Author: Fact File

धनबाद. कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान ने जेल जाने से पहले पुलिस से गुहार लगाई कि पुलिस उसके भाई प्रिंस खान का एनकाउंटर कर दे. प्रिंस से पूरा परिवार तंग आ चुका है. धनबाद पुलिस ने बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार किया है. पुलिस हिरासत में बंटी खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने प्रिंस को चुनौती भी दी कि दम है तो वह धनबाद आए और सरेंडर करे. और कानून का सामना करे. 42 सेकेंड के इस वीडियो में वह कह रहा है- “मेरा नाम बंटी खान उर्फ जियाउल हक है. प्रिंस मेरा…

Read More

रांची- राज्य सरकार के द्वारा जेएसएससी- सीजीएल नियुक्ति रद करने के आदेश पर झारखंड हाईकोर्ट की रोक फिलहाल जारी रहेगी. इस मामले में अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी. इसके अलावा 11वीं से 13वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी अफसर (FSO) भर्ती विज्ञापनों को रद्द करने संबंधी अधिसूचना पर लगी रोक को भी बरकरार रखा है. इन मामलों में भी कोर्ट ने अगली सुनवाई 18 सितंबर को निर्धारित को निर्धारित की है.  हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि इन मामलों में पहले से पारित अंतरिम आदेश यथावत रहेगा. यानी जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल समेत चारों भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन…

Read More

रांचीः ट्यूलिप हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द करने पर आईएमए रांची के अध्यक्ष डॉ. शेखर चौधरी ने कहा कि किसी अस्पताल का लाइसेंस सीधे निलंबित करना उचित नहीं है. पहले अस्पताल को नोटिस देकर जवाब मांगना चाहिए और इसके बाद जांच के आधार पर फैसला लेना चाहिए. गौरतलब है कि रांची में रिंग रोड पर स्थित निजी ट्यूलिप हॉस्पिटल का लाइसेंस स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित कर दिया है. मरीज के साथ बदसलूकी के मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के कड़े रुख के बाद रांची सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने यह कार्रवाई की है. स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई…

Read More

रांचीः रांची पुलिस ने एक बुजुर्ग यात्री मो अनजार अहमद से हुई लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने ऑटो चालक समेत दो लोगों को को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में वर्दवान कंपाउंड निवासी मोनी सिंह उर्फ पाजी उर्फ मनवीर सिंह और गांधीनगर के चिकू यादव शामिल हैं. इन आरोपियों के पास से बुजुर्ग यात्री से लूटा हुआ छह हजार नगदी, लैपटॉप, फोन और ऑटो बरामद किया गया है. मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि दस सितंबर की रात करीब नौ बजे बुजुर्ग मो अनजार गयाजी से बस से रांची लौटे और बूटी…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को नई दिल्ली में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक डॉ. हरीश चंद्र बर्नवाल की नई पुस्तक ‘मोदी कथा’ का लोकार्पण किया जाएगा. प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन केंद्रीय कानून एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे. यह कार्यक्रम 17 सितंबर, गुरुवार को शाम 5 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए), जनपथ स्थित समवेत सभागार में आयोजित होगा. डॉ. हरीश चंद्र बर्नवाल की यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पांचवीं पुस्तक है. लेखक के अनुसार, ‘मोदी कथा’ राजनीतिक समीक्षा नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री…

Read More

रांची– झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अनियमतता की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. यह कोचिंग रांची में सर्कुलर रोड में है. जांच एजेंसी ने सीआईडी में दर्ज कांड संख्या 16/2026 के तहत यह कार्रवाई की है. हालांकि सजीत अप्राथमिक अभियुक्त है. जांच एजेंसी को जानकारी मिली है कि संजीत एजेंट के तौर पर सेटिंग का काम कर रहा था. इसके अलावा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता के संबंध में दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025…

Read More

तहलका के एडिटर-इन-चीफ़ रहे तरुण तेजपाल ने रेप के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद गोवा की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ इसके बाद उन्हें कोलावाले सेंट्रल जेल भेज दिया गया. पीटीआई के मुताबिक़, उन्होंने कहा, “मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हम सुप्रीम कोर्ट में हैं, हमें यकीन है कि न्याय मिलेगा.” तरुण तेजपाल को पिछले महीने बॉम्बे हाई कोर्ट ने रेप के मामले में 10 साल जेल की सज़ा सुनाई है. नवंबर 2013 में तरुण तेजपाल के ख़िलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया था. सेशन कोर्ट से साल…

Read More

धनबादः धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढांगी पहाड़ी के पास 11 सितंबर को मिली महिला की सिर कटी लाश के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. अपने बेटे के प्रेम विवाह से क्षुब्ध ससुर संतोष रवानी ने बहू की हत्या की साजिश रची थी. इस कांड में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. हालांकि संतोष रवानी की गिरफ्तारी बाकी है. पुलिस का दावा है कि जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने सोमवार को…

Read More

धनबादः  कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान को भाई बंटी खान को  धनबाद पुलिस ने सोमवार को परेड कराई. इससे पहले कोलकाता से बंटी खान को गिरफ्तार कर धनबाद लाया गया. पुलिस उसे लेकर जब पैदल जा रही थी, तो बंटी खान के साथ कुछ लोगों ने उसे कुख्यात बताते हुए मारपीट भी की. पुलिस ने भीड़ से उसे बचाया. इससे पहले भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने उसे कोलकाता से लेकर धनबाद पहुंची. कोलकाता एयरपोर्ट के पास उसे पकड़ा गया था. दुबई भागने की फिराक में था. पुलिस बंटी खान को लेकर जब पैदल ही निकली, तो इस कार्रवाई को…

Read More

धनबादः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख और डुमरी से विधायक जयराम महतो के मामले में अग्रिम जमानत की याचिका मंजूर कर ली गई है. इससे पहले जयराम की अग्रिम जमानत याचिका पर 10 सितंबर को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था. अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अग्रिम जमानत पर आदेश के लिए 14 सितंबर 2026 की तारीख निर्धारित की थी. जयराम महतो की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता शाहनवाज ने बताया है कि कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है. उन्होंने बताया है कि इस मामले में विधायक…

Read More