Author: Fact File
रांचीः भाजपा प्रदेश बीजेपी के महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर और आदित्यपुर में पार्टी द्वारा आहूत बंद स्वतः और स्फूर्त रहा. बंद को मिले जनता के जोरदार समर्थन ने साबित कर दिया कि यह सिर्फ एक पार्टी का नहीं बल्कि यह आम जन का प्रतिरोध है। प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में बाउरी ने कहा जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड की नृशंसता में पुलिस का जो कृत्य किया है उसकी पूरी जवाबदेही राज्य सरकार की है. पीसीआर वैन से खींचकर दो युवाओं पर घाटक हथियारों से हमले किए गए और पुलिस…
रांचीः झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सुरक्षा में तैनात सरकारी गार्ड्स और गाड़ियों को लौटा दी है. इस बाबत उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक को एक पत्र भी भेजा है. हालांकि अभी सभी सुरक्षा गार्ड डीजीपी के अगले आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं. वित्त मंत्री के आवास पर ही वे रह रहे हैं. बस साथ नहीं चल रहे हैं. पिछले पांच दिनों से वह बिना सुरक्षा के ही चल रहे हैं. गुरुवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में भी वित्त मंत्री बिना सुरक्षा के ही पहुंचे. हालांकि, वह अभी भी मंत्री कोटा की सरकारी गाड़ी…
जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर में बढ़ते अपराध और रहिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. जगह-जगह भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थकों, झंडे- बैनर के साथ सड़कों पर बंद कराने निकले हैं. बंद से आवश्यक सेवा को मुक्त रखा गया है. जमशेदपुर से बीजेपी के सांसद विद्युतवरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी से बीजेपी की विधायक पूर्णिमा दास साहू और पश्चिम से जदयू विधायक सरयू राय भी बंद के समर्थन में सड़कों पर निकले हैं. बंद के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जगहजगह पुलिस बलों के साथ दंडाधिकार की…
जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डबल डाउन बार के बाहर हुई हिंसक झड़प और हमले में हिमांशु सिंह की मौत तथा शहर में बढ़ते अपराध के खिलाफ बीजेपी ने गुरुवार को शहर में जगह- जगह मशाल जुलूस निकाला. इस जुलूस में जमशेदपुर पूर्वी की बीजेपी विधायक पूर्णिमा दास साहू समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. शहर में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा ने 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है. भाजपा ने महिलाओं से भी इस बंद में सक्रिय सहयोग की अपील की है. साथ ही व्यापारिक संस्थानों तथा संगठनों से…
रांचीः झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट ने महत्वाकांक्षी राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स-2) के निर्माण के लिए 4189 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है. राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के ‘रिम्स-2’ (RIMS-2) निर्माण के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है. पीएमयू का गठन होगा रिम्स-2 योजना के सुचारू संचालन और मॉनिटरिंग के लिए ‘जागृति पीएमयू’ (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का गठन किया जाएगा जबकि आईआईएम (IIM) रांची इस परियोजना में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में काम करेगा. सामाजिक-आर्थिक…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर के डीडी (डबल डाउन) बार के बाहर हुए हिंसक झड़प के बाद हिमांशु हत्याकांड पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. एक प्रेस कांफ्रेंस में नए एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि इस खूनी वारदात में संलिप्त सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया (धतकीडीह) निवासी सोनु राम सरदार उर्फ सोनु मंडल (27 वर्ष) और गाडीडोंगरी निवासी राज लोहार को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा तीन नाबालिगों को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है. एक और मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल की तलाश जारी है. मंडल के बारे में पुलिस को सूचना…
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर बुधवार को दिल्ली पहुंचीं जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का स्वागत करते हुए दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान के संयुक्त प्रयास इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सहित दुनिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देंगे. प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची बुधवार शाम तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ”भारत में आपका बहुत-बहुत स्वागत है, प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची. हमें आपके पहले भारत दौरे पर आपकी मेजबानी करके बहुत…
टीएमसी से बगावत के बाद विधायकों के गुट ने दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात की है. बाग़ी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने इसकी जानकारी दी है. मीडिया से बात करते हुए ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, “हमने 23 जून को एक पत्र भेजकर चुनाव आयोग की फुल बेंच से मिलने की मांग की थी. हम चुनाव आयोग का धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमसे मुलाकात की.” उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग से लंबी बातचीत हुई है. आयोग ने हमारी बातों को सुना है. आयोग ने कहा है कि वह सारी जांच करने के बाद हमें अपना जवाब देंगे.” इससे पहले 23…
मणिपुर में फिर से हुई हिंसा की ख़बरों पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मणिपुर सालों से जल रहा है और आज फिर नफ़रत और हिंसा की आग में 20 घर राख हो गए. दो सरकारों और राष्ट्रपति शासन के बावजूद संघर्ष गहराता ही जा रहा है.” उन्होंने कहा, “हज़ारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, अनगिनत परिवार उजड़ गए हैं. मणिपुर जिस असहनीय पीड़ा से गुज़र रहा है, उसकी कल्पना भी मुश्किल है. यह मोदी सरकार की उस विभाजनकारी विचारधारा का नतीजा है, जो लोगों को…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-SIR) अभियान के तहत स्वयं एन्यूमरेशन प्रपत्र भरा और उसे जमा किया. इस मौके पर उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं, जिन्होंने स्वयं अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर निर्वाचन अधिकारियों के सामने जमा किया. मुख्यमंत्री ने इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है. मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us