Author: Niraj Sinha

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने कहा है कि कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि इसी पार्टी ने लोकतंत्र का गला घोंटने का पाप किया है. 25 जून 1975 की रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता के लालच में संविधान को रौंदकर पूरे देश को जेलखाना बना दिया था. आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में जनजागरण अभियान चला रही है। इसी क्रम में, बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता…

Read More

रांचीः ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) झारखंड राज्य कमिटी के प्रतिनिधियों ने डॉ पार्वती तिर्की से मुलाकात कर साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के लिए बधाई दी और एक किताब भेंट की. आइसा के सदस्यों ने कहा कि यह सम्मान न केवल एक साहित्यकार की उपलब्धि है, बल्कि आदिवासी और वंचित समुदायों की सांस्कृतिक विरासत,संघर्ष और लेखन प्रतिभा का भी गौरवशाली प्रतीक है. आइसा झारखंड राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने बताया कि डॉ पार्वती तिर्की से इस मुलाकात में साहित्य,लेखन, सामाजिक विषयों के साथ-साथ झारखंड की शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों की समस्याएँ, शिक्षकों की कमी और आधारभूत ढाँचे जैसे मुद्दों पर भी चर्चा…

Read More

खूंटी- खूंटी जिले में अड़की प्रखंड के सोनपुर गांव स्थित करकरी नदी पर निर्माणाधीन पुल पर फंसे छह मजदूरों को एनडीआरएफ ने सुरक्षित निकाल लिया गया है. लगातार और भारी बारिश के कारण नदी का जल स्तर इतना बढ़ गया कि छह मजदरों की जान घंटों सांसत में पड़ी रही. जानकारी के अनुसार मजदूर पहले नदी किनारे टेंट लगाकर रह रहे थे, लेकिन कुछ दिन पहले टेंट गिर जाने और भीषण गर्मी के कारण वे सभी पुल के नीचे अस्थायी टेंट बनाकर रहने लगे थे. मंगलवार रात करीब 2:00 बजे अचानक नदी में उफान आ गया और वे वहीं रातभर…

Read More

रांचीः झारखंड की आदिवासी बेटीडॉ पार्वती तिर्की का चयन साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2025 के लिए किया गया है. ‘फिर उगना’ हिंदी कविता संग्रह के लिए उनका चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है. झारखंड के गुमला जिले की रहने वाली डॉ पार्वती तिर्की रांची के रामलखन सिंह यादव कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. यूपी के बीएचयू (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) से हिंदी में पीएचडी हैं. साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित होने पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की. वह फिलहाल दिल्ली में हैं. इसी दौरान उन्हें साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने की सूचना मिली. झारखंड की…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पुलिस महकमा में ट्रांसफर- पोस्टिंग को लेकर सवाल खड़े करते हुए राज्य के पुलिस प्रमुख पर निशाना साधा है. डीजीपी पर तंज कसने के बहाने सरकार की कार्यशैली पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. बाबूलाल मरांडी ने कहा है, “10 जून को 8 आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जबकि डीजीपी खुद असंवैधानिक तरीके से अपने पद पर बने हैं. और उन्होंने अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दे दिया है. सुना है कि गृह विभाग ने उसे रद्द करते हुए डीजीपी से स्पष्टीकरण मांगा है. बाबूलाल ने…

Read More

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद डीएनए टेस्ट के जरिए लोगों की पहचान की जा रही है. इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई थी.इसके बाद रविवार को उनका डीएनए टेस्ट मैच हो गया है. रविवार दोपहर तक विजय रूपाणी समेत कुल 42 लोगों के डीएनए का मिलान हुआ. अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, “पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का डीएनए टेस्ट मैच हो गया है.” खबरों के मुताबिक विजय रूपाणी का डीएनए मैच होने की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने…

Read More

हजारीबागः झारखंड में हजारीबाग की पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के एरिया कमांडर प्रशांत सहित पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से विदेशी हथियार, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए एक एसआईटी गठित की गई थी. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने मीडिया को बताया है कि तरहेसा जंगल के घाटगोसाई में टीएसपीसी के एरिया कमांडर प्रशांत एवं उसके सक्रिय साथियों की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को मिल रही थी. येलोग अपराध की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. दूसरी तरफ पुलिस इनके पीछे…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद विमान हादसे में जिंदा बचने वाले एक मात्र यात्री विश्वास कुमार से अस्पताल में मुलाकात की. अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में विश्वास का इलाज चल रहा है. इस दौरान पीएम मोदी ने उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए.   इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया. उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. पीएम ने प्रभावित स्थल और क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी ली. अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. लंदन जाने के लिए…

Read More

रांचीः मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर झारखंड के गिरिडीह में स्थित पारसनाथ पर्वत को संथालों का धार्मिक तीर्थ स्थल घोषित किया जाए. प्रतिनिधिमंडल में झारखंड, उड़ीसा, बंगाल एवं छत्तीसगढ़ के 51 सदस्य शामिल थे. सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मरांङ बुरू (पारसनाथ पर्वत) पीरटांड, गिरिडीह (झारखण्ड) युगों-युगों से प्राचीन काल से हम संथाल समुदाय “मरांङ बुरू” को ईश्वर के रूप में पूजा करते आ रहें हैं. छोटानगपुर काश्तकारी अधिनियम 1908, सर्वे भूमि अधिकार अभिलेख, कमीश्नरी कोर्ट, पटना हाई कोर्ट एवं प्रीवी कांसिल कोर्ट से…

Read More

जामताड़ाः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने कहा है कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति में संलिप्त हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में सबसे ज्यादा आदिवासियों का हक मार रही है. जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखण्ड स्थित मोहनपुर में सिदो कान्हू संथाल आदिवासी ओवार राकाप संगठन द्वारा आयोजित जनचौपाल में शामिल रघुवर दास ने आदिवासियों से सीधी बातें की. रघुवर दास ने कहा, “मैं राज्यपाल का पद छोड़कर आप लोगों के बीच में जागरूकता और राजनीतिक चेतना फैलाने आया हूं. आप में बहुत शक्ति है, बस उसे पहचानने की आवश्यकता है. आपका हक…

Read More