Author: Fact File

रांचीः झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सभी उपायुक्तों को राज्य के तमाम व्यावसायिक बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया सितंबर के पहले पखवाड़े तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि उपायुक्त बालू घाटों की नीलामी के पहले नई पॉलिसी को पूरी तरह समझ लें, ताकि नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी हो और उस दौरान कोई तकनीकी समस्या नहीं आए. बालू घाटों की नीलामी को लेकर मुख्य सचिव ने बुधवार को तमाम उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए. नई बालू नीति से सरकार की मंशा लोगों को उचित कीमत पर…

Read More

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि गोड्डा के ललमटिया दौरे पर गई बीजेपी की टीम ने सूर्या हांसदा के परिजनों एवं वहां के प्रबुद्ध जन,स्थानीय जनता से घटना के संदर्भ में जानकारी ली है. और यह जानकारी दुखी करने वाली है. सभी ने स्पष्ट तौर पर आशंका व्यक्त की है कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी है. यह एक साजिशन हत्या है. बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच के लिए गठित सात सदस्यीय टीम की बैठक हुई. इस टीम की अगुवाई अर्जुन मुंडा ही कर रहे हैं. बैठक में पूर्व नेता…

Read More

जमशेदपुरः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को राज्य के शिक्षा मंत्री रहे रामदास सोरेन को जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा आवास पर श्रदधांजलि देने पहुंचे. हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी, जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन भी थीं. रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने रामदास सोरेन के परिवार के सदस्यों से मिलकर संवेदना प्रकट की. 15 अगस्त को रामदास सोरेन का दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था. उन दिनों हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रमों को लेकर अपने पैतृक गांव नेमरा में थे. नेमरा से वे सोमवार की शाम परिवार के साथ…

Read More

बोकारोः वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट में रोजगार की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों को समझाने और सड़क जाम हटाने पहुंचे सियालजोरी थाना के प्रबारी मनीष कुमार पर उग्र लोगों ने हमला कर दिया. इससे उनके सिर पर चोट लगी है. यह घटना चंदनकियारी प्रखंड के अलकुशा मोड़ की है, जहां झारखंड शोषण मुक्ति उलगुलान मंच के बैनर तले वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था. इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क जाम भी कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर…

Read More

हॉकी इंडिया ने पुरुष हॉकी एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में चुनी गई इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है. इस टूर्नामेंट का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में होना है. टीम  में गोलकीपर के तौर पर  कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा और डिफेंडर के तौर पर सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह को शामिल किया गया है. जबकि मिडफील्डर के तौर पर राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद और फॉरवर्ड…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए, जिनमें संविधान संशोधन विधेयक भी शामिल है. इस विधेयक के पेश किये जाने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू है. ये विधेयक भ्रष्टाचार या गंभीर आपराधिक आरोपों में 30 दिनों से अधिक हिरासत में रहने वाले प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को पद से हटाने का कानूनी ढांचा प्रदान करते हैं. संविधान (130वाँ संशोधन) विधेयक, 2025, गंभीर अपराधों (5 वर्ष या अधिक कारावास वाले) के आरोप में 30 दिनों तक हिरासत में रहने वाले प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्रियों को हटाने का प्रावधान करता है. इसका उद्देश्य संवैधानिक…

Read More

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि सूर्या हांसदा आदिवासी था और समाजसेवा करता था इसलिए उसे पुलिस ने एनकाउंटर के नाम पर मार दिया. रांची में मीडिया से बात करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा, “क्या यही दिन देखने के लिए लंबी लड़ाई के बाद अलग राज्य हासिल किया गया था. अलग राज्य के लिए आदिवासियों, मूलवासियों की लड़ाई को पीछे मुडकर देखियेगा, तो दिल हिल जाएगा.” चंपाई सोरेन ने सूर्या हांसदा के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. गौरतलब है कि झारखंड में गोड्डा जिले के कमलडोरी पहाड़…

Read More

रांचीः झारखंड मेंशराब घोटाला मामले में वरिष्ठ आइएएस अधिकारी विनय चौबे को एसीबी के स्पेशल कोर्ट ने सशर्त जमानत की सुविधा प्रदान की है. कोर्ट ने 90 दिनों की समय सीमा पूरी होने के बाद भी जांच एजेंसी के द्वारा चार्जशीट दाखिल नहीं होने पर जमानत दी है. हालांकि, चौबे को तुरंत जेल से रिहा नहीं किया जाएगा क्योंकि वह हजारीबाग में जमीन से संबंधित एक मामले में भी आरोपी हैं. चौबे का फिलहाल रिम्स में इलाज चल रहा है. विनय चौबे की ओर से अधिवक्ता देवेश आजमानी ने कोर्ट में पैरवी की. दलील सुनने के बाद कोर्ट ने बीएनएसएस…

Read More

रांचीः झारखंड के गोड्डा में हुए सूर्या हांसदा एनकाउंटर के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव डीजीपी के अलावा गोड्डा जिले के उपायुक्त और एसपी को नोटिस जारी किया है.  आयोग के नोटिस में उक्त अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे सभी आयोग के समक्ष तीन दिन के अंदर व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर या डाक अथवा अन्य संचार माध्यमों से संबंधित आरोपों/मामलों में की गई कार्रवाई के बारें में सूचना प्रस्तुत करें. आयोग ने कहा है कि अगर उक्त अवधि में जवाब नहीं मिलता है, तो आयोग भारत के संविधान अनुच्छेद 338क…

Read More

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को राजनीतिक विवादों को निपटाने के लिए न्यायालय की अवमानना के अधिकार क्षेत्र और जनहित याचिकाओं के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई. न्यायालय ने टिप्पणी की, “झारखंड मामले में, हम नहीं चाहते कि अवमानना के अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल राजनीतिक बदला लेने के लिए किया जाए. अगर आपको किसी विशेष नियुक्ति से कोई समस्या है, तो केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण जाएँ. लेकिन अपने राजनीतिक बदला मतदाताओं के सामने लें.” भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने कहा कि राजनीतिक लड़ाइयों का निपटारा मतदाताओं के सामने होना चाहिए. न्यायालय राज्यों में पुलिस महानिदेशकों की नियुक्ति…

Read More