Author: Fact File
रांचीः झारखंड के खूंटी में पीएलएफआई का एक इनामी उग्रवादी एरिया कमांडर हाबिद मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू ने हथियार के साथ सरेंडर कर दिया है. खूंटी की उपाय़ुक्त आर रानिटा और एसपी मनीष टोप्पो ने मुख्य धारा में लौटने के लिए प्रफुल्ल का स्वागत किया. इसके साथ ही आत्मसमर्पण नीति के तहत एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया. हाबिल मुंडू पर एक लाख रुपये का इनाम था. उसने कहा है कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर उसने मुख्य धारा में लौटने का फैसला लिया. हाबिल मुंडू मुरहू प्रखंड के बम्हनी गांव का निवासी है उसके खिलाफ मूरहू,…
चतराः झारखंड के चतरा में तैनात एसएसबी 35वीं बटालयिन के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. देवघर निवासी प्रह्लाद सिंह चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिला पिकेट पर तैनात थे. मंगलवार की रात उकी उसकी ड्यूटी लगी थी. रात करीब 10:00 बजे जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल और एसएसबी के कमांडेंट मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी. जवान के…
चतराः झारखंड में चतरा पुलिस और उत्पाद विभाग ने एक संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. इस अवैध धंधे के संचालन करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1318 बोतलें बरामद की हैं, जिन पर रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज जैसे ब्रांड्स के नकली ढक्कन और स्टिकर लगे थे. बोतलें सील करने वाली मशीन और कच्चा स्प्रिट भी जब्त किया गया है. पुलिस को इन धंधेबाजों से पूछताछ में पता चला है कि इस फैक्ट्री में स्प्रिट और कैमिकल डालकर रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज की बॉटलिंग…
बिहार में हुए राज्य सभा चुनाव में सभी पांच सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की जीत और राजद गठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह की हार के बाद राजद, कांग्रेस में जारी राजनीतिक घमासान के बीच पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. राज्य सभा चुनाव के बाद तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ कोलकाता निकल गए. उनकी इस यात्रा पर कभी लालू यादव के खास रहे शिवानंद तिवारी ने निशाना साधा है. शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा, “पराजय से ज्यादा बुरा है पराजय के उपरांत मैदान छोड़ देना. सुना…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से आज माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रोजेदारों सहित विभिन्न धर्मों, समुदायों एवं वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए. मौके पर मुख्यमंत्री उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री ने कहा है कि रमज़ान का पाक माह आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं समरसता का संदेश देता है. यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है. इससे पहले मुख्यमंत्री…
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी में एक नाव पर इफ़्तार पार्टी के दौरान कथित तौर पर मांस खाने और हड्डियां नदी में फेंकने के आरोप में 14 युवकों को गिरफ़्तार किया गया है. वाराणसी के कोतवाली थाने को सोमवार को मिली एक शिकायत के आधार पर एक अज्ञात के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है. ये शिकायत वाराणसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने की थी. एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया, “सोमवार 16 मार्च को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ…
रामगढ़ः रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस खेमा के रणधीर कुमार निर्वाचित हुए हैं. समाहरणालय परिसर में पार्षदों के बीच हुए मतदान के दौरान रणधीर कुमार को 17 वोट मिले. उनके प्रतिद्वंद्वी प्रतिभा शरण को 15 वोट प्राप्त हुए. इसके साथ ही रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी की रणनीति फूलप्रूफ साबित हुई. रणधीर कुमार कांग्रेस पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी हैं. जैसे ही रणधीर के अध्यक्ष बनने की सूचना समाहरणालय के बाहर पहुंची, भारी संख्या में मौजूद समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया. रणधीर कुमार के उपाध्यक्ष बनने के बाद उपायुक्त…
पलामूः मेदिनीनगर शहर के बैरिया इलाके में एक गैस एजेंसी में हुए सिलिंडर ब्लास्ट के मामले में एजेंसी के संचालक अजय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में अब तक नौ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. सोमवार को गैस एजेंसी का लाइसेंस पलामू के उपायुक्त ने निलंबित कर दिया था. गैस एजेंसी संचालक अजय साहू के वाहन और दूसरे ठिकाने से पुलिस ने 61 घरेलू तथा कमर्शियल सिलिंडर भी बरामद किए हैं. यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर टाउन थाना की पुलिस ने की है. थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस ने अजय…
रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने विधानसभा में रखी गई सीएजी रिपोर्ट में कथित उजागर करोड़ों की वित्तीय गड़बड़ी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. साहू ने कहा कि हेमंत सरकार एकतरफ पैसे का रोना रोती है. गरीब कल्याण योजनाओं को लागू करने ,सड़क,बिजली ,पानी,शिक्षा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास केलिए केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करती है. लेकिन सच्चाई क्या है वह सीएजी की रिपोर्ट बता रही है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में स्पष्ट है कि 14 वें वित्त आयोग के 486करोड़ रुपए राज्य सरकार द्वारा नियम नहीं बनाने के कारण नहीं मिले जबकि…
रांची: राजधानी रांची के एक बड़े कारोबारी की कार में ब्राउन शुगर रख कर उसे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करवाने की साजिश में एक नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. . रांची के लोअर बाजार पुलिस ने एक राजनीतिक पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से जुड़े नेता समेत तीन लोगों को रांची के बड़े कारोबारी की कार में मादक पदार्थ प्लांट करने के मामले में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी नेता तनवीर खान के अलावा दो अन्य शामिल हैं. ड्रग्स प्लांट करने के मामले में पुलिस ने एक नेता तनवीर खान के अलावा इसराफिल उर्फ राजा और मुकेश सोनी…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us