Author: Fact File

झारखंड बीजेपी की राजनीतिक गलियारे में शुक्रवार की सुबह अचानक से हलचल मची, जब केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राज्यसभा के सांसद आदित्य साहू को प्रदेश में कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चिट्ठी जारी की गई. यह हलचल इसलिए भी कि पार्टी की नजर कई महीनों से इस ओर टिकी रही है कि झारखंड में अगला और नया प्रदेश अध्यक्ष कौन. नये प्रदेश अद्यक्ष के नामों को लेकर कई मौके पर अटकलें भी लगती रही है. वह इसलिए भी 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुना गया है और विधानसभा में उन्हें…

Read More

रांचीः झारखंड में कुरमी को आदिवासी की सूची में शामिल करने की जोर पकड़ती मांग के बाद आदिवासी समुदाय ने भी मोर्चा खोल दिया है. आदिवासी समुदाय और संगठन जगह- जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच आदिवासी बचाओ मोर्चा के लक्ष्मीनारायण सिंह मुंडा ने आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत को निशाने पर लिया है. लक्ष्मी मुंडा ने अपने सोशल मीडिया के फेसबुकक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है और इस मुद्दे पर देवशरण भगत से जवाब चाहा है. उन्होंने लिखा है, “आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो तो स्पष्ट तौर पर अपने कुड़मी/ कुरमी…

Read More

रांचीः राज्यसभा के सांसद आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. वे वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय की जगह लेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस नियुक्ति को लेकर पत्र जारी कर दिया है. आदित्य साहू अभी झारखंड प्रदेश बीजेपी में महमंत्री का पद संभाल रहे थे. सांगठनिक कामकाज के साथ चुनावी प्रबंधन में भी उन्हें पार्टी के अंदर एक सुलझे नेता और रणनीतिकार के तौर पर देखा जाता है. साल 2022 में उन्हें झारखंड से राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुना गया है. इस नियुक्ति के बाद पार्टी…

Read More

दुमका: झारखंड की उपराधानी दुमका में भारी बारिश के बीच खुले नाले में गिरी महिला की लाश बरामद कर ली गई है. 50 वर्षीय महिला की पहचान सविता शर्मा के रूप में हुई है. वह गिलानपाड़ा मोहल्ले में किराये के मकान में रहती थीं. दुमका में दो दिनों से हो रही बारिश से खुले नाले की स्थिति भयावह हो गई है. जनजीवन भी प्रभावित है. बुधवार को बाईपास सुरेश होटल के पास यह हादसा हुआ था. सविता शर्मा दूध लाने जा रही थीं. अचानक चक्कर आने से नाले में गिर पड़ीं. घंटो की तलाशी के बाद उनकी लाश निकाली गई.…

Read More

खूंटी: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को “आदि कर्मयोगी अभियान”के तहत झारखंड के खूंटी जिले के चिन्हित आदिवासी एवं आदिम जनजाति बहुल गांवों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव बृज नन्दन प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. इनके अलावा मंत्रालय की सहायक निदेशक अर्चना ने भी विभिन्न प्रखंडों में आयोजित ग्राम सभाओं में भाग लिया. विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों की सहभागिता के साथ आगामी 5 वर्षों के लिए तैयार “विलेज विजन एक्शन प्लान” को सर्वसम्मति से पारित किया गया. उल्लेखनीय है…

Read More

रांची: झारखंड की रिटायर्ड मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य के 8वें राज्य निर्वाचन आयुक्त (SEC) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. 30 सितबंर को वे रिटायर हुई थीं. इसके बाद सरकार ने उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया है. विजयदशमी के दिन गुरुरवार को वे रांची के रातू रोड स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचीं और कार्यभार संभाला. कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला. इससे पहले उनके पति और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी इस पद पर कार्यरत थे. डीके तिवारी ने 12 फरवरी 2021 को राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया था और 13 अगस्त 2024 तक…

Read More

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में कोयले के हो रहे अवैध कोयले के कारोबार में दो लोगों के नाम की चर्चा के साथ सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि रांची में अवैध कोयला व्यापारियों की कथा चर्चा में है. मोरहाबादी इलाके में एक होटल के बाहर सड़कों पर अक्सर खड़ी रहने वाली मनोज बाबू की बीएमडब्ल्यू कार की लोगों के बीच खूब चर्चा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि होटल के भीतर करोड़ों के टर्नओवर वाले कारोबारी कतार में बैठकर चाय-कॉफी पीते रहते हैं. बाहर से…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि महात्मा गांधी जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनके आदर्शों और सिद्धांतों ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी बल्कि आजादी के बाद भी लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि ऐसे महान विभूतियों के आदर्श और त्याग ही हैं, जिनकी वजह से भारत एक सशक्त और गौरवशाली लोकतंत्र के रूप में दुनिया के सामने खड़ा है. गांधी जंयती के अवसर पर हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची के मोराबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण…

Read More

नई दिल्ली: विजयादशमी उत्सव के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने गुरुवार को नागपुर में अपने भाषण में पहलगाम हमले से लेकर ट्रंप के टैरिफ की चर्चा की. भारत के पड़ोसी देशों में हो रहे विरोध प्रदर्शन का भी जिक्र किया. आरएसएस इस साल अपनी स्थापना के 100 साल मना रहा है. संघ का इस साल विजयादशमी उत्सव इसलिए भी ख़ास माना जा रहा है. हर साल विजयादशमी के मौके पर संघ प्रमुख नागपुर में संघ मुख्यालय में संबोधन करते हैं. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी देश में अराजकता की स्थिति में बाहर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा है कि उन्होंने “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ अपना जीवन देश निर्माण के लिए समर्पित किया है. विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने एक विस्तृत ब्लॉग पोस्ट में लिखा, “सौ वर्ष पहले विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी. यह कोई बिल्कुल नया निर्माण नहीं था, बल्कि भारत की सनातन राष्ट्रीय चेतना का ही एक नया रूप था, जो समय-समय पर चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रकट होती रही…

Read More