Author: Fact File

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से राहत मिली है. उच्च न्यायालय ने सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना में वर्ष 2014 में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित प्राथमिकी को निरस्त कर दिया है. अदालत के इस फैसले के साथ ही करीब एक दशक पुराना मामला समाप्त हो गया है. मामले की सुनवाई झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अदालत में हुई. मुख्यमंत्री की ओर से अधिवक्ता दीपांकर ने पक्ष रखा. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने प्राथमिकी संख्या 418/2014 को निरस्त करने का…

Read More

रांचीः झारखंड भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती एवं विस्तार के लिए जिलावार 24 घंटे प्रवास कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर भाजपा द्वारा 26 जून से लेकर 30 जून तक राज्य के सभी संगठनात्मक जिलों में पार्टी पदाधिकारियों के 24 घंटे के प्रवास का कार्यक्रम बनाया गया है. इस दौरान पदाधिकारी पार्टी के कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे और रात्रि विश्राम पार्टी कार्यालय में करेंगे. जिलों में प्रवास कार्यक्रम के लिए पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों में जाने की सूची जारी की गई है. इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेवारी जिन पदाधिकारियों…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता संजीप वर्मा ने राज्य की प्रतिष्ठित बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, बीआईटी मेसरा में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए वर्षों से लागू स्थानीय कोटा व्यवस्था समाप्त होने पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. इसके साथ ही उन्होंने उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री से इस्तीफे का मांग की है. उन्होंने कहा है कि सरकार सारी परिस्थितियों से वाकिफ रहने के बाद भी झारखंड के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया है. इसके कारण राज्य के लगभग 650 छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, जिन्हें पहले स्थानीय कोटा का लाभ मिलता था. उन्होंने कहा कि बीआईटी…

Read More

रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिम्स सर्जरी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ डीके को रिम्स का नया प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है. शासी निकाय परिषद और विभागीय मंत्री की मंजूरी के बाद डॉ राजकुमार के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है. इस बाबत स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. इससे पहले बुधवार को रिस्म में सीआइडी का छापा पड़ा था. सीआईडी की टीम ने रिम्स में दाखिला के साथ टेंडर में हुई गड़बड़ियों के बाद छापा मारा…

Read More

रांचीः कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में लगातार सामने आए पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं ने छात्रों का भरोसा तोड़ा है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है. नेतृत्व के निर्देश पर रांची पहुंचे कांग्रेस नेता ने एक प्रेस क्रांफ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी ने कोटा से इस अभियान की शुरुआत की थी. इसी सिलसिले में मैं रांची आया हूं. और यहीं के छात्र सार्थक ने इस सरकार को आईना दिखाया था. उन्होंने कहा कि 10…

Read More

रांचीः रांची शहर के कांटाटोली में ग्लैक्सी कॉम्पलेक्स स्थित सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है. उपायुक्त के निर्देश पर पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गयी है. इससे पहले गुप्त सूचना के आधार पर सिविल सर्जन कार्यालय और प्रशासन की संयुक्त टीम बुधवार को अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंची. वहां टीम ने जांच से संबंधित कागजातों की जांच की. इसके बाद सेंटर में मौजूद अल्ट्रासाउंड मशीन (मेक- जीई, मॉडल-लॉजिक सी-फाइव, सीरियल नंबर- 244769WX6), कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, एएनसी रजिस्टर, बिल बुक सहित अन्य सामग्री को जब्त किया गया. वहीं, सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील…

Read More

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. आने वाले समय में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आम नागरिकों को समय पर, सुलभ और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, और इसे सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है. झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने…

Read More

नई दिल्ली में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर के बीच दोनों देशों के व्यापार समझौते को लेकर वार्ताओं का दौर बुधवार को पूरा हुआ. द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण से जुड़े मुद्दों को लेकर बीते दो दिनों से बैठकें चल रही थीं. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर के साथ कई बैठकों में व्यापार समझौते को लेकर जारी वार्ता की प्रगति को लेकर समीक्षा की गई. साथ ही आर्थिक साझेदारी को और मज़बूत करने के रास्तों पर चर्चा हुई. गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहित पार्टी के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत को मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में अदालत से राहत नहीं मिली है. अपर न्यायाधीश आयुक्त अमित शेखर की अदालत ने डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने के खिलाफ दायर उनकी क्रिमिनल रिवीजन याचिका को भी खारिज कर दिया है. इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में चल रही है. इस केस में आरोपियों के खिलाफ आरोप भी गठित हो चुका है. इसी मामले में आजसू के प्रमुख सुदेश महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता भी आरोपी हैं.…

Read More

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने एसिड अटैक के एक पुरुष पीड़ित राहुल कुमार को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को 15 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है. को र्ट ने स्पष्ट किया कि एसिड अटैक से होने वाली पीड़ा और जीवनभर का मानसिक आघात केवल तीन लाख रुपये से नहीं आंका जा सकता. रांची निवासी राहुल कुमार की ओर से दायर लेटर्स पेटेंट अपील में 1374 दिनों की देरी हुई थी. हालांकि अदालत ने माना कि एसिड अटैक पीड़ित के लिए इलाज और जीवन की चुनौतियां मुकदमेबाजी से अधिक महत्वपूर्ण थीं. इसलिए देरी को पर्याप्त कारण मानते हुए…

Read More