Author: Fact File
रांचीः भाकपा माले की वरिष्ठ कार्यकर्ता और कॉमरेड सीनगी खलखो का रांची में निधन हो गया है. वे अस्वस्थ चल रही थीं. राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. 80 के दशक में पार्टी से जुड़ी सिनगी खलखो ने ताउम्र शोषित, पीड़ित, वंचित, आधिवासी अधिकार के लिए संघर्ष करती रहीं. महिलाओं के हक अधिकार को लेकर तमाम आंदोलन में वे भाग लेती रहीं. माले के वरिष्ठ नेता सुदामा खलखो की पत्नी सीनगी खलखो के बारे में कहा- सुना जाता है कि उन्होंने पार्टी को ही अपने जीवन में ढाल लिया था. पार्टी की शुरुआती दौर के…
रांचीः गिरिडीह जिले के घोड़थंबा में होली के दिन हुई हिंसा और आगजनी की घटना के खिलाफ सोमवार को झारखंड विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने हंगामा किया. नेता प्रतिपक्ष इस मामले में चर्चा कराने की मांग कर रहे थे. शोर-शराबे के बीच स्पीकर ने सदन की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित कर दिया है. झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हुआ है. होली के अवकाश के बाद सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के विधायक घोड़थंबा की घटना पर शोर करने लगे. वे चर्चा की मांग कर रहे थे. कई सदस्य वेल…
केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित नए संसद भवन में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के लिए एक मोबाइल ऐप लांच किया है. इस ऐप के जरिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करना आसान हो जाएगा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से जुड़ी जानकारियां देने के लिए पहले सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई है. यहां से युवाओं को इंटर्नशिप के बारे में जानकारी और मदद मिलेगी. प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्नशिप करने के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख पहले 12 मार्च थी, लेकिन इसको बढ़ाकर 31 मार्च…
रांचीः झारखंड में पेसा 1996 ‘पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) विधेयक लागू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है. इसी मांग को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने 19 मार्च से डोबारी बुरू खूंटी से पदयात्रा का एलान किया है. डोंबारी बुरू से निकली यह पदयात्रा झारखंड विधानसभा तक आएगी. इसके साथ ही 21 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा. पेसा पदयात्रा को लेकर झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा, आदिवासी क्षेत्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष ग्लैडसन डुंगडुंग, आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक लक्ष्मी नारायण मुंडा, बिनसाय मुंडा, सुषमा बिरूली ने रांची में मीडिया को यह जानकारी दी…
झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गितिलिपि गांव में पुआल के ढेर पर खेल रहे चार बच्चों के जिंदा जल जाने से गांव में मातम पसरा है. घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है. पुआल के ढेर में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है. गितिलिपि गांव ओडिशा की सीमा से सटा है. घटना के समय वहां बच्चों के अलावा कोई नहीं था. जिन चार बच्चों की मौत हुई है उनके नाम प्रिंस चातर, साहिल सिंकू, रोहित सुंडी और भूमिका सुंडी…
रांचीः क्या बात है ? म्यूटेशन केस आपके लॉगिन में इतने दिनों से लंबित क्यों है? दो से तीन दिनों के अंदर मामले को निष्पादित करें, वर्ना शो-कॉज किया जायेगा. रांची के उपायुक्त ने जनता दरबार में दाखिल-खारिज के मामले को लंबित रखने की शिकायत पर जब रातू के सीओ से पूछा, तो उनके पास जवाब नहीं था. रातू प्रखण्ड के बिजुलिया के रहनेवाले उमेश कुमार ने पिछले साल नवंबर में म्यूटेशन के लिए आवेदन दिया था. सोमवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री जनता दरबार में लोगों की समस्याओं से अवगत हो रहे थे. इसी दौरान उन्होंने इस आवेदन पर…
रांचीः रघुवर दास सरकार के पांच पूर्व मंत्रियों की आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की बेंच ने सुनवाई के बाद याचिका निष्पादित करते हुए बंद करने का आदेश दिया. इसके साथ ही खंडपीठ ने कहा कि यह जनहित का मामला प्रतीत नहीं होता है. एसीबी पहले से ही मामले की जांच कर रही है. 2020 में पंकज यादव ने यह याचिका दायर की थी. इसमें रघुवर दास सरकार के पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, रणधीर सिंह, डॉ नीरा यादव, लुइस मरांडी…
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया है कि ट्रस्ट ने धारर्मिक पर्यटन के क्षेत्र में खासी सफलता के बीच पिछवले पांच वर्षों में सरकार को लगभग 400 करोड़ का टैक्स चुकाया है. उन्होंने बताया कि यह राशि पांच फरवरी 2020 से पांच फरवरी 2025 के बीच चुकायी गई है. इसमें से 270 करोड़ रुपये माल एवं सेवा कर (जीएसटी) जबकि शेष 130 करोड़ रुपये अन्य निभिन्न टैक्स कैटेगरी के तहत भुगतान किए गए. अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में 10 गुना वृद्धि हुई है, जिससे यह एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र बन गया…
रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत 39 नेताओं को राहत दी है. कोर्ट ने पिछले साल 23 अगस्त को रांची में बीजेपी की युवा आक्रोश रैली के दौरान पुलिस के साथ कथित तौर पर झड़प और हंगामे से जुड़े एक मामले में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आदेश दिया है. मरांडी के अलावा रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद वीडी राम, प्रदीप वर्मा, दीपक प्रकाश पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक राज, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव समेत 39 नेताओं को यह राहत मिली है. प्रार्थियों…
पटनाः बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक तपिश बढ़ती जा रही है. बीजेपी, जदयू और आरजेडी की मजबूत राजनीतिक हैसियत के बीच कांग्रेस अपनी जमीनी पैठ बढ़ाने की कवायद में जुटी है. इसी सिलिसिले में 16 मार्च से शुरू हुई कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा शुरू हुई है. इस यात्रा का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार कर रहे हैं. जाहिर तौर पर सबकी निगाहें इस यात्रा पर टिकी है. इसकी शुरुआत चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू यह यात्रा 20 जिलों से गुजरेगी. यात्रा का समापन समापन 14 अप्रैल को पटना में होगा.…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us