Author: Niraj Sinha

रांचीः झारखंड में सरकार ने एक साथ बीस जिलों के उपायुक्तों को बदल दिया है. इस बाबत कार्मिक प्रशासनिक राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. राज्य में 24 जिले हैं. अधिसूचना के मुताबिक रांची, लातेहार, पाकुड़ और साहिबगंज को छोड़कर सभी उपायुक्तों को बदल दिया गया है. गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को जमशेदपुर का उपायुक्त बनाया गया है. पिछले महीने ही कर्ण सत्यार्थी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिविल सेवा दिवस पर “प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन” से सम्मानित किया गया था. जारी अधिसूचना के मुताबिक आदिवासी कल्याण आयुक्त अजयनाथ झा को बोकारो का…

Read More

खूंटीः पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद संगठन की कमान संभाल रहे कुख्यात उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा की पुलिस को लंबे समय से तलाश है. इसी कड़ी में खूंटी सदर थाना कांड संख्या 79/2024 के तहत पुलिस ने मार्टिन केरकेट्टा के घर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाया है. यह कार्रवाई गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़वा चुंआटोली स्थित उसके पैतृक घर पर की गई. एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि मार्टिन केरकेट्टा द्वारा नूतन बाड़ा नामक महिला से फोन पर लेवी की मांग की गई थी. इसी मामले में दर्ज कांड पर न्यायालय ने इश्तेहार जारी किया,…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर राज्य का विकास जरूरी है. वे शनिवार को भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक सभी राज्य प्रगति नहीं करेंगे, तब तक भारत भी पूरी तरह से विकसित नहीं हो सकता. यह बैठक ‘विकसित भारत : 2047 के लिए विकसित राज्य’ विषय पर भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित की गई थी. यह बैठक केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने…

Read More

रांचीः झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जानबूझकर सरकार ने राज्य में संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बनाकर रखा है. उन्होंने कहा कि राज्य की ऐसी सारी संवैधानिक संस्थाएं जो राज्य सरकार के काम काज ,गड़बड़ियों,भ्रष्टाचार पर नजर रखती है, जनता की शिकायत पर सुनवाई और कार्रवाई करती है, लेकिन सरकार की मंशा इन संस्थाओं को हाशिये पर डालने की रही है. पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि राज्य में लोकायुक्त, महिला आयोग,सूचना आयोग, उपभोक्ता फोरम जैसी महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थाओं…

Read More

864 सफल, इंटरव्यू अगस्त के दूसरे हफ्ते में, 342 पदों के लिए होगी नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC)के 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू 10 जून से 23 जून तक होगा. इसे बाबत आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है. कुल 342 पदों पर होने वाली नियुक्ति को लेकर 864 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. सफल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- jpsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं. परिणाम शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. 342 पदों पर नियुक्ति के लिए 27 जनवरी 2024 को नियुक्ति की प्रक्रिया…

Read More

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ में बुधवार को हुई मुठभेड़ में 27 माओवादियों का मारे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाया है. मुठेभड़ में मारे गए माओवादियों में एक करोड़ के इनामी केशव राव उर्फ बसवराजू भी शामिल हैं. वे भाकपा माओवादी के महासचिव थे. बसवाराजू की मौत को माओवादियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. उन्होंने गणपति के बाद यह जिम्मेदारी संभाली थी. खबरों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने सभी 27 शव बरामद कर लिए हैं. 70 साल का बसवराजू आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के…

Read More

भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर टिप्पणी और कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की प्रेस ब्रीफ़िंग के मामले में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले प्रोफ़ेसर अली ख़ान महमूदाबाद को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम ज़मानत दे दी है. उन्हें 18 मई को गिरफ्तार किया गया था और तब से वे हिरासत में हैं. प्रोफ़ेसर अली ख़ान को 18 मई को हरियाणा पुलिस ने गिरफ़्तार किया गया था. ये गिरफ़्तारी हरियाणा की सोनीपत पुलिस ने स्थानीय निवासी योगेश की शिकायत के आधार पर की थी. हरियाणा पुलिस ने प्रोफ़ेसर अली ख़ान के ख़िलाफ़ दो समुदायों में नफ़रत भड़काने की धारा…

Read More

खूंटीः खूंटी जिले के तोरपा स्थित पेरवांघाघ फॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे रिम्स के इंटर्न डॉक्टर अभिषेक माइकल खलखो की पानी में डूबने से मौत के बाद परिवार और साथियों के बीच शोक है. रविवार को छात्रों का एक दल पेरवाघाघ जलप्रपात पर पिकनिक मनाने पहुंचा था, जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से अभिषेक माइकल खालखो की मौत हो गई. अभिषेक खूंटी सदर थाना क्षेत्र के कपारिया, हुटार के रहने वाले थे. इस हादसे में तीन अन्य डॉक्टर डॉ. कीर्ति वर्द्धन मुंडा, डॉ. अजय मोदी और डॉ. जासुआ टोप्पो को स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर…

Read More

हजारीबागः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़कागांव अंचल के राजस्व कर्मचारी को प्रह्लाद मांझी को तीन हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है. जमीन से जुड़े एलपीसी के एक मामले में बड़कागांव के राजस्व कर्मचारी ने रिश्वत की मांग की थी. शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया. हजारीबाग के महुदा निवासी बकाउल्लाह खान ने आवेदन देकर शिकायत की थी कि वह अपनी जमीन से जुड़े मामले को लेकर 10 दिन पहले बड़कागांव अंचल कार्यालय गए थे और फॉर्म जमा कर दिया था. एलपीसी के लिए राजस्व कर्मचारी प्रह्लाद मांझी से मुलाकात की. उन्होंने इस काम के एवज…

Read More

रांचीः झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने अपनी टीम के साथ सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने अजय शाहदेव समेत एसोसिएशन की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी. रविवार को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के लिए हुए चुनाव में अजय नाथ शाहदेव ने अपनी पूरी टीम के साथ जीत हासिल की है. शाहदेव के मुकाबले अध्यक्ष पद के लिए जमशेदपुर के एसके बेहरा खड़े थे. बेहरा और उनकी टीम को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. अजय नाथ शाहदेव के साथ एसोसिएशन के नवनिर्वाचित…

Read More