Author: Niraj Sinha

जमशेदपुरः एनकाउंटर में मारा गया शार्प शूटर अनुज कनौजिया का शव लेकर उसकी बहन उत्तर प्रदेश चली गई है. इससे पहले जमशेदपुर में मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इस बीच पुलिस ने जमशेदपुर स्थित भूमिहार मेंशन को भी सील कर दिया है. यह संपत्ति किसकी है, इसकी जांच का जिम्मा पुलिस ने अंचलाधिकारी को दिया है. जानकारी के अनुसार उक्त संपत्ति चिंटू सिंह उर्फ शशि शेखर की है. जो जमीन कारोबार का काम करता है. इस मामले में पुलिस ने राहुल सिंह राजपूत को हिरासत में लिया है. पुलिस राहुल से अनुज के साथ संबंध…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अप्रैल से छह अप्रैल तक थाईलैंड और श्रीलंका के दौरे पर रहेंगे. यह जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को दी है. विदेश मंत्रालय ने बताया है कि तीन और चार अप्रैल को पीएम मोदी थाईलैंड के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वो बैंकॉक में होने वाले बे ऑफ़ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (बीआईएमएसटीईसी यानी बिम्सटेक) समिट में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी तीन अप्रैल को थाईलैंड के प्रधानमंत्री से भी मिलेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड के दौरे के बाद श्रीलंका जाएंगे. पीएम मोदी की श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से द्विपक्षीय…

Read More

रांचीः केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची में पुलिसिंग पूरी तरह फेल है. उन्होंने कहा है, यह घटना हतप्रभ करने वाली है. कांके चौक पर दिनदहाड़े वरिष्ठ और सक्रिय नेता की हत्या हो जाती है. बीच चौराहे पर अपराधी गोली मारकर चल देते हैं और पुलिस हाथ-पर-हाथ धरे बैठी रही. गौरतलब है कि कांके थाना क्षेत्र के व्यस्ततम कांके चौक पर बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी है. केंद्रीय मंत्री…

Read More

रांचीः हेमंत सोरेन की सरकार ओबीसी आरक्षण के साथ शहरी निकायों का चुनाव करायेगी. हालांकि राज्य में ट्रिपल टेस्ट का काम पूरा होने के बाद निकाय चुनाव होगा. 21 जिलों में ट्रिपल टेस्ट पूरे हो गए हैं. बाकी तीन जिलों में टेस्ट पूरे होने के बाद निकाय चुनाव कराये जाएंगे. राज्य के भूमि सुधार राजस्य मंत्री दीपक बिरूआ ने सोमवार को विधानसभा में एक सवाल के जवाब में यह बात कही है. मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देना चाहती है. जमशेदपुर पश्चिम से जेडीयू के विधायर सरयू राय ने सवाल पूछा था…

Read More

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को हुए एनएसयूआई के छात्रों, कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए. इस विरोध-प्रदर्शन में उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “एक संगठन हिंदुस्तान का भविष्य और हिंदुस्तान की शिक्षा प्रणाली को ख़त्म करने में लगा हुआ है. उस संगठन का नाम आरएसएस है. सच्चाई यह है अगर हमारी शिक्षा प्रणाली उनके हाथों में चली गई, जो कि धीरे-धीरे जा रही है. तो ये देश बर्बाद हो जाएगा. इस देश में किसी को रोज़गार नहीं मिलेगा और ये देश…

Read More

हिंदी साहित्य के प्रख्यात कवि और उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल को वर्ष 2024 के लिए प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. भारतीय ज्ञानपीठ ने शनिवार को इसकी घोषणा की। शुक्ल की साहित्यिक उपलब्धियों और उनकी अनूठी लेखन शैली को सराहा गया है। यह सम्मान उन्हें हिंदी साहित्य में उनके अद्वितीय योगदान, सृजनात्मकता और विशिष्ट लेखन शैली के लिए दिया जा रहा है. विनोद कुमार शुक्ल हिंदी के 12वें साहित्यकार हैं, जिन्हें यह सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान प्राप्त हो रहा है। वह ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले लेखक भी बन गए हैं. ज्ञानपीठ प्रवर परिषद की बैठक में शनिवार को…

Read More

दिल्ली हाई कोर्ट के मौजूदा जज, जस्टिस यशवंत वर्मा के ख़िलाफ़ कथित आरोपों की जांच के लिए भारत के चीफ़ जस्टिस ने तीन जजों की एक कमिटी का गठन किया है. सुप्रीम कोर्ट ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस कमिटी में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस, जस्टिस शील नागू, हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस, जस्टिस जीएस संधावालिया और कर्नाटक हाई कोर्ट की चीफ़ जस्टिस, जस्टिस अनु शिवरामन शामिल हैं. चीफ़ जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा है कि फिलहाल के लिए जस्टिस यशवंत वर्मा को कोई न्यायिक ज़िम्मेदारी न सौंपी जाए. सुप्रीम कोर्ट…

Read More

तारीख 20 मार्च. विश्व गौरैया दिवस. यह याद दिलाने का एक अवसर है कि हमें हमारे छोटे पंखों वाले मित्रों को बचाने के लिए नेक प्रयास करने चाहिए. विश्व गौरैया दिवस मना कर हम इन छोटे पक्षियों को हमारे जीवन में वापस ला सकते हैं और प्रकृति और मानवता के बीच सामंजस्य को बनाए रख सकते हैं. विश्व गौरैया दिवस की शुरुआत “नेचर फॉरएवर” नामक एक पक्षी संरक्षण संगठन द्वारा 2010 में की गई थी. इसका उद्देश्य गौरैया की घटती आबादी के बारे में जागरूकता बढ़ाना था. यह आयोजन 50 से अधिक देशों में फैल चुका है। इसका लक्ष्य गौरैयों…

Read More

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुई हिंसा के आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 18 विशेष टीम गठित की हैं. अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 69 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू जारी है. नागपुर हिंसा के सिलसिले में अब तक गिरफ्तार किए गए 69 लोगों में ‘माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी’ (एमडीपी) के नेता फहीम खान भी शामिल हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 200 आरोपियों…

Read More

पटनाः जमीन के बदले नौकरी मामले में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की. लालू प्रसाद यादव सुबह करीब 11 बजे पटना में ईडी के बैंक रोड कार्यालय पहुंचे थे. लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी बड़ी बेटी, पाटलिपुत्र से राजद की सांसद मीसा भारती भी थीं. ईडी के अधिकारियों ने लालू यादव से जमीन के बदले नौकरी मामले में कई सवाल पूछे. जानकारी के मुताबिक ईडी ने कई लोगों के नाम का जिक्र करते हुए सवाल किए कि…

Read More