Author: Fact File
रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़-बोकारो एनएच पर लारी गांव के पास गुरुवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है. सात लोगों ने मौके पर दम तोड़ा था. जबकि एक घायल युवक ने इलाज के दौरान रिम्स में दम तोड़ दिया. इस हादसे के बीद पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है. मरने वालों में डाड़ी प्रखंड के हुआग पंचायत अंतर्गत कठरेवा टोला के मनीष कुमार माही और हेमंत कुमार भी शामिल हैं. मनीष कुमार माही ताशा पार्टी का संचालन करता था. मोहर्रम को लेकर गया में उसे ताशा पार्टी की एक बुकिंग मिली…
रांचीः झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों में होने वाली अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है. इसका उद्देश्य अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति और स्कूल से जुड़ी अन्य बातों पर आमने- सामने की चर्चा है. इस बाबत परिषद ने आवश्यक निर्देश जारी किया है. कब-कब होगी पीटीएम इस साल पहली पीटीएम 29 जून से 4 जुलाई तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी. दूसरी पीटीएम 7 से 12 सितंबर तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी. तीसरी मीटिंग 7 से 12 दिसंबर तक…
रांचीः जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के विधायक सरयू राय ने रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. सोशल मीडिया के एक्स पर उन्होंने कहा है, “अनुसूचित जाति के योग्य चिकित्सक को विभाग झुका नहीं सका, तो शासी निकाय की पहल बैठक से ही परेशान करना शुरू किया. हर बार उच्च न्यायालय ने सरकार के आदेश पर रोक लगाया. अंततः सरकार ने सीआइडी भेज दिया, जिससे आहत होकर निदेशक ने त्यागपत्र दे दिया.” इस पूरे मामले पर उन्होंने सरकार से जवाब मांगा है. उनका कहना है या मामला रिम्स की साख और झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था दोनों…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर दो साल पूरे कर लिए हैं. राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए. इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा – हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना. नीट के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा.” राहुल गांधी ने आगे लिखा, “सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है. सफ़र…
रांचीः डॉ डीके सिन्हा ने झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के प्रभारी निदेशक का कार्यभार संभाल लिया है. कार्यभार संभालने के बाद अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर इलाज और प्रबंधन की जानकारी ली. इधर गुरुवार को निदेशक के पद से इस्तीफा देने वाले डॉ राजकुमार ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है. साथ ही वे अपने गृह राज्य उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ लौट गए हैं. गौरतलब है कि डॉ राजकुमार लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के न्यूरो सर्जरी में प्रोफेसर रहे हैं. झारखंड सरकार ने इंटरव्यू…
रामगढ़ः रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी गांव के निकट गुरुवार की देर रात एक ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पिकअप पर सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए. घायल को उपचार के लिए पहले रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार सभी ताशा पार्टी के सदस्य थे और मुहर्रम पर्व में कार्यक्रम संपन्न करने के बाद गांव लौट…
रांचीः रांची के डोरंडा स्थित जैप वन परिसर में गुरुवार को बुनियादी प्रशिक्षुओं के लिए लिए पारण परेड समारोह-2026 का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नव प्रशिक्षित चार डीएसपी व 336 जवानों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली. इनमें महिला प्रशिक्षु सिपाहियों की संख्या 81 व पुरुष सिपाहियों की संख्या 255 थी. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी 340 पुलिस अधिकारियों-जवानों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल के साथ मजबूती से खड़ी है. बल में महिलाओं की भागीदारी हर्ष का विषय है. सबने 30 हफ्ते…
झारखंड ने ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) की 800 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई का वाणिज्यिक संचालन बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात से शुरू हो गया. इससे झारखंड को अतिरिक्त 680 मेगावाट बिजली मिलेगी. इसके साथ ही झारखंड बिजली उत्पादन और उपलब्धता के मामले में न केवल आत्मनिर्भर बना है, बल्कि अधिशेष (सरप्लस) बिजली वाले राज्यों की श्रेणी में भी शामिल हो गया है. पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एके सहगल ने यूनिट 2 के कमर्शियल ऑपरेशन (COD) की सफल घोषणा के साथ प्रसन्नता जाहिर की है. उन्होंने कहा है…
रांचीः झारखंड कांग्रेस ने पार्टी नेता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का पार्टी से निष्कासन को रद्द कर दिया है. नए निर्णय के तहत अब योगेंद्र साव पार्टी में बने रहेंगे. इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है. पिछले मार्च महीने में योगेंद्र साव को पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया था. योगेंद्र साव बड़कागांव से विधायक रहे हैं. साथ ही बड़कागांव से विधायक रहीं और अभी कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद के पिता हैं. पार्टी से निकाले जाने के बाद योगेंद्र साव और अंबा…
बेंगलुरु दक्षिण सीट से जाने-माने सांसद और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से गुरुवार को बेंगलुरू में अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने बेंगलुरू में मुलाकात की. इस दौरान वेदांत ने सांसद तेजस्वी सूर्य को भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के शहीद सीधो कान्हो पर एक लिखी गई पुस्तक भेंट की. वेदांत ने तेजस्वी सूर्या से वर्तमान राजनीति में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की. साथ ही विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने में सामूहिक जिम्मेदारियों पर भी मार्ग दर्शन प्राप्त किया. साथ ही झारखंड आंदोलन और झारखंड से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us