Author: Fact File
रांचीः रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में दो कार्रवाई के तहत एक अपराधी और एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कुटियातु स्थित 89-आर्मी ग्राउंड के पास से शातिर अपराधी मो. खालिद उर्फ खालिद बंगाली उर्फ चूजा को से एक लोडेड देशी कट्टा, दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. वह गढ़ाटोली, गौसनगर का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं. पूछताछ में उसने 10 जून को सामलौंग स्थित अराफात अपार्टमेंट के पास मो. शमसेर आलम पर हुई गोलीबारी की घटना…
सेशल्स ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘गार्डियन ऑफ़ द ब्लू होराइज़न’ से सम्मानित किया है. पीएम मोदी सेशल्स के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. रविवार को स्टेट हाउस में प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान प्रधानमंत्री मोदी की लंबे समय से जारी उस नीति और दृष्टिकोण को मान्यता देता है, जिसमें सतत विकास, हरित विकास और पर्यावरण-अनुकूल नीतियों पर जोर दिया गया है. सेशल्स के राष्ट्रपति डॉक्टर पैट्रिक हर्मिनी के साथ संयुक्त…
रांचीः झारखंड में महिला हॉकी की नर्सरी के रूप में पहचान ऱकने वाला बरियातू हॉकी की तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है. बिनीमा धान, पार्वती टोप्पो और रोशनी आइंद 5 से 14 जुलाई तक इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जहां भारतीय टीम सात अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी. इन खिलाड़ियों ने बताया कि यह क्षण उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है. अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में वे अपना बेस्ट देने के लिए उत्साहित हैं. अंडर-18 महिला टीम में भी यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले महीने अंडर-18 महिला टीम में भी बरियातू…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार की छुट्टी प्रसिद्ध जोन्हा फॉल में बितायी. खुद कार ड्राइवर करते हुए वे जोन्हा फॉल पहुंचे. साथ में उनकी पत्नी, जेएमएम की विधायक कल्पना सोरेन भी थीं. जोन्हा में हेमंत सोरेन ने स्थानीय ग्रामीणों से बात की. उनकी समस्याओं को जाना. समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वासन दिए, इस मौके पर उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया. सोशल मीडिया के एक्स पर इस दौरे को लेकर उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया और कई तस्वीरें साझा की. उन्होंने कहा है, “रांची शहर से कुछ दूरी पर स्थित जोन्हा फॉल की…
चाईबासाः झारखंड में डायन और जाद- टोना के शक में हत्या का सिलसिला थमने के नाम नहीं ले रहा. आदिवासी बहुल चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा तोरलो गांव में एक आदिवासी महिला और उसकी आठ साल की बेटी की हत्या रिश्ते में जेठ ने कर दी है. पुलिस ने आरोपी रमाये बिरूवा को गिरफ्तार कर लिया है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके घर वालों को सौंप दिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और डायन के शक में हत्या की जानकारी मिली है. यह घटना तोरलो गांव…
हजारीबागः हूल दिवस के मौके पर 30 जून को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हजारीबाग में होगा. जिला कार्यालय नवाबगंज, हजारीबाग में एक प्रेस कांफ्रेंस में भाकपा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने बताया है कि इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा और राज्यसभा सांसद पी संतोष बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. महेंद्र पाठक ने कहा कि लंबे संघर्ष और अनगिनत शहादत के बाद 25 वर्ष पहले जिन अरमानों को लेकर झारखंड राज्य का निर्माण किया गया था वह अरमान अब धीरे-धीरे दरकने लगा है. जल, जंगल, जमीन, और यहां की खनिज संपदा जिस…
रांचीः झारखंड में प्रस्तावित लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के संभावित प्रभावों, विशेषकर अनुसूचित जनजातियों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों तथा राज्यहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-मंथन तेज हुआ है. इसी सिलसिले में रविवार को राँची प्रेस क्लब, करमटोली में कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की अगुवाई में एक सर्वदलीय बैठक की गई. इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया. बंधु तिर्की ने कहा कि यदि परिसीमन के कारण अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित विधानसभा एवं लोकसभा सीटों में किसी भी प्रकार…
रांचीः झारखंड में हुए शराब घोटाले मामले में जांच कर रही ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री सह वर्तमान में लोहरदगा के विधायक रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन किया है. रामेश्वर उरांव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. जांच एजेंसी मनी लांड्रिंग के बिंदु पर छानबीन कर रही है. जानकार के मुताबिक पिता-पुत्र से सोमवार और मंगलवार को पूछताछ होनी है. ईडी को पूर्व में बरामद दस्तावेज की जांच में जानकारी मिली है कि रोहित उरांव ने पूर्व में शराब के कारोबर में बड़ा कथित तौर पर निवेश किया है. इसी कथित निवेश और पूर्व में गिरफ्तार शराब…
रांची : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया केवल और केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए ही है. उन्होंने शनिवार को निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्तों को इसकी निगरानी करने का निर्देश दिये. साथ ही उन्होंने गैर भारतीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग गैर-भारतीय नागरिक हैं या भारत की नागरिकता त्याग चुके हैं, वे बिना फॉर्म भरे उसे तुरंत बीएलओ को लौटा दें. सीईओ ने आगाह कराया है कि गलत जानकारी देकर वोटर लिस्ट…
गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिले में खरौंधी कस्तूरबा विद्यालय की पूर्णकालिक टीचर के साथ वार्डन और रसोईया को कार्यमुक्त कर दिया गया है. इसके साथ ही सेवा से उनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. गढ़वा के ज़िलाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने बताया है कि प्रथम दृष्टया लापरवाही प्रमाणित होने पर वार्डन, पूर्णकालिक शिक्षिका एवं रसोईया को कार्यमुक्त कर बर्खास्तगी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. साथ ही 24 घंटे में प्रतिवेदन सौंपने के निर्देश के साथ संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है. उपायुक्त ने शनिवार को स्कूल का जायजा लिया और घटना की जानकारी…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us