Author: Fact File
हजारीबागः पुलिस ने नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) के अधिकारी कुमार गौरव हत्याकांड में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. हजारीबाग रेंज के डीआईजी संजीव कुमार ने यह जानकारी दी है. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया है कि कुमार गौरव की हत्या का मकसद कोयला खनन क्षेत्र में खौफ पैदा करना था. फायरिंग करने वाले चारों अपराधी हजारीबाग और चतरा जिले के अलग- अलग जगहों के रहने वाले हैं. डीआईजी संजीव कुमार ने कहा कि इस घटना के पीछे एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर साहू गिरोह का हाथ है, जो क्षेत्र में दहशत कायम करना…
खूंटीः खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के नगड़ा पतराटोली गांव के 33 वर्षीय उमेश बारला को एक हाथी सूढ़ के सहारे घर से बाहर खींचकर निकाला और पटक दिया. इसके बाद बांस की झाड़ियों के पास ले जाकर हाथी ने अपने दांत से उमेश के पेट में धंसा दिया. इलाज के दौरान उमेश की मौत हो गई. घटना रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है. उमेश बारला समाजिक कार्यों में सक्रिय होने के साथ ही साहसी युवक थे. घटना से कुछ देर पहले ही हाथी के गांव में घुसने की सूचना मिलने पर वे हाथों में जलते मशाल…
दुमका: पिछले दो दिनों से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कथित तौर पर बच्चा चोर की अफवाह उड़ने के बाद कई जगहों से खबरें आती रही हैं कि लोग लाठी-डंडे, तीर-धनुष के साथ रात में गांव में पहरे दे रहे हैं. किसी अनजान व्यक्ति को गांव में घुसने से रोक दिया जाता है. इस बीच दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने आम अपील की है कि किसी अफवाह में नहीं पड़े और न ही फैलायें. इसके साथ ही एसपी ने इस तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. उन्होंने मातहत पुलिस अदिकारियों को…
रांचीः झारखंड के भूमि सुधार राजस्व मंत्री दीपक बिरूआ ने विधानसभा में कहा है कि सरकार अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में जातीय जनगणना करायेगी. कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव ने इससे जुड़ा एक सवाल पूछा था कि पिछले साल ही इस मामले में सैद्धांतिक निर्णय लेने फिर कैबिनेट में इस बाबत प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद कार्मिक प्रशासनिक विभाग ने इस मामले में अब तक क्या किया है. इसके जवाब में प्रभारी मंत्री दीपक बिरूआ ने सदन में बताया कि यह महत्वपूर्ण विषय है. झारखंड कार्यपालिका नियमावली में संशोधन करते हुए कार्मिक प्रशासिक विभाग को इस काम का जिम्मा…
खूंटीः हॉकी की नर्सरी खूंटी की धरती में अब तीरंदाज भी उभऱने लगे हैं. जिले के नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय के छात्र सुधीर सांगा ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित मिनी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया है. 21 मार्च से शुरू इस प्रतियोगिता में कंपाउंड बालक वर्ग के 30 मीटर इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है. सुधीर सांगा का जीवन संघर्षों से भरा रहा है. उनके पिता का सालों पहले निधन हो गया है. सुधीर की मां बिरंग सांगा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद,…
रांचीः आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन (इमका) के झारखंड चैप्टर का वार्षिक उत्सव कनेक्शन्स-2025 रांची में संपन्न हुआ. इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत संस्थान के पूर्वर्ती छात्र शामिल हुए. कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारी और जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल को सर्वसम्मति से झारखंड चैप्टर का नया अध्यक्ष चुना गया है. इस मौके पर किशोर कौशल ने कहा कि इमका एक परिवार जैसा है. आपस में मिलते रहने से हम सुख-दुख साझा कर पाते हैं. एक-दूसरे की मदद कर पाते हैं. सभी ने संस्थान से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया. अपने- अपने कार्यक्षेत्र के अनुभव बांटे. मीट में शामिल एलुमनी…
रांचीः झारखंड के नक्सल प्रभावित चाईबासा जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं. इस ब्लास्ट में सब इंस्पेक्टर के साथ एक जवान घायल हुए थे. दोनों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था, जहां सीआरपीएफ 193 बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल की मौत हो गई. चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के वनग्राम मरांगपोंगा के आसपास जंगली और पहाड़ी इलाके में पुलिस और पारा मिलिट्री फोर्स नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान में निकले थे. दोपहर में इसी अभियान के दौरान ने नक्सलियों ने पहले से बिछाये आईआईडी ब्लास्ट किया. इस ब्लास्ट की…
परिसीमन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की ओर से बुलाई गई पहली संयुक्त समिति की बैठक को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इस बैठक का स्वागत करते हुए कहा है कि परीसीमन सिर्फ जनसंख्या के आधार पर सीमित करना, निष्पक्ष और न्याय संगत नहीं हो सकता. एक्स पर कुछ देर पहले ही हेमंत सोरेन ने यह प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इसके साथ ही उन्होंने निष्पक्ष परीसीमन की बात कही है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की ओर से शनिवार को बुलाई गई परिसीमन पर पहली संयुक्त समिति की बैठक को लेकर प्रतिक्रियाओं…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में सिरमटोली सरना स्थल के सामने से फ्लाईओवर कै रैंप हटाने की मांग को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाये गए रांची बंद का शहर में कई जगहों पर असर दिखने लगा है. आदिवासी संगठनों से जुड़े लोग सड़कों पर उतरे हैं. कई प्रमुख सड़कों को जाम कर दिया गया है. कई जगह सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इधर हालात को सामान्य बनाने के लिए पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है. एसएसपी चंदन सिन्हा खुद हालात का जायजा लेने निकले हैं. पुलिस के अन्य अधिकारी भी चौक- चौराहे पर…
झारखंड के सरकारी स्कूलों में सरकारी रेगुलर असेसमेंट फॉर इम्प्रूव्ड लर्निंग (RAIL) प्रोजेक्ट के तहत बच्चों का मूल्यांकन साप्ताहिक की जगह मासिक होगा. इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों के सीखने के स्तर का बेहतर आंकलन करना और शिक्षकों को पढ़ाने के लिए अधिक समय देना है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी करते हुए मूल्यांकन संबंधित कार्यक्रम को स्वीकृति प्रदान करने के साथ विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. मासिक परीक्षा महीने के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी और प्रश्न संबंधित जिले के डायट द्वारा तैयार किए जाएंगे. हालांकि, यह भी कहा है कि शिक्षक…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us