Author: Fact File

जमशेदपुरः पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन शनिवार को आदिवासी दिवस के मौके पर पूरे रौ में दिखे. पुरानी ऊर्जा और तेवर समेटे हुए. गम्हरिया स्थित रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते चंपाई सोरेन ने आदिवासी अस्मिता, जमीन की रक्षा की बात की. इसी दौरान उन्होंने कहा कि रांची के नगड़ी मौजा में रिम्स-2 के लिए किसानों, रैयतों की जमीन नहीं लेने देंगे. 24 अगस्त को वे वहां रैयतों के साथ हल चलाएंगे. सरकार में हिम्मत है तो रोक कर दिखाये. उन्होंने कहा ब्रिटिश हुकूमत से अलग झारखंड राज्य की लड़ाई में हमारे…

Read More

रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड के किस सीनियर पुलिस अधिकारी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को षडयंत्र कर फँसाने के प्रयास में किसे दो-दो बार पैसे देकर दिल्ली और गुवाहाटी भेजा था. इसका खुलासा प्रमाण के साथ बहुत जल्द होगा. बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि झारखंड में पैसे और पद के लालच वाले पदाधिकारी उच्च पद पर बैठे नेताओं के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं. इसके साथ ही बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी निशाना…

Read More

देवघरः गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे शनिवार को अपनी गिरफ्तारी देने बाबा बैद्यनाथ मंदिर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने गिरफ्तार करने से मना किया. देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर थाना में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी समेत अन्य कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. यह प्राथमिकी नगर थाना क्षेत्र के लोकनाथ ठाकुर लेन निवासी कार्तिक नाथ ठाकुर की शिकायत पर दर्ज की गयी है. इस प्राथमिकी को लेकर सांसद खासे नाराज हैं. वे दिल्ली से देवघर पहुंचे. यहां से अपने समर्थकों के साथ सीधे थाने पहुंचे और पुलिस…

Read More

चतराः चतरा जिले की लावालौंग पुलिस ने तृतीय समिति प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) से जुड़े उग्रवादी जमादर गंझू को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देशी कट्टा, तीन देशी राइफल, 92 राउंड गोली, संगठन का पोस्टर समेत अन्य सामान बरामद किया गया है. चतरा के एसपी सुमित कुमार खंडेलवाल ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि जमादार गंझू को खामडीह जंगल से पकड़ा गया है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक कोहराम के दस्ते में काम करने कबीर गंझू के साथ जमादारर गंझू सक्रिय था. पुलिस को गुप्त सूचना…

Read More

रांचीः देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर थाना में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी समेत अन्य कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के खिलाफ सांसद ने झारखंड के डीजीपी और देवघर के एसपी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया है. इस बाबत सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भी लिखा है. यह प्राथमिकी नगर थाना क्षेत्र के लोकनाथ ठाकुर लेन निवासी कार्तिक नाथ ठाकुर की शिकायत पर दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में यह कहा गया है कि दो अगस्त की रात 8:45 से 9:00 बजे के बीच जलार्पण…

Read More

रांचीः झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम में जुटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को खेतों में उतरे. इस दौरान जाकर धान की बुवाई कर रही स्थानीय ग्रामीण महिलाओं से संवाद करते हुए खेती-किसानी के ताजा हालात से रूबरू हुए. मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा, “सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़ें और उसका लाभ उठाएं. किसान खुशहाल होगा तभी राज्य और देश सशक्त बनेगा.” मुख्यमंत्री को खेतों में अपने बीच देखकर किसानों की खुशियां देखते ही बन रही थी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी…

Read More

रांचीः झारखंड में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने शर्त के साथ जमानत की सुविधा प्रदान की है. निचली अदालत और हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई थी.  कांग्रेस नेता एवं धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपित संजीव सिंह करीब आठ साल बाद अब जेल से बाहर आएंगे. संजीव सिंह को बेल मिलने पर उनके समर्थकों ने झरिया में खुशियां मनायी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने शर्त लगायी है कि जमानत के बाद संजीव सिंह धनबाद में प्रवेश नहीं करेंगे. वे सिर्फ ट्रायल…

Read More

अनुज कुमार सिन्हा 8 अगस्त, 1987. यही वह दिन था जब निर्मल महतो यानी निर्मल दा शहीद हो गये थे-सिर्फ 37 साल की उम्र में. झारखंड आंदोलन के दौरान सबसे बड़ी शहादत. जिस समय निर्मल महतो की हत्या हुई थी, उस समय वे अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन करनेवाले सबसे ताकतवर संगठन झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष थे. यानी सबसे महत्वपूर्ण पद पर. स्वाभाविक था, उनकी हत्या के बाद झारखंड में प्रतिक्रिया होना. प्रतिक्रिया हुई भी लेकिन उन दिनों भी जिस व्यक्ति ने धैर्य से झारखंड आंदोलन और उस समय की परिस्थिति को तुरंत नियंत्रित किया, वे थे…

Read More

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भारत सरकार से अपील की है कि वह झारखंड राज्य के निर्माता, सामाजिक न्याय के अप्रतिम योद्धा और दिशोम गुरु के नाम से समूचे आदिवासी समाज में पूज्य शिबू सोरेन जी भारत रत्न देने पर गंभीरता से विचार करे। एक बयान जारी कर जेएमएम के महासचिव ने कहा, “गुरुजी का जीवन संघर्षशील, प्रेरणादायी और जन-सरोकारों से ओतप्रोत रहा है. दिशोम गुरुजी न केवल एक राजनेता थे, बल्कि वे आदिवासी चेतना के वाहक, शोषित-वंचित वर्ग के सशक्त प्रवक्ता और सामाजिक क्रांति के प्रतीक थे. उन्होंने नशाखोरी और महाजनी प्रथा के…

Read More

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावों के दौरान मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगाए हैं. गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने चुनाव आयोग पर मशीन-रीडेबल फ़ॉर्मेट में मतदाता सूची उपलब्ध न कराने को लेकर भी निशाना साधा और सत्तारूढ़ दल भाजपा के साथ इसकी मिलीभगत का भी आरोप लगाया. उन्होंने ये भी आरोप लगाए कि आयोग द्वारा मशीन द्वारा रीडेबल फ़ॉर्मेट में मतदाता सूची उपलब्ध कराने से इनकार करने के बाद विपक्ष को यह विश्वास हो गया है कि निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में चुनाव कथित ‘वोट चोरी’ के लिए…

Read More