Author: Niraj Sinha
पटनाः महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में सोमवार को शामिल हुए जेएमएम के अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार और एनडीए पर जमकर निशाने साधे. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नीत राजग पर मतदाता सूची में हेराफेरी करके और विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके लोकतांत्रिक अधिकारों को व्यवस्थित रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया. हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची का चल रहा विशेष गहन पुनरीक्षण सत्तारूढ़ गठबंधन के हितों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. सोरेन ने दावा किया, “पुनरीक्षण के नाम पर…
महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार होंगे. उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होगा. 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद इस पद के लिए चुनाव हो रहा है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार घोषित किया है. कौन हैं सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र से पहले सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी भी संभाली है. वह दो बार लोकसभा…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अस्थि-कलश लेकर पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा स्थित दामोदर नदी घाट पहुंचे. यहां उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से गुरुजी की अस्थियों को दामोदर नदी में विसर्जित किया. मुख्यमंत्री के साथ उनके छोटे भाई विधायक बसंत सोरेन सहित अन्य पारिवारिक सदस्य तथा नेमरा गांव के लोग मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने नम आंखों से स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की अस्थियां विसर्जित की. रजरप्पा स्थित दामोदर नदी के घाट पर स्थानीय पाहन द्वारा सभी विधिवत रीति-रिवाज के साथ हेमंत सोरेन के हाथों से स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की…
रांचीः झारखंड विधानसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया है कि सीआईडी जांच के बहाने हेमंत सोरेन की सरकार सीजीएल परीक्षा के भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश कर रही. प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद नवीन जायसवाल मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा राज्य की खराब विधि व्यवस्था, महिलाओं के साथ बढ़ती अपराध और अत्याचार की घटनाओं पर मानसून सत्र में बीजेपी आवाज मुखर करेगी. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को विकास से कुछ भी लेना देना नहीं है. यह सरकार…
रांची पुलिस ने नामकुम सब स्टेशन के केंद्रीय भंडार में डाका डालने वाले 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन नौ में दो लोग कबाड़ी दुकानदारहै, जिनके पास अपराधियों ने सामान बेचे थे. रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया है कि गिरफ्तार अपराधियों में दिनेश लोहरा उर्फ दिनेश करमाली के खिलाफ पहले से खलारी और पतरातू थाने में पांच मामले दर्ज हैं. दिनेश लोहरा के अलावा राजेश कुमार सिंह उर्फ भोला, शाहिद अंसारी उर्फ जटला,ललन कुमार भुईया उर्फ बौना, जितु कुमार सिंह उर्फ जिजुवा, फुरकान मल्लिक उर्फ फुरकान, बिरेन्द्र बेदिया उर्फ घोंची, दीपक कुमार सोनी और…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने बहुप्रतीक्षित 11वीं से 13वीं की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. आशीष अक्षत ने इस परीक्षा में टॉप किया है. आशीष अक्षत ने पुलिस सेवा में टॉप किया है. जबकि अभय कुजूर ने प्रशासनिक सेवा में पहला स्थान हासिल किया है. 342 पदों के लिए जारी यह रिजल्ट jpsc.gov.in पर जाकर रोल नंबर और नाम के साथ देखा जा सकता है. इस बाबत आयोग ने सूचना जारी कर दी है. आयोग ने बताया है कि चयन पूरी तरह से योग्यता और आरक्षण नियमों के अनुसार किया गया है. जारी परिणाम में…
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य में सदर अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार के लिए सिविल सार्जनों को सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि छोटे मर्ज पर किसी रोगी को सीधे रिम्स में रेफर करने की आदत पर रोक लगाएं. सोमवार को नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक करते हुए मंत्री ने कहा कि मरीज को बेहतर इलाज देना ही प्राथमिकता होनी चाहिए. एम्बुलेंस सेवाओं में लापरवाही पर रोक लगाने को लेकर मंत्री ने कहा कि यदि किसी मरीज…
रांचीः भाजपा से जुड़े हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गय़ा. उनकी गिरफ्तारी चुटिया थाना में दर्ज एक पुराने मामले के सिलसिले में की गई है. शनिवार को भैरव सिंह के कथित तौर पर एक युवती के गायब होने से जुड़े मामले को लेकर पंडरा ओपी के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे. इसी दौरान चुटिया थाना की पुलिस मौके उन्हें पहले हिरासत में लिया और फिर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. हिंदूवादी नेता की पहचान रखने वाले भैरव सिंह अलग-अलग…
धनबादः सत्ततरूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के सचेतक, टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सेल प्रंबधन को चेताया है कि आसनबनी में रैयतो के खिलाफ जुल्म ढाना बंद हो, अन्यथा बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा. बलियापुर प्रखंड के आसनबनी गांव में 11 जुलाई को रैयतों के साथ हुई बर्बर कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार को विस्थापन-विस्थापित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जनाक्रोश सभा हुई. इसमें झामुमो, कांग्रेस व भाकपा (माले) के नेताओं ने जिला प्रशासन और सेल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण रैयत महिलाएं शामिल हुईं. सभा को संबोधित करते हुए टुंडी विधायक मथुरा…
बहरागोड़ाः पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में बांसतला रेलवे स्टेशन के पास एक तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी और उसके दो बच्चों की मौत हो गई है. यह घटना शुक्रवार तड़के लगभग 3 बजे हुई जब दस हाथियों का एक समूह रेल लाइन पार कर रहा था. बताया जाता है कि यह दुर्घटना जन शताब्दी एक्सप्रेस से हाथियों की टक्कर से हुई. यह जगह पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल सीमा से लगती है. घटना स्थल पर वन विभाग और रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी पहुंचे हैं. बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए. जेसीबी की मदद…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us