अब हमारी पहचान केवल ‘माइंस’ से नहीं, बल्कि ‘माइंड्स’ रिसोर्स व रिसर्च से भी होनी चाहिए. हमें प्राकृतिक संसाधनों के साथ अनुसंधान, नवाचार और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को भी समान महत्व देना होगा. झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ के पहले सत्र मे आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस तथा भविष्य की तकनीकों पर मंथन में मुख्यमंत्री ने यह…
रांचीः दस साल की एक स्कूली छात्रा को बहला-फुसला कर यौन उत्पीड़न करने के अभयुक्त लव चित्रकार को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने फैसला सुनाया. अभियुक्त लव चित्रकार जेल में रहकर ट्रायल फेस कर रहा था. उसके खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 103/ 2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. आरोप था कि उसने 5 मार्च 2025 को एक 10 वर्षीय स्कूली छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की. सुनवाई…
गढ़वाः गढ़वा जिले के बड़गड़ प्रखंड के सुदूर महुआटीकर गांव के एक आदिवासी बुजुर्ग को पेंशन के लिए तीन महीने तक बैंक दौड़ते रहने और इस दौरान बुजुर्ग की हुई मौत के मामले में ग्रामीण बैंक के मैनेजर को दोषी पाया गया है. इसके बाद जिला प्रशासन ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई के लिए ग्रामीण महाप्रबंधक को पत्र भेजा है. गढ़वा के उपायुक्त ने एक्स पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह जानकारी दी है. इससे पहले सोशल मीडिया पर इस घटना के सामने आने के बाद सीएम ने घटना की जांच और दोषियों पर कार्रवाई के आदेश…
रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दत्तो में पुलिस ने छापामारी कर अवैध हथियार बनाने का पर्दाफाश किया है. साथ ही अवैध हथियार बनाने के जुर्म में पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने तीन अर्धनिर्मित पिस्टल, 9 मैगजीन, हथियार बनाने की मशीन, लोहे के पार्ट्स व अन्य सामान बरामद किया है. यह धंधा लोहार की दुकान में चल रहा था. पुलिस ने मामले में दिनेश विश्वकर्मा, उसकी पत्नी नूतन देवी, दिनेश का बड़ा भाई अनिल विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है. तीनों से पूछताछ चल रही है. यह परिवार मूल रूप से नवादा…
जमशेदपुरः बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को पुलिस गिरफ्त से बचते हुए जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने मंडल के बारे में सूचना देने के लिए दो लाख रुपये का इनाम रखा था. वह सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया का निवासी है और पुलिस उसे इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मान रही है. इस मामले में पुलिस अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं. इससे पहले रविवार को डीडी बार के मालिक सह भाजपा…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा 14वीं की मुख्य परीक्षा की तारीख बदल गई है. जेपीएससी की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) अब 21, 22 और 23 जुलाई को आयोजित होगी. इससे पहले यह परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई को प्रस्तावित थी. आयोग के अनुसार इस परीक्षा में 2204 अभ्यर्थी शामिल होंगे. सहायक वन संरक्षक का रिजल्ट जारी उधर आयोग ने सहायक वन संरक्षक के 78 पद के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा में 368 अभ्यर्थियों को सफल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जकार्ता कन्वेंशन सेंटर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भारतीय समुदाय और इंडोनेशिया के लोगों का आभार जताया. उन्होंने कहा, “मैंने देखा कि इंडोनेशिया में भारत का गाना ‘कुछ-कुछ होता है…’ बहुत ही लोकप्रिय है. कुछ-कुछ होता है… भारतीय गाना यहां बहुत चर्चा में रहता है, ऐसा मैंने देखा. इस पर मैंने प्रेसिडेंट प्रबोवो से कहा कि जब भारत-इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं, तो कुछ-कुछ से भी आगे बढ़कर बहुत कुछ होता है. फुटबॉल फीवर की चर्चा प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन की शुरुआत…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us