Author: Fact File
रांचीः रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाज कल्याण से सम्बंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही पूर्व में 6 सीडीपीओ को शोकॉज़ के बाद भी उनसे प्राप्त जवाब नही मिलने पर उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है. 48 घंटे में जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनहीनता के आधार पर प्रपत्र-क गठित करने का निर्देश डीएसडब्ल्यूओ को दिया है. आईसीडीएस से संबंधित योजनाओं की प्रगति से संबंधित भी समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पोषण ट्रैकर एप पर योजनाओं से संबंधित निष्पादित कार्यों का एंट्री…
रांचीः अबुआ अधिकार मंच के एक प्रतिनिधमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर राज्य में नशे के कारोबार और युवी पीढ़ी पर इसके दुष्परिणाम की भयावहता से अवगत कराया. मंच के अध्यक्ष गौतम सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधfमंडल ने राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा. इसके साथ ही आग्रह किया है कि पूरे राज्य में जो हालात बने हैं उसे नियंत्रण में करने के लिए एक राज्य स्तरीय विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाए. इस टास्क फोर्स की जिम्मेदारी किसी कर्तव्यनिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी को सौंपी जाए. साथ ही यह टास्क फोर्स राज्य के सभी…
रांचीः रांची पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत ग्रामीण इलाके में 25 थाना क्षेत्रों से 122 वारंटियों को गिरफ्तार कर किया गया. इनमें 98 लोगों को जेल भेज दिया गया है. इनमें अधिकतर आरोपी हत्या, चोरी, ठगी, रंगदारी, अपहरण, और उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े आरोपी शामिल हैं. रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर ग्रामीँण एसपी के नेतृत्व में ग्रामीण इलाके के थाना क्षेत्रों में इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 60 टीमें गठित की गई थीं. रांची पुलिस के मुताबिक सबसे अधिक चान्हो थाना क्षेत्र से 12, मांडर थाना क्षेत्र से 10, ओरमांझी,, नगड़ी, कांके थाना क्षेत्र…
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली गई स्नातक योग्यताधारी परीक्षा JSSC-CGL में कथित पेपर लीक मामले में सीआईडी ने जांच के बाद 11 आरोपियों के खिलाफ दूसरा पूरक चार्जशीट दायर कर दिया है. दूसरे चार्जशीट में जांच एजेंस ने पऱ्सन पत्र उपलब्ध कराने के एवज में पैसे वसूली के मास्टरमाइंड संदीप त्रिपाठी उर्फ शशिभूषण समेत 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. संदीप त्रिपाठी के अलावा मनोज कुमार इंडिया रिजर्व बटालियन के निलंबित जवान कुंदन कुमार एवनं कुंदन के साथ मिलकर एजेंट का काम करने वाले रामनिवास राय. रामनिवास राय के भतीजे कविराज उर्फ मोटू , रॉबिन कुमार,…
अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 171 के क्रैश हो जाने से पूरे देश में शोक की लहर टाटा ग्रुप ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को 1-1 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की है. साथ ही, ग्रुप बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल का पुनर्निर्माण भी करेगा. टाटा ग्रुप ने ये भी कहा है कि कंपनी घायलों के इलाज का पूरा खर्चा उठाएगी और ये सुनिश्चित करेगी कि उन्हें सभी ज़रूरी सहायता मिले. कंपनी ने टाटा सन्स और एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी करते…
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है. समाचार एजेंसी एनएनआई ने बीजेपी के सांसद संबित पात्रा के एक्स पर पोस्ट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है. बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने ट्वीट किया, अहमदाबाद में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी परिवार के वरिष्ठ सदस्य विजय रूपाणी जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और मन को झकझोक देने वाला है. उनका जाना न केवल गुजरात, बल्कि भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने भी उनके निधन की खबर…
रांचीः मीडिया में झारखंड मुक्ति मोर्चा (पार्टी) का पक्ष रखनेवाले सदस्यों को मीडिया केंद्रीय प्रवक्ता या प्रवक्ता के रूप में नहीं, बल्कि सिर्फ पार्टी के पक्षकार के रूप में बातें रखने का निर्देश दिया गया है. इस बाबत झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने गुरूवार को पत्र जारी किया है.उन्होंने कहा है कि झामुमो के निर्णय, कार्यक्रम और सम-सामायिक विषयों पर मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए बीते दिनों पार्टी के कई नेताओं की सूची जारी की गई थी. लेकिन आए दिन ऐसा देखा जा रहा है कि उस पैनल में शामिल कई नेता खुद को…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन एवं इकोनॉमी काउंसलर ने मुलाकात की. इस मौके पर उनके बीच विभिन्न क्षेत्रों में विकास से संबंधित विभिन्न विषयों एवं पहलुओं को लेकर चर्चा हुई. सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी रिलीज के मुताबिक जर्मन राजदूत ने कहा कि विशेषकर कोयला खनन और उत्पादन को लेकर जर्मनी और झारखंड में काफी समानताएं हैं, ऐसे में कोल आधारित उद्योगों के विकास को लेकर झारखंड के साथ जर्मनी सहयोग बढ़ाने को लेकर इच्छुक है. मुख्यमंत्री ने झारखंड में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं से जर्मनी के…
हजारीबागः शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से प्रशासन ने बुधवार को संजीवनी सेवा कुटीर को हटा दिया है. मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए हजारीबाग से बीजेपी के विधायक प्रदीप प्रसाद ने इसी साल चार जनवरी को अस्पताल परिसर में सेवा कुटीर की स्थापना की थी. इसके बाद से ही इस कुटीर को लेकर राजनीतिक विवाद कायम था. संजीवनी सेवा कुटीर को हटाने के लिए मैजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. इससे पहले प्रशासन ने विधायक को अतिक्रमण के नाम पर सेवा कुटीर हटाने को नोटिस भेजा था. बुधवार को…
धनबाद जिले के तोपचांची के दो प्रवासी मजदूरों की छत्तीसगढ़ में ट्रेन से कटकर मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है. यह हादसा मंगलवार की सुबहछत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के कुसुमकसा के पास हुआ है. इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं. तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. अन्य पांच मजदूरों के लापता होने की खबर के बाद उनके परिजनों में अलग बेचैनी है. मृतकों में तोपचांची थाना क्षेत्र की नेरो पंचायत के लक्ष्मणपुर गांव निवासी कृष्णा राय व डीलू राय शामिल हैं. अजय राय तथा…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us