Author: Fact File
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू हो रहा है. सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से कैसे चले, इसे लेकर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, आजसू विधायक निर्मल महतो मुख्य रूप से मौजूद थे. 19 मार्च तक चलने वाले सत्र के दौरान कुल 17 कार्य दिवस होंगे. 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश होगा. सत्र के पहले दिन यानी 18 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा. प्रथम…
रामगढ़ः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार की शाम अपने पैतृक गांव नेमर पहुंचे. गांव के संथाली समाज की बैठक में वे शामिल हुए. समाज के लोगों के साथ उन्होंने पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था पर चर्चा की. जिसमें अलग- अलग लोगों को दायित्व सौंपा गया. मांझी बाबा ग्राम प्रधान का दायित्व सीएम हेमंत सोरेन निभायेंगे. इस दौरान हेमंत सोरेन ने समाज से परंपरा के निर्वहन और एकजुटता पर जोर दिए. उनकी अगुवाई में संथाली समाज के पारंपरिक चुनाव में नाइके बाबा (पाहन) का भी चयन किया. सर्वसम्मति से चेतन टुडू को नाइके बाबा चुना गया. उन्हें पगड़ी और पारंपरिक हथियार पहनाकर…
गुमलाः नाबालिग दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म के जघन्य मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-चार सह पोक्सो के विशेष न्यायाधीश संजीव भाटिया की अदालत ने अभियुक्त संजय विश्वकर्मा को पॉक्सो अधिनियम के तहत फांसी की सजा सुनाई है. साथ ही एक लाख रुपये का अर्थ दंड लगाया है. अदालत ने अपने फैसले में अपराध की गंभीरता, पीड़िता की आयु और उसकी दिव्यांगता को ध्यान में रखते हुए कठोरतम दंड को उचित ठहराया. अभियोजन के अनुसार, आरोपी संजय विश्वकर्मा, जो हजारीबाग जिले के ईचाक का निवासी है, ने पीड़िता के परिजनों को विश्वास में लेकर झांसा दिया था कि झाड़-फूंक और…
रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में हो रहे बालू की कथित लूट और बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय से सख्त कार्रवाई की मांग की है. बाबूलाल मरांडी का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की सरपरस्ती में पूरे राज्य में बालू की चोरी बदस्तूर जारी है. इसके साथ ही झारखंड में बालू के अवैध कारोबार ने एक गंभीर सामाजिक और आर्थिक संकट का रूप ले लिया है. राज्य के सभी जिलों में अवैध खनन और कालाबाज़ारी के कारण बालू की कीमतें आसमान छू रही हैं. अवैध खनन से न केवल आम जनता…
रांची. झारखंड हाइकोर्ट ने अधिवक्ता महेश तिवारी के खिलाफ चल रहे आपराधिक अवमानना मामले को समाप्त कर दिया है. कोर्ट ने वकील की बिना शर्त माफी को स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी के साथ मामले को स्थगित कर दिया. और अधिवक्ता महेश तिवारी को आगे सतर्क रहने की सलाह दी गई है. यह मामला पिछले साल अक्टूबर महीने का है. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार की अदालत में एक मामले की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता महेश तिवारी ने गुस्से में गरिमा के खिलाफ टिप्पणियां की थी. वकील ने जज से कहा था, “हद…
जमशेदपुरः निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक मोर्चाबंदी तेज होने लगी है. भले ही गैर दलीय आधार पर चुनाव कराए जा रहे हैं, पर राजनीतिक तपिश बढ़ती जा रही है. मानगो नगर निगम के मेयर पद का चुनाव भी राजनीतिक टसल के बीच होता दिख रहा है. एनडीए समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह के समर्थन में अब जेडीयू विधायक सरयू राय भी प्रचार करने निकले हैं. सोमवार को संध्या सिंह के पक्ष में मानगो में पदयात्रा में शामिल सरयू राय ने लोगों को एनडीए समर्थित उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की. इस दौरान संध्या सिंह के…
रांचीः झारखंड में चतरा जिले के लावालौग थाना पुलिस द्वारा मौट्रिक बोर्ड के एक 19 वर्षीय परीक्षार्थी को दस दिनों तक हिरासत में रखे जाने के मामले में एसपी सुमित अग्रवाल सोमवार को हाईकोर्ट में हाजिर हुए. उनकी ओर से कोर्ट में केस डायरी प्रस्तुत की गई. कोर्ट ने उनसे पूछा है कि संबंधित थाना पुलिस ने बच्चों को 10 दिनों तक अवैध रूप से हिरासत में क्यों रखा. 24 घंटे में उसे मैजिस्ट्रेस के समक्ष पेश क्यों नहीं किया गया. इस मामले में जिम्मेदार पुलिस अधिकारी पर क्या कार्रवाई की गई है. छात्र की मैट्रिक परीक्षा छूट गई, उसके…
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बनने वाले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के तारिक़ रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने भारत के साथ संबंधों पर महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, हुमायूं कबीर ने कहा, “भारत के साथ अपने रिश्ते को बांग्लादेश फिर से ठीक करना चाहता है. यह भारत की ज़िम्मेदारी है कि वह बदली हुई सच्चाई को पहचाने.” बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष के सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा है कि ‘जब शेख़ हसीना सत्ता से हटा दी गई हैं और उनकी अवामी लीग पार्टी सत्ता में नहीं है, तो बांग्लादेश भारत के साथ रिश्ते को नए सिरे…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर पहुंचे. उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और शिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रगति, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा लोगों को शुकामानाएं दी. उन्होंने राज्य वासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं देने के साथ कहा, “आप सभी पर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव बना रहे.” मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में हर वर्ष श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ता है. इस वर्ष भी यहां हजारों -हजार की संख्या…
रांची: पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने एक बार फिर बीजेपी में शामिल हुए हैं. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दुलाल ने पार्टी की सदस्यता ली. इस मौके पर उनके पुत्र विप्लव भुइयां, दिलीप भुईयां तथा भुईंया समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष नुनूलाल भुईयां भी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए. दुलाल भुईंया जुसलाई विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे हैं. उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर और शिबू सोरेन के करीबी नेताओं में गिना जाता था. झारखंड में वे दो बार भूमि सुधार और राजस्व मंत्री भी…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us