Author: Fact File

रांचीः बहुचर्चित धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला में एंटी करप्शन ब्यूरो ने 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें धनबाद के तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक, तत्कालीन सीओ विशाल कुमार, कानूनगो मिथिलेश कुमार, सहायक लिपिक अनुपमा कुमारी भी शामिल हैं. दस साल पुराने मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने साल 2016 में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी. गिरफ्तारी को लेकर एसीबी की अलग-अलग टीम ने एक साथ रांची, देवघर, बोकारो और धनबाद में छापेमारी की थी. पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग रांची स्थित जांच एजेंसी के हेडक्वार्टर से की जा रही थी. इन छापे में सरकारी…

Read More

रांचीः झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है. निर्वाचन आयोग ने निकायों के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी है. रांची नगर निगम में मेयर का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि धनबाद में यह पद सामान्य श्रेणी में रहेगा. चास  नगर निगम का मेयर पद Yr सामान्य श्रेणी के लिए रखा गया है.  झारखंड में कुल नौ नगर निगम क्षेत्र हैं. इनमें से मेदिनीनगर और मानगो नगर निगम में महापौर का पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, जिसके तहत किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार इस पद के…

Read More

रांचीः वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड विधानसभा का बजट सत्र  18 फरवरी से शुरू होगा. यह सत्र 19 मार्च तक चलेगा. शुक्रवार को मंत्रिपरिषद की हुई बैठक में बजट सत्र आहूत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. कैबिनेट की बैठक में कुल 30 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है. बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने मीडिया को स्वीकृत प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी. नारी अदालत योजना मिशन शक्ति के तहत ‘नारी अदालत’ योजना के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है. इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर छोटे-मोटे अपराधों और विवादों की सुनवाई…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी ने 23 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. इनमें आठ जिला अध्यक्ष दोबारा निर्वाचित हुए हैं. पार्टी के महामंत्री और चुनाव अधिकारी प्रदीप वर्मा ने शुक्रवार को 23 नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की अधिकृत सूची जारी की है. इस सूची में 3 महिलाएं शामिल हैं. डॉ वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ हुआ था. प्राथमिक ,सक्रिय सदस्यता की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मंडल और जिलों की निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हुई है. इसी क्रम में पार्टी ने 23 सांगठनिक जिलों में जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया…

Read More

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को सरायकेला में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस पाठ्यक्रम (प्रथम बैच) के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित हुए. उन्होंने कहा है कि सरकार राज्य में हेल्थ सिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है. अगले 5 वर्षों में मेडिकल कॉलेज की संख्या 25 से 30 करने के लक्ष्य की कार्य योजना पर आगे बढ़ रहे हैं. सितवांतो देवी महिला कल्याण संस्थान की इकाई के तौर पर इस कॉलेज और अस्पताल की स्थापना की गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों में डॉक्टरों के…

Read More

चाईबासाः झारखंड़ के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र के खडपोस पंचायत के तिलोकुटी गांव मे शुक्रवार सुबह एक हाथी ने दो लोगों को मार डाला है. कोल्हान के आदिवासी इलाके में 9 दिनों के दौरान हाथियों के हमले से अब तक 20 आदिवासियों की मौत हो चुकी हैं. दर्जनों गांवों के लोग खौफ में जी रहे. शाम होने के साथ घरों में दुबके रहते हैं. कई गांव के लोगों सरकारी स्कूल में सामूहिक तौर पर रात गुजार रहे. वन विभाग इस भयावह हालात को संभालने में फिलहाल नाकाम साबित हो रहा है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह…

Read More

धनबाद:  धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़े मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कम से कम 17 लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें कुछ सरकारी अधिकारी, कर्मचारी भी है. इससे पहले एसीबी की अलग-अलग टीम ने धनबाद समेत अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है. खबरों के मुताबिक धनबाद के अलावा रांची, दुमका, गिरिडीह और देवघर में छापेमारी की गई. छापे और हिरासत के बाबत अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है. जानकारी के मुताबिक पूछताछ के…

Read More

रांचीः जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने शुक्रवार को झारखंड हाइकोर्ट के नये चीफ जस्टिस के तौर पर पद की शपथ ली. लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के मंत्री, झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं न्यायिक व प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने पिछले महीने जस्टिस सोनक के नाम के लिए झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस के लिए सिफारिश की थी. वे बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रह चुके हैं और गोवा…

Read More

खूंटीः पड़हा राजा और अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा की हत्या में गुरुवार को खूंटी बंद है. बंद का शहरी और ग्रामीण इलाकों में व्यापक असर देखने को मिल रहा है. आदिवासी संगठनों के लोग जुलूस की शक्ल में जगह-जगह सड़कों पर उतरे हैं. कई जगह सड़क जाम कर दिया गया है. आदिवासी समन्वय समिति के आह्वान पर बुलाए गए बंद के दौरान समथर्कों ने मुरहू में बाइक रैली निकाल कर आक्रोश प्रकट किया है. सभी समर्थकों के हाथों मं लाठी लेकर निकले हैं. सोमा मुंडा के समर्थक अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे…

Read More

खूंटी: एदेल संगा पड़हा के राजा एवं चलागी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक सोमा मुंडा की अज्ञात अपराधकर्मियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बुधवार की शाम बाइक पर वे अपनी पत्नी के साथ खूंटी से जमुआदाग के रास्ते चलागी गांव लौट रहे थे. उनकी पत्नी पीछे बैठी थीं. सोमा मुंडा के जमुआदाग तालाब के पास पहुंचने पर पीछे से एक बाईक पर सवार दो लोग आए और ओवरटेक करते हुए दो राउंड गोली चला दी. एक गोली सोमा मुंडा के सीने में लगी. गोली लगने के बाद उन्होंने बाईक रोककर खूंटी की ओर मुड़ने की कोशिश की, लेकिन तब…

Read More