Author: Fact File

रांचीः झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गंभीर हैं. दो दिनों तक झामुमो की चली बैठक मे उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से दो टूक कहा कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने त्रुटियों को ठीक कराने और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने नहीं देने के लिए सतर्क और सहयोगी बनकर काम करना है. यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, आपके लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है. 21 अप्रैल को राज्य के 12 जिलों के झामुमो जिला कमेटी की बैठक…

Read More

रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की फाइल बिना स्वीकृति के फिर सरकार को लौटा दी है. राज्यपाल ने पूछा है कि जिन पर मुकदमा दर्ज हो, वह कैसे सूचना आयुक्त बन सकता है. इसके साथ ही कहा है कि नामों की सूची में मुख्य सूचना आयुक्त का नाम नहीं है. सरकार ने सूचना आयुक्तों के लिए चार नाम तय कर राज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेजा था. इन चार नामों में वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा के अलावा कांग्रेस के नेता अमूल्य नीरज खलखो, भाजपा के नेता शिवपूजन पाठक और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति …

Read More

रांचीः झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने अफीम की खेती से प्रभावित जिलों के एसपी से कहा है कि सेटेलाईट इमेज की मदद से यह पता लगाएं कि कहाँ-कहाँ अफीम की खेती की जा रही है. उसे चिन्हित कर उसके विनिष्टिकरण हेतु कार्रवाई तेज करें. साथ ही साथ ही अफीम की खेती करनेवालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें. अफीम की खेती पर रोकथाम के लिए उन्होंने आम जन के बीच जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में डीजीपी ने इस मामले में एक उच्च स्तरीय बैठक कर स्थिति की समीक्षा की. साथ ही अवैध…

Read More

रांची। पुलिस मुख्यालय में बुधवार को डीजीपी तदाशा मिश्रा ने राज्य में केंद्र और राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर सभी जिलों के एसएसपी-एसपी, रेंज डीआइजी, जोनल आइजी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं. डीजीपी ने हर हाल में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार मु्कत परीक्षा कराने पर जोर दिया है. इसके साथ ही पेपर लीक नेक्सस पर कड़ी निरगानी के लिए जरूरी बिंदुओं पर निगरानी करने को कहा गया है.   इसके साथ ही सभी जिलों में परीक्षा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए को-ऑर्डिनेशन कमेटी गठित…

Read More

रांचीः जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान को भी चोट पहुंची है. मुठभेड़ के बाद रांची के एसएसपी राकेश रंजन घटना स्थल पर पहुंचे हैं. मुठभेड़ की जानकारी लेने के साथ उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. मंगलवार की सुबह शहर के पंडरा क्षेत्र में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की हुई हत्या के मामले में सत्यम पाठक को पुलिस ने हिरासत में लिया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया है…

Read More

झारखंड हाईकोर्ट ने श्रम विभाग में अनुकंपा पर नियुक्ति के मामले में प्रार्थी का पक्ष सुनने के बाद रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को अवमानना का नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई में सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने कड़ी नाजगी जाहिर करते हुए पूछा कि क्या प्रधान सचिव से रांची के डीसी उपर हैं, जिसने प्रधान सचिव के आदेश को मानने से इनकार कर दिया. वहीं, श्रम विभाग के प्रधान सचिव को उपस्थित होकर यह बताने का निर्देश दिया गया है वर्ष 2019 में उनके द्वारा नियुक्ति का आदेश देने के बाद भी…

Read More

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्य में नवनियुक्त 62 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथ 237 महिला पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे. झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे विश्वास है कि नव-नियुक्त महिलाएं पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी. राज्य में अभी भी बड़ी संख्या में बच्चे कुपोषण के शिकार होते हैं. आज के दिन सभी नियुक्त कर्मी मिलकर कुपोषण जैसी गंभीर समस्या को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लें.” मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रदेश एक आदिवासी बहुल राज्य है, जहां गरीब, पिछड़े…

Read More

लातेहार: पलामू टाइगर रिजर्व अंतर्गत छिपादोहर पश्चिम वन क्षेत्र स्थित गुरीकरम जंगल में महुआ चुनने गई महिलाओं पर जंगली भैंसों के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान सिलमानिया देवी और शांति कुमारी के रूप में हुई है. दोनों मोरवाई गांव के रहने वाली थीं. वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली है. साथ ही मृतक के परिजनों को तत्काल 50-50 हजार रुपए मुआवजा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक सोमवार को महुआ चुनने के लिए गांव की महिलाएं जंगल की ओर गई थीं. इसी दौरान जंगल में अचानक जंगली…

Read More

रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने लोकायुक्त पद के लिए शपथ ली. लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे. हेमंत सोरेन ने लोकायुक्त को बधाई और शुभकामनाएं दी. जस्टिस अमिताभ गुप्ता 1997 में न्यायिक सेवा में आए थे और संयुक्त बिहार के समय एडीजे के रूप में योगदान दिए थे. इसके बाद वे धनबाद, दुमका में भी पदस्थापित रहे. रांची में सीबीआइ कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रहे अमिताभ गुप्ता वर्ष 2013 में झारखंड उच्च न्यायालय के जज बने…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित ओटीसी ग्राउंड के पास मंगलवार की सुबह फायरिंग की घटना में जमीन के धंधे से जुड़े भागर्व सिंह की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने इस घटना में विजय टेटे नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है. गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद रांची के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ भी घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस से घटना की जानकारी ली. सांसद का घर भी इसी जगह पर है. मौत से पहले भार्गव सिंह ने पुलिस को बताया है कि विजय टेटे के साथ जमीन विवाद…

Read More