Author: Fact File

रांचीः भाजपा प्रदेश कार्यालय पार्टी अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य की वर्तमान स्थिति के अलावा सांगठनिक विषयों पर भी लंबी चर्चा हुई. बैठक में राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था, जेपीएससी में धांधली आदि मामले पर भाजपा काफी गंभीर दिखी। बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने मीडिया को ब्रीफिंग करते हुए कहा कि पार्टी की इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की अकर्मण्यता के कारण पूरे प्रदेश की चरमराई विधि व्यवस्था पर गंभीर चर्चा हुई.…

Read More

अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री रहे वीएचपी नेता चंपत राय ने इस्तीफे के बाद चुप्पी तोड़ी है. चंपत राय ने अपने एक्स हैंडल पर एक पत्र की तस्वीर शेयर की है. इस पोस्ट पर उन्होंने तुलसीदास की रामचरितमानस के अयोध्या कांड की एक चौपाई लिखी है- धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी. इसका मतलब है- धैर्य, धर्म, मित्र और पत्नी (या जीवनसाथी)- इन चारों की सच्ची परीक्षा केवल संकट के समय ही होती है. चंपत राय ने इस पत्र में लिखा है कि “एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट…

Read More

पटनाः बिहार की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अभिषेक कुमार ‘बंटी’ को अपना उम्मीदवार बनाया है. उनके नाम की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि आखिर अभिषेक कुमार हैं कौन और पार्टी ने उन्हें इतनी अहम सीट से मैदान में क्यों उतारा. बांकीपुर को बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है, इसलिए इस सीट पर उम्मीदवार का चयन भी काफी अहम माना जा रहा है. वर्तमान में अभिषेक कुमार भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. इससे पहले वे पटना महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा…

Read More

पलामूः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर पलामू में पुंदाग से बूढ़ा पहाड़ तक सड़क निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने का आग्रह किया है. इस सड़क का लगभग 2.7 किलोमीटर का हिस्सा छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा के अंतर्गत आता है. झारखंड सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि अंतर्राज्यीय समन्वय के तहत इस दुर्गम सड़क खंड के निर्माण का पूरा खर्च वह अपने बजट से वहन करेगी, जबकि सड़क के इस हिस्से का प्रशासनिक स्वामित्व छत्तीसगढ़ सरकार के पास ही सुरक्षित रहेगा. वित्त…

Read More

गढ़वाः झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला समिति ने श्री बंशीधर नगर निवासी और पार्टी नेता दीपक प्रताप देव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. पार्टी ने उन पर संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन करने और सार्वजनिक मंच से पार्टी विधायक के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप लगाया है. झामुमो जिला सचिव शरीफ अंसारी ने जिला अध्यक्ष शंभु राम के निर्देश पर यह नोटिस जारी किया है. इसमें दीपक प्रताप देव को नोटिस प्राप्त होने की तिथि से एक सप्ताह के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. विधायक अनंत प्रताप देव के खिलाफ बयानबाजी जारी नोटिस में कहा…

Read More

Ajay Sharma खूंटीः एक सड़क की मरम्मत के इंतजार में गांवों के आदिवासी जब सिस्टम से हारे, तो प्रकृति और देवताओं की पूजा कर मरम्मत की गुहार लगायी. राष्ट्रीय राजमार्ग-20 की सुबह साढ़े दस बजे का दृश्य किसी सामान्य आंदोलन जैसा नहीं, बल्कि आस्था, आक्रोश और प्रशासनिक विफलता का उदाहरण बन गया. सुबह होते ही सांडीगांव की गड्ढों में तब्दील सड़क पर सैकड़ों आदिवासी ग्रामीण इकट्ठा हुए. भीड़ के केंद्र में थे पाहन बिरसिंह पाहन. पाहल के गोद में एक रंगुआ मुर्गा. भीड़ में शामिल मुखिया सुखराम सरूकद, जूरा सिंह मुंडा, चामू सिंह मानकी, बिरसिंह मानकी, नंदलाल कुमार मुंडा…

Read More

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर जमशेदपुर क बहुचर्चित हिमांशु हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल को बताया है कि 27 जून की रात जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में पुलिस वैन से बाहर खींचकर करणी सेना संगठन से जुड़े हिमांशु सिंह नामक एक युवक की अपराधियों द्वारा नृशंस हत्या कर दी गई है. जबकि इसी घटना में प्रत्युष सिंह नामक एक अन्य युवक कलकत्ता में इलाजरत है, जहां वह जिन्दगी और मौत से जूझ…

Read More

सरायकेला: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर रोला और खैरबनी गांव के बीच ट्रेलर और टक्कर के बीच भीषण टक्कर के बाद आग लग गई. आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. यह हादसा सोमवार की रात हुआ. जानकारी के अनुसार, लौह अयस्क से लदे तीन ट्रक हाता की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रोला गांव पार करते ही विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर से एक ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई. हादसे के दौरान ट्रक…

Read More

रांचीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोहरदगा से विधायक रामेश्वर उरांव ईडी कार्यालय पहुंचे हैं. उनसे झारखंड शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ की जाएगी. रामेश्वर उरांव हेमंत सोरेन की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं. ईडी ने शराब घोटाले की जांच के दौरान रामेश्वर और उनके बेटे रोहित उरांव को दूसरा समन जारी किया था. सोमवार, छह जुलाई को रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ हो चुकी है. अब रामेश्वर उरांव से पूछताछ होगी. मंगलवार को रामेश्वर उरांव निर्धारित समय पर रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे. रोहित उरांव से पूछताछ के…

Read More

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफ़ा स्वीकार किया गया. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने मीडिया के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उनकी जगह कृष्ण मोहन को अंतरिम महामंत्री बनाया गया है. नए महामंत्री की नियुक्ति होने तक वो इस पद पर रहेंगे. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने बताया कि ख़ास अधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है और 22 जुलाई को ट्रस्ट की दोबारा बैठक होगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि 22 जुलाई को जब…

Read More