Author: Niraj Sinha

खूंटीः खूंटी जिले की तोरपा में 18 साल पहले हुए एक चार साल के बच्चे के अपहरण और हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिशुपाल सिंह को गिरफ्तार किया है. शिशुपाल की गिरफ्तारी रांची के पुंदाग इलाके से की गई है, जहा वह पहचान छुपाकर वर्षों से रह रहा था.   यह मामला तोरपा थाना में दिनांक 5 मार्च 2007 को दर्ज कांड संख्या 10/07 से जुड़ा है, जिसमें पहले अपहरण की धारा 364 और बाद में हत्या की धारा 302 भादवि जोड़ी गई थी. शिशुपाल सिंह मूल रूप से तोरपा का रहने वाला है. घटना को अंजाम…

Read More

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस तारलोक सिंह चौहान को झारखण्ड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. सोमवार को देश में पांच उच्च न्यायलयों में नए चीफ जस्टिस की नियुक्तियों को लेकर अधिसूचना जारी की गई है. तरलोक सिंह चौहान भी इनमें शामिल हैं. जस्टिस आशुतोष कुमार गौहाटी उच्च न्यायालय के जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं. वहीं, जस्टिस विभु बाखरू कर्नाटक उच्च न्यायालय के और- जस्टिस संजीव सचदेवा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए हैं. इनके अलावा हाईकोर्ट के कई जजों को भी बदला गया है.…

Read More

रांचीः सहारा समूह के कार्यकलाप और निवेशकों के फंसे पैसे के मामले में जांच कर रहे अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड (CID) ने पुलिस प्रमुख को एक रिपोर्ट भेजकर सहारा के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुशंसा की है. जांच में ये तथ्य सामने आए हैं कि सहारा समूह ने न्यायालय और सेबी के निर्देश का उल्लंघन कर झारखंड और बिहार में मौजूद करोड़ों की जमीन कम कीमत में बेच डाली है. जबकि जमीन बिक्री के पैसे न तो सेबी में जमा किए जा रहे और न ही निवेशकों को लौटाये जा रहे. जांच में पता चला है कि…

Read More

लातेहार: लातेहार पुलिस ने कुख्यात राहुल सिंह गिरोह से जुड़े छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनकेक पास से दो पिस्टल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं.   लातेहार के एसपी कुमार गौरव ने बताया है कि चंदवा टोरी कोल साइडिंग के अलावा अन्य जगहों पर आगजनी और गोलीबारी की कई घटनाओं में ये अपराधी शामिल थे.   गिरफ्तार अपराधियों में लोहरदगा निवासी मो. शाहिद अंसारी, शमशाद अंसारी और मो. मोजम्मिल अंसारी, गुमला के नितेश उरांव, लातेहार के तरुण यादव और मनोज तुरी शामिल हैं. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मनोज तूरी का आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर…

Read More

रांचीः झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर दुबे ऊर्फ ददई दुबे का गुरुवार को निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे ददई दुबे का दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान उन्होंने अंतम सांस ली. पलामू के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चौका गांव में उनका जन्म हुआ था. विश्रामपुर से वे चार बार विधायक रहे. 2013 में झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार में वे मंत्री भी रहे. इससे पहले 2004 में धनबाद संसदीय क्षेत्र से यूपीए फोल्डर में कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने चुनाव जीता था. जाहिर तौर पर पलामू के…

Read More

रांचीः झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन सरकार के गृह विभाग में टेंडर घोटाला किया जा रहा है. टेंडर के इस खेल में एक खास सिंडिकेट हावी है. पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रवक्ता ने कहा कि पिछले पाँच वर्षों से गृह विभाग में बड़े पैमाने पर टेंडर घोटाले हो रहे हैं और सरकार ने एक संगठित सिंडिकेट को पनपने का खुला मौका दिया है. अजय ने कहा कि GeM (Government e-Marketplace) के नियमों के अनुसार एक ही व्यक्ति दो अलग-अलग फर्म बनाकर टेंडर में हिस्सा नहीं ले सकता. यह…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पांच देशों की आठ दिवसीय (2-9 जुलाई) यात्रा यात्रा पर नई दिल्ली से रवाना हुए. पीएम मोदी ने घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया के लिए प्रस्थान करने से पहले जारी वक्तव्य में कहा, ”मेरी इन देशों की यात्रा से ग्लोबल साउथ में भारत के मैत्रीपूर्ण रिश्ते मजबूत होंगे.” प्रधानमंत्री के इस वक्तव्य को भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने जारी किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने इसे अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी साझा किया है. पीएम मोदी घाना, त्रिनिदाद, टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर गए हैं.…

Read More

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा है कि कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी भले शायरी के माध्यम से शब्दों का खेल खेल सकते हैं लेकिन संशोधित वक्फ कानून का विरोध कर मुस्लिम समाज का भला नहीं कर सकते. रांची स्थित बीजेपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में जफर इस्लाम ने दावा किया है कि संशोधित वक्फ कानून गरीब मुसलमानों के हित में है. उन्होंने कहा, “भाजपा किसी का तुष्टीकरण नहीं करती. जो जरूरतमंद हैं उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचे यह मोदी सरकार की सोच है. केंद्र सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव के मुस्लिम समाज तक…

Read More

रांचीः झारखंड में पेसा कानून लागू करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है. इस मांग को लेकर आदिवासी समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, सरना धर्मावलंबी के लोगों ने आदिवासी रूढ़ि सुरक्षा मंच के बैनर तले गुरुवार को राजभवन मार्च किया. जिला स्कूल प्रांगण से यह मार्च निकाला गया था. राजभवन पहुंचकर वहां सभा की गई. मंच के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा. राज्यपाल के नाम सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि पेसा कानून 1996 में अनुसूचित क्षेत्रों के स्वशासन, संस्कृति, पहचान और संसाधनों की रक्षा को लेकर पारित किया गया था. लेकिन, झारखंड में इसे…

Read More

बोकारोः बोकारो के चास थाना अंतर्गत बायपास रोड पर आस्था ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल छह अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी अपराधी बिहार के हैं. अपराधियों के पास से लूटे गए जेवर का कुछ हिस्सा भी बरामद किए गए हैं. बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि इस लूट कांड में बिहार के पटना के बेऊर जेल में बंद अविनाश श्रीवास्तव मुख्य सरगना है. उसने ही इस लूट कांड की साजिश कर इस अपराध को अंजाम दिलाया है. एसपी ने बताया कि घटना के बाद चास थाना प्रभारी की अगुवाई…

Read More