Author: Fact File
रांचीः झारखंड बीजेपी प्रदेश की उपाध्यक्ष और सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल प्रतिनिधित्व का माध्यम नहीं है, बल्कि यह उन करोड़ों माताओं और बहनों के प्रति सम्मान है जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके साथ ही उन्होंने सभी सियासी पार्टियों से संसद के विशेष सत्र में उसे खुले दिल से समर्थन देने की अपील की है. रविवार को रांची में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में गीता कोड़ा ने विस्तार से अधिनियम पर चर्चा की और कहा कि अधिनियम का टाइटल- ‘नारी शक्ति वंदन’…
जानी-मानी गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. शनिवार (11 अप्रैल) को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. आशा भोसले फेफड़ों की बीमारी और उम्र संबंधी अन्य बीमारियों से जूझ रही थीं. आशा भोसले का इलाज इमर्जेंसी मेडिकल सर्विसेज़ यूनिट में चल रहा था. महाराष्ट्र के संस्कृति मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार (13 अप्रैल) को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया जाएगा. सुरों की दुनिया आशा भोसले ने 10,000 से…
बोकारो: झारखंड में बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से करीब नौ महीने पहले लापता हुई 18 वर्षीय पुष्पा कुमारी की हत्या की गई थी. मधुटांड़ जंगल से पुलिस ने युवती का कंकाल बरामद किया है. इसके साथ ही मुख्य आरोपी दिनेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. युवती की मां इन नौ महीने से थाना में बेटी की खोज करने के लिए गुहार लगाती रही. थक- हार कर उसने हाईकोर्ट की शरण ली. हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद पुलिस हरकत में आई. दिनेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि…
रांचीः गृह मंत्री अमित शाह का रांची एयरपोर्ट पर शनिवार की शाम झारखंड प्रदेश भाजपा के नेताओं ने स्वागत किया. बंगाल के पुरुलिया में चुनावी दौरा के बाद दिल्ली लौटने के क्रम में कुछ देर के लिए रांची एयरपोर्ट पर रुके थे. इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चंपाई सोरेन विधायक नवीन जयसवाल और विधायक सीपी सिंह ने शाह का स्वागत किया. कुछ देर रूकने के बाद अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना हो गए. इन दिनों वे लगातार बंगाल के दौरे पर हैं. शुक्रवार…
रांचीः झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने ट्रेजरी घोटाले की सीबीआई अथवा न्यायिक जांच कराने की मांग की है. इसके साथ ही बाबूलाल ने घोटाले को लेकर कई अहम सवालों पर सरकार का ध्यान खींचा है और कहा है कि यह मामला केवल वित्तीय अनियमितता तक सीमित नहीं प्रतीत होता, बल्कि यह एक व्यापक और संगठित भ्रष्टाचार की ओर संकेत करता है. परिस्थितियाँ इस प्रकार बनती दिख रही हैं जैसे चारा घोटाला के काले अध्याय की पुनरावृत्ति हो रही हो. बाबूलाल ने कहा है, जिस प्रकार चारा घोटाले…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने हूल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर पर शनिवार को मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है. इस राज्य के आदिवासी तथा मूलवासियों ने जल, जंगल, जमीन की संरक्षा एवं अपने हक-अधिकार की लड़ाई तब से लड़ी जब देश के लोगों ने आजादी का सपना नहीं देखा था. मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर शहीद सिदो-कान्हू ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अन्याय ,शोषण…
रांचीः झारखंड केराज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर स्वीकृति नहीं दी है. उन्होंने नियुक्ति से संबंधित फाइल राज्य सरकार को वापस लौटा दी है. राज्यपाल ने सरकार के द्वारा अनुशंसित तीन नामों- शिवपूजन पाठक, अमूल्य नीरज खलखो और तनुज खत्री के राजनीतिक दलों से संबद्ध रखने की जानकारी और शिकायत मिलने के बाद फाइल वापस भेजी है. राज्यपाल ने इन तीन नामों पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. राज्यपाल ने सरकार से कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के चर्चित अंजलि भारद्वाज मामले में पारित आदेश तथा सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रविधानों को देखें कि…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसे पार्टी ने ‘भरोसा पत्र’ नाम दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में इस संकल्प पत्र का लोकापर्ण किया. भाजपा ने हर महिला और बेरोजगार युवाओं (ग्रैजुएट) को 3,000 रुपए मासिक सहायता देने का वादा किया है. पार्टी ने छह महीने में यूसीसी लागू करने का भी वादा किया है. घोषणापत्र में उत्तर बंगाल में एम्स, आईआईटी और आईआईएम की स्थापना, ‘वंदे मातरम संग्रहालय’ बनाने और धार्मिक रीति-रिवाजों के पालन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए कानून लाने का भी…
पलामूः झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की नियमावली में स्थानीय भाषा के तौर पर हिंदी, भोजपुरी, मगही को शामिल नहीं किए जाने के विरोध में पलामू में युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा है. भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को जनाक्रोश मार्च निकाला गया. इसमें डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया भी शामिल हुए. युवाओं ने सरकार पर जेटेट के अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए नियमावली में तत्काल संशोधन की मांग की है. संस्कृत विद्यालय भारत माता चौक (साहित्य समाज चौक) से निकाला गया आक्रोश मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए छहमुहान चौक तक…
रांची: झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने प्रो. सरोज शर्मा को रांची विश्विद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है. राज्यपाल सचिनवालय ने इस बाबत पत्र जारी कर दिया है. यह नियुक्ति झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुच्छेद 10 (2) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई है. प्रो. सरोज शर्मा वर्तमान में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू), द्वारका, नई दिल्ली में स्कूल ऑफ एजुकेशन के प्राध्यापक एवं संकायाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं. शिक्षा के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है और उन्होंने अकादमिक व प्रशासनिक दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है. राजभवन…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us