Author: Fact File

गोड्डाः पोड़ैयाहाट प्लस टू उच्च विद्यालय की पूर्व छात्रा जागृति कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर जापान विज्ञान कार्यक्रम में भाग लेकर न केवल विद्यालय और परिवार, बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है. साधारण परिवार से आने वाली सरकारी विद्यालय की इस मेधावी छात्रा ने गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी सह सम्मान समारोह में जागृति को प्रशस्ति पत्र तथा उनके माता-पिता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. जागृति कुमारी ने बताया कि 24 में से 30 जून तक तक छह दिन का जापान प्रवास के दौरान उन्हें जैक्सा स्पेस सेंटर, रिकेन इंस्टीट्यूट…

Read More

दुमका: जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम से स्पीड पोस्ट के माध्यम से आए धमकी भरे पत्रके बाद पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी क्रम में दुमका सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यह धमकी दुमका और गोड्डा दोनों जिलों के लिए दी गई है. गुरुवार को दुमका एसपी खुद जांच के लिए कोर्ट पहुंचे. एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक पत्र आया है, जिसमें कोर्ट पर हमले की धमकी दी गई थी. बांग्ला…

Read More

बोकारोः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को बोकारो जिले में पेटरवार प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक मो. गुलाम रसूल को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ धनबाद ले गई है. जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई शिकायतकर्ता प्रेमजीत सिंह की शिकायत पर की गई है. स्कूल में शौचालय निर्माण योजना से जुड़े कार्य के बदले में प्रधान सहायक के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी. शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय इसकी शिकायत धनबाद स्थित एसीबी कार्यालय में…

Read More

रांचीः छह वर्षों से लापता बोकारो की 14 वर्षीय बच्ची के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को मामले में प्रतिवादी बनाने का निर्देश दिया. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद यह आदेश दिया. साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में जांच के दौरान सीबीआई को किसी प्रकार की तकनीकी सहायता की आवश्यकता पड़ती है, तो राज्य सरकार उसे हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराए. अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी. यह मामला बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र का है.…

Read More

रांचीः रांची पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें बिहार में राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध राय के अलावा उनके चालक देवेंद्र भगत और प्लांट के एक अन्य कर्मी रविकांत राय शामिल हैं. शराब की यह फैक्ट्री सुबोध राय की है. तीनों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है. साथ ही बॉलिंग प्लांट को सील कर दिया गया है. इस प्लांट में दो वर्ष पूर्व भी उत्पाद विभाग ने छापामारी की थी. इस दौरान इसे सील भी किया था. सुबोध राय को…

Read More

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जमशेदपुर के डबल डाउन बार में विवाद के बाद हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर बीजेपी के आरोपो पर पलटवार किया है. बहरागोड़ा से जेएमएम के विधायक समीर मोहंती और पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने बयान जारी कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार राजनीतिक रोटियां सेंकने और राज्य सरकार पर निराधार आरोप लगाने में जुटी है, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि उसकी दोहरी मानसिकता और राजनीतिक अवसरवादिता को भी उजागर करता है. आदित्य साहू से सवाल जेएमएम नेताओं ने कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार ने 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया एसएसपी बनाया है. इस बाबत गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इससे पहले वकारिब सीआईडी में एसपी के पद पर तैनात थे. इसके साथ ही, साल 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. स्वर्गियारी वर्तमान में कमांडेंट जैप-3 (गोविंदपुर) के पद पर पदस्थापित थे. उन्हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी सरायकेला-खरसावां के पद पर नियुक्त किया गया है. गौरतलब है…

Read More

रांची झारखंड हाईकोर्ट ने खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में झामुमो के पूर्व विधायक पौलुस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप को बरी कर दिया है. हाईकोर्ट ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा और दोषसिद्धि को निरस्त करते हुए आरोपियों को बड़ी राहत दी है. यह मामला वर्ष 2013 का है. खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में पुलिस के कथित मुखबिर भूषण सिंह और राम गोविंद की हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद पुलिस ने झामुमो के तत्कालीन विधायक पौलुस सुरिन, नक्सली जेठा कच्छप, कृष्णा महतो तथा…

Read More

रांचीः जमशेदपुर में डबल डाउन बार के बाहर हिंसक झड़प और पीसीआऱ वैन से खींच कर हुई हिमांशु सिंह की हत्या के खिलाफ तीन जुलाई को जमशेदपुर बंद बुलाया है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था धवस्त है. बंद से पहले दो जुलाई की शाम बीजेपी जमशेदपुर महानगर में मशाल जुलूस निकालेगी. आदित्य साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन ने प्रदेश की विधि व्यवस्था को लेकर तत्काल ठोस कारगर कदम नहीं उठाया तो पार्टी झारखंड बंद कराएगी. हिमांशु हत्याकांड पर क्या कहा उन्होंने कहा कि हिमांशु…

Read More

रांचीः राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को लोक भवन, राँची स्थित दरबार हॉल में चार नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को पद की शपथ दिलाई. इनमें वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अनुज कुमार सिन्हा के अलावा अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो तथा शिवपूजन पाठक को झारखण्ड राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई गई. शपथ ग्रहण के उपरांत राज्यपाल ने सभी नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की. इससे पूर्व राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने झारखण्ड राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्तों की…

Read More