Author: Fact File
देवघर: केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल में चुनाव के प्रभारी भूपेंद्र यादव मंगलवार को देवघर स्थित प्रसिद्ध सतसंग आश्रम पहुंचे. यहां उन्होंने आचार्यदेव श्री श्री दादा (बाबई दादा) से मिलकर आशीर्वाद लिया. इससे पहले देवघर पहुंचने पर भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेता का स्वागत किया. सत्संग आश्रम में करीब एक से डेढ़ घंटे तक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद रहे और सत्संग आश्रम में मौजूद आचार्यों से मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर से सांसद सौमित्र खान भी मौजूद रहे. आचार्यदेव से…
रांचीः झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का एक प्रतनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. भाजपा ने राज्यपाल को बताया है कि रांची जिले तमाड़ के एक निर्माणाधीन भवन में परीक्षा माफियाओं द्वारा प्रश्न पत्र के उत्तर रटवाने सहित अन्य गड़बड़ी करने की बात सामने आई है. इस मामले में 150 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. इस दौरान कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप, संदिग्ध प्रश्नपत्र, नोट्स, कई गाड़ियों की बरामदगी की बात सामने आ रही है. 583 पदों…
सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो करीब पांच साल बाद झारखंड लौटे. चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें वापस लाया गया है, ताकि आगे का उपचार अपने ही राज्य में हो सके. खबरों के मुताबिर उन्हें बोकारो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा. उन्हें हैदराबाद से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां भाजपा के नेताओं ने स्वागत किया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केद्रीय मंत्री संजय सेठ एयरपोर्ट पर उन्हें देखने पहुंचे थे. नेताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की इनके अलावा इंद्रजीत के कई परिजन भी आए थे. 2021 में कोरोना…
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भाजपा नेता सम्राट चौधरी को विधानमंडल में भाजपा का नेता चुना गया है. वे बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. हालांकि इसकी घोषणा एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद होगी. भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में विधायकों की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया गया. इससे पहले विजय सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन निवर्तमान मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने किया. नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी सभी विधायकों का अभिवादन…
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. इससे पहले उन्होंने कैबिनेट की बैठक की. फिर लोक भवन में गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटार्यड) को अपना इस्तीफा सौंपा. नीतीश कुमार ने इस्तीफे के बाद एक्स पर जारी संदेश में 2005 से अब तक के विकास कार्यों का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि कानून का राज और सभी वर्गों का विकास उनकी प्राथमिकता रही. उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय तक सेवा करने के बाद पद छोड़ने का फैसला खुद लिया है. इसके साथ ही सभी का धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा…
पटनाः बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बीजेपी और जदयू नेताओं के बीच मुलाकातों का दौर जारी है. नीतीश कुमार से भी मिलने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंच रहे हैं. विधायक दल का नेता चयन को लेकर उन्हें नेतृत्व ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. इस समय सरकार गठन की गतिविधियों का केंद्र नीतीश का सीएम आवास और सम्राट चौधरी का डिप्टी सीएम आवास बना हुआ है। मंगलवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक दल की बैठक सीएम आवास…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान टीएमसी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सामने आए अधिकांश बड़े भ्रष्टाचार मामलों में कहीं न कहीं टीएमसी नेताओं की भूमिका रही है. बीजेपी सत्ता में आई, तो करप्शन करने वाले मुश्किल में पड़ेंगे. बीरभूम जिले के बोलपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि “कैश-फॉर-क्वेरी से लेकर कैश-फॉर-जॉब, मवेशी तस्करी से लेकर कोयला तस्करी और पीडीएस घोटाले से लेकर अवैध जमीन कब्जाने तक—हर जगह टीएमसी नेताओं के निशान मिलते हैं.” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य…
रांचीः रांची के कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका और उसके भाई तथा कार के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी साक्षी जमुआर ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर महिला सुषमा कुमारी समेत तीन लोगों गिरफ्तार कर लिया गया है. सुषमा कुमारी सचिवालय में पदस्थापित है. जिस बच्ची की हत्या की गई, वह सुषमा कुमारी के घर में लंबे समय से नौकरानी का काम कर रही थी. वह मूल रूप से रांची जिले में ही बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा पारपोखर की…
रांचीः झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को हजारीबाग सेवायत ट्रस्ट की जमीन से जुड़े केस में सुप्रीम कोर्ट ने सशर्जत जमानत दी है. कोर्ट ने कहा कि वह देश छोड़कर नहीं जा सकते. इसके अलावा केस से जुड़े गवाहों से उन्हें दूरी बनाये रखनी होगी. हालांकि हजारीबाग वन भूमि केस में अब तक जमानत नहीं मिल पाने के कारण फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा. एसीबी ने यह मामला दर्ज किया था. विनय चौबे को अन्य दो मामले- शराब घोटाला और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े केस में पहले ही डिफॉल्ट बेल…
रांचीः झारखंड में रविवार को उत्पाद सिपाही नियुक्ति को लेकर ली गई परीक्षा से ठीक पहले पुलिस ने कुख्यात सोल्वर गैंग के पांच सदस्यों और 159 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. इनमें सोल्वर गैंग का सरगना अतुल वत्स भी शामिल है, जो देश के कई राज्यों में अलग- अलग प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित पेपर लीक का आरोपी रहा है. इस गिरोह ने हर अभ्यर्थी से 10-15 लाख का सौदा किया था. इस बीच आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ है. सोल्वर गैंग ने अभ्यर्थियों को…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us