Author: Fact File

बुंडूः रांची जिले के दशमफॉल थाना क्षेत्र के सारजमडीह गांव स्थित कांची नदी के किनारे रेत में गड़ी 17 साल की लड़की हिस्सी कुमारी की लाश बरामदगी के मामले में पुलिस की जांच जारी है. हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने इस मामले में एक एसआईटी गठित की है. बुंडू के डीएसपी ओमप्रकाश जांच पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने बताया है कि शव की स्थिति से प्रतीत होता है कि किशोरी की हत्या छह से सात दिन पहले की गई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शव…

Read More

भारतीय राजनीति का प्रमुख चेहरा, झारखंड आंदोलन के प्रमुख नायक पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने के बाद उनके पुत्र तथा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है. सोशल मीडिया के एक्स पर उन्होंने विस्तार से शिबू सोरेन के कार्यों और योगदान की चर्चा की है. सोरेन ने कहा है, “आज स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को राष्ट्रपति आदरणीय द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किया जाना उनके आजीवन संघर्ष, त्याग, जनसेवा और सामाजिक न्याय के…

Read More

झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शुमार, और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. मंगलवार को संसद भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन को यह सम्मान प्रदान किया. इस अवसर पर शिबू सोरेन की बहू कल्पना सोरेन, अंजनी सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे. शिबू सोरेन को यह सम्मान आदिवासी समाज, झारखंड आंदोलन और सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे योगदान के लिए दिया गया है. भारतीय राजनीति का बड़ा आदिवासी चेहरा शिबू सोरेन…

Read More

रांचीः झारखंड और पूरे भारत का नाम रौशन करने वाले रोशन थापा को राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन रांची में बधाई दी और सम्मानित किया. उन्होंने कहा यह अत्यंत ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है. गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित ‘प्रथम विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ में झारखंड के बेहतरीन योगासन खिलाड़ी रोशन थापा ने वैश्विक मंच पर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है. इस अवसर पर योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राज्यपाल को अंग वस्त्र भेंट कर संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और झारखंड में योगा…

Read More

रांची : रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार में महिला बंदी के कथित गर्भवती होने के मामले में मेडिकल बोर्ड और न्यायिक जांच की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में पेश कर दी गई है. झारखंड हाईकोर्ट द्वारा स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ के समक्ष राज्य सरकार की ओर से सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट पेश की गई. खंडपीठ ने सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर लिया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 जुलाई की तिथि निर्धारित की. गंबीर मानते हुए…

Read More

रांचीः बोकारो की 18 वर्षीय युवती पुष्पा कुमारी के तथाकथित कंकाल मिलने के मामले में मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इस क्रम में बरामद कंकाल और माता-पिता के डीएनए सैंपल मिलान की फॉरेंसिक रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गयी. अदालत ने रिपोर्ट की बारिकियों को समझने के लिए तीन दिनों के बाद 25 जून को सुनवाई की अगली तारीख तय की है. यह सुनवाई न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद के खंडपीठ में हुई. सील बंद लिफाफे में पेश की गयी रिपोर्ट की तकनीकी पहलुओं को समझने के लिए अदालत को चिकित्सीय विशेषज्ञों का सहारा लेना होगा. सुनवाई के…

Read More

रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में दिशोम गुरू शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान प्रदान करेंगी. उनकी पत्नी रूपी सोरेन यह सम्मान ग्रहण करेंगी. रूपी सोरेन यह सम्मान ग्रहण करने दिल्ली पहुंची हैं. बहू और जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन उन्हें साथ में लेकर दिल्ली गई हैं. अंलकरण समारोह में कल्पना सोरेन भी शामिल होंगी. इस समारोह में सोरेन परिवार के अन्य सदस्यों के भी सम्मिलित होने की संभावना है. अलग राज्य गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, महाजनी प्रथा के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने वाले शिबू सोरेन को देश का यह तीसरा सर्वोच्च…

Read More

रांचीः झारखंड में हुए दो सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस-राजद और माले के बीच तनातनी और तीखी बयानबाजी के बीच सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि 81 विधायकों में से 50 विधायकों ने एकजुट होकर कांग्रेस और झामुमो के पक्ष में मतदान किया. इसमें से झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम को 30 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 20 वोट मिले. इन 50 विधायकों के नेता हेमंत सोरेन और राहुल गांधी हैं. महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को प्रेस ने कहा कि बहुत जल्द गठबंधन की…

Read More

रांची: झारखंड की खेल यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. रांची पहली बार प्रतिष्ठित डूरंड कप की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट संभावित रूप से 26 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा. इस ऐतिहासिक आयोजन की सफल मेजबानी को लेकर सोमवार को सचिव, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में देश के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट में से एक डूरंड कप के सफल आयोजन हेतु विश्वस्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना एवं विभिन्न हितधारकों के…

Read More

लखनऊ के एक निजी कोचिंग सेंटर में आग की घटना में 14 बच्चों की मौत हो गई है. इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतकिक्रिया सामने आई है. वह अलीगढ़ के दौरे पर थे, जहां से अब वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं. योगी आदित्यनाथ ने कहा, “लखनऊ में एक दुर्घटना हुई है. वहां पर एक अग्निकांड की चपेट में कुछ बच्चे आए हैं. उसके कारण उनकी दुखद मौत… प्रशासन वहां पर राहत कार्यों में लगा हुआ है.” योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. इसके अलावा उन्होंने यह…

Read More