Author: Niraj Sinha

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य की जनता बिगड़ी कानून व्यवस्था, करप्शन और बेरोजगारी को लेकर त्राहिमाम कर रही है. शासन के नाम पर यहां सिंडिकेट चल रहा है. इस सिंडिकेट से बचाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी. बीजेपी के कार्यकर्ता गांव- गांव जाएं और सरकार की नाकामियां तथा वादाखिलाफी से जनता को वाकिफ करायें. उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनानी है, तो कार्यकर्ताओं को गांवों तक जाना होगा। जनता को जागरूक करना होगा. जनता सबसे ताकतवर है. रघुवर दास ने शनिवार को खिजरी विधानसभा में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित…

Read More

रांचीः नीरू शांति भगत अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गई हैं. शनिवार को जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इससे पहले नीरू शांति भगत ने 14 जनवरी को आजसू पार्टी से इस्तीफा दिया था. नीरू शांति भगत के इस्तीफा के बाद से ही अटकलों का दौर शुरू हो गया था कि वे सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो सकती हैं. दरअसल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से कई मौके पर जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन समेत जेएमएम के अन्य…

Read More

खूंटीः खूंटी जिले के तोरपा प्रखण्ड के ब्लॉक मैदान में पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति भाव से सिंग बोंगा की पूजा-अर्चना की गई. पूजा के पश्चात एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मेन रोड होते हुए हिल चौक तक पहुंची, जहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. सरहुल समारोह में जंगलों- पहाड़ों के संरक्षण और सिंगबोंगा देवता के आदर सम्मान पर जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि सिंगबोंगी देवता कुश रहेंगे, तो प्रकृति भी जिंदा रहेगी. इस अवसर पर तोरपा के झामुमो विधायक…

Read More

पटनाः राहुल गांधी ने एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया है कि बिहार विधानसभा का चुनाव गठबंधन के साथ ही लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा है कि बना गठबंधन के बिहार में बीजेपी-जदयू को नहीं हराया जा सकता. गठबंधन में कांग्रेस को जितनी भी सीटें मिले, पर सभी नेता, कार्यकर्ती की जिम्मेदारी है कि बिहार में सरकार बनाने के लिए जुट जाएं. सोमवार को बिहार दौरे पर पहुंचे राहुल गाधी सदाकत आश्रम में पार्टी नेताओं को संबोधित कर रहे थे. इससे पहले उन्होंने बेगूसराय में ‘पलायन रोको नौकरी दो’, यात्रा में शामिल हुए. फिर पटना में ही संविधान बचाओ सम्मेलन…

Read More

कोलकाता की मानसी घोष सोनी टेलीविज़न के चर्चित रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ की विजेता घोषइत हुई हैं. उन्होंने इस शो में सुभाजीत और स्नेहा शंकर को पीछे छोड़ा है. अपनी जादुई आवाज़ से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली मानसी को ट्रॉफ़ी के अलावा 25 लाख रुपये का इनाम और एक कार भी मिली है. विजेता की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर फ़ैंस मानसी घोष को लगातार बधाइयाँ दे रहे हैं. बलेकिन इस रियलिटी शो में दूसरे स्थान पर रहीं स्नेहा शंकर भी ख़ूब चर्चा में हैं. मानसी ने पूरे शो के दौरान लगातार अच्छा प्रदर्शन…

Read More

रांचीः रामनवमी को लेकर पूरे झारखंड में उल्लास है. झारखंड की राजधानी रांची भी राममय है. मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ है. महावारी अखाड़ों में पताके लहरा रहे हैं. राम गुणगान और भजन से भक्ति का वातावरण बना है. सुबह से ही मेनरोड स्थित श्रीराम मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. दोपहर में श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के नेतृत्व में मुख्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. शोभा यात्रा को लेकर सुरक्षा और आवश्यक सुविधा को लेकर प्रसासनिक बंदोबस्त किए गए हैं. झारखंड के दूसरे शहरों, जिला मुख्यालयों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी…

Read More

बोकारोः बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी की मांग कर रहे विस्थापित युवाओं पर हुए लाठीचार्ज में जान गंवाने वाले प्रेम महतो के परिजनों को शनिवार को प्रबंधन ने 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है. इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को प्लांट में अस्थायी तौर पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया है. धनबाद से बीजेपी के सांसद ढुल्लू महतो ने मीडिया को यह जानकारी दी है. इससे पहले सांसद की मौजूदगी में प्रबंधन के अधिकारियों ने प्रेम महतो के परिजन को मुआवजा से संबंधिक चेक सौंपा. ढुल्लू महतो ने कहा है कि वार्ता में यह सहमति बनी है…

Read More

हजारीबागः झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले हमें एक षड़यंत्र के तहत जेल में डाला गया. अगर लोकसभा चुनाव में हम बाहर होते, तो राज्य में बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत पाती. शुक्रवार को हजारीबाग में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हेमंत सोरेन ने बीजेपी और केंद्र की सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि झूठा आरोप लगाकर उन्हें जेल में बंद कर दिया गया था. देश के पहले मुख्यमंत्री को झूठा आरोप लगाकर जेल भेज…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक़्फ़ संशोधन बिल को ‘वक़्फ़ बोर्ड की मनमानी पर लगाम’ बताया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जब हम महाकुंभ का आयोजन कर रहे थे, तो वक़्फ़ बोर्ड ने मनमाने ढंग से बयान दिया कि प्रयागराज में कुंभ की भूमि भी वक़्फ़ की भूमि है. यह वक़्फ़ बोर्ड है या ‘भू-माफिया’ बोर्ड है?” उन्होंने आगे कहा, “हम प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के आभारी हैं कि उन्होंने लोकसभा में इस महत्वपूर्ण अधिनियम को पारित करके वक़्फ़ बोर्ड की मनमानी पर लगाम लगाई है.” गौरतलब है कि वक्फ़ संशोधन बिल लोकसभा में पास…

Read More

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने इस नियुक्ति की सूचना जारी की है. इस पद रहते हुए निधि तिवारी अब पीएम मोदी के रोज़मर्रा के प्रशासनिक कामकाज जैसे- शेड्यूल मैनेज करना, पॉलिसी और एडमिनिस्ट्रेटिव कोऑर्डिनेशन और कम्युनिकेशन आदि को संभालेंगी. डीओपीटी की ओर से जारी मेमोरेंडम में बताया गया है कि निधि तिवारी साल 2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं. वो वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव के तौर पर कार्यरत हैं. 29 मार्च को जारी किए…

Read More