Author: Niraj Sinha

रांचीः झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान की मर्यादा, लोकतंत्र पर जितने प्रहार किए हैं, वो देश के इतिहास में काले पन्ने के रूप में दर्ज है. इसके बाद संविधान बचाओ रैली करना उनकी राजनीतिक नौटंकी को जाहिर करता है. झारखंड में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने छह मई को रांची में संविधान बचाओ रैली बुलाई है. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अद्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता भाग लेंगे. रैली की तैयारी में कांग्रेस जुटी है. कांग्रेस की इस रैली को लेकर बीजेपी नेता ने मीडिया से…

Read More

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से बात की है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर दी। जिसके मुताबिक भारत इस हमले की साजिश रचने वालों और हमलावरों को सजा दिलाने को प्रतिबद्ध है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव पर जयशंकर और रुबियो नेबात की. विदेश मंत्री जयशंकर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “कल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। इसके अपराधियों, समर्थकों और योजनाकारों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।”…

Read More

पहलगाम में हुए हमले के बाद सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी में भाषा विभाग में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ माद्री काकोटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. प्रोफेसर माद्री काकोटी के खिलाफ यह प्राथमिकी हसरतगंज थाने में जतिन उर्फ ​​मनमोहन शुक्ला की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि वह एक्स हैंडल पर अपने पोस्ट से ‘भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता पर लगातार हमला कर रही हैं’.

Read More

झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण और जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन के एक बयान पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने हफीजुल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है. इधर, पूरे विवाद पर हफीजुल हसन ने कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. दरअसल, रविवार को रांची में एक निजी चैनल से बात करते हुए मंत्री ने कहा था शरीअत मेरे लिए बड़ा है. हम कुरान सीने में रखते हैं और संविधान हाथ में. वक्फ संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध पर मंत्री ने कहा था…

Read More

रामगढ़ः भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि भारत की इवीएम पूरी तरह सुरक्षित और टेंपरप्रूफ हैं. इवीएम को ना तो ब्लूटूथ या इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकता है और ना ही इसमें कोई छेड़छाड़ की जा सकती है. तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आए मुख्य चुनाव आयुक्त ने शनिवार को अपनी पत्नी अनुराधा कुमार के साथ रजरप्पा मंदिर पहुंचे और मां छिन्नमस्तिका देवी की पूजा-अर्चना की. मंदिर में दर्शन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सीसीएल गेस्ट हाउस, रजरप्पा में ‘एक्सपीरियंस शेयरिंग कार्यक्रम’ में भाग लिया. इस कार्यक्रम में उन्होंने लोकसभा और…

Read More

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य की जनता बिगड़ी कानून व्यवस्था, करप्शन और बेरोजगारी को लेकर त्राहिमाम कर रही है. शासन के नाम पर यहां सिंडिकेट चल रहा है. इस सिंडिकेट से बचाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी. बीजेपी के कार्यकर्ता गांव- गांव जाएं और सरकार की नाकामियां तथा वादाखिलाफी से जनता को वाकिफ करायें. उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनानी है, तो कार्यकर्ताओं को गांवों तक जाना होगा। जनता को जागरूक करना होगा. जनता सबसे ताकतवर है. रघुवर दास ने शनिवार को खिजरी विधानसभा में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित…

Read More

रांचीः नीरू शांति भगत अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गई हैं. शनिवार को जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इससे पहले नीरू शांति भगत ने 14 जनवरी को आजसू पार्टी से इस्तीफा दिया था. नीरू शांति भगत के इस्तीफा के बाद से ही अटकलों का दौर शुरू हो गया था कि वे सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो सकती हैं. दरअसल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से कई मौके पर जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन समेत जेएमएम के अन्य…

Read More

खूंटीः खूंटी जिले के तोरपा प्रखण्ड के ब्लॉक मैदान में पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति भाव से सिंग बोंगा की पूजा-अर्चना की गई. पूजा के पश्चात एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मेन रोड होते हुए हिल चौक तक पहुंची, जहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. सरहुल समारोह में जंगलों- पहाड़ों के संरक्षण और सिंगबोंगा देवता के आदर सम्मान पर जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि सिंगबोंगी देवता कुश रहेंगे, तो प्रकृति भी जिंदा रहेगी. इस अवसर पर तोरपा के झामुमो विधायक…

Read More

पटनाः राहुल गांधी ने एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया है कि बिहार विधानसभा का चुनाव गठबंधन के साथ ही लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा है कि बना गठबंधन के बिहार में बीजेपी-जदयू को नहीं हराया जा सकता. गठबंधन में कांग्रेस को जितनी भी सीटें मिले, पर सभी नेता, कार्यकर्ती की जिम्मेदारी है कि बिहार में सरकार बनाने के लिए जुट जाएं. सोमवार को बिहार दौरे पर पहुंचे राहुल गाधी सदाकत आश्रम में पार्टी नेताओं को संबोधित कर रहे थे. इससे पहले उन्होंने बेगूसराय में ‘पलायन रोको नौकरी दो’, यात्रा में शामिल हुए. फिर पटना में ही संविधान बचाओ सम्मेलन…

Read More

कोलकाता की मानसी घोष सोनी टेलीविज़न के चर्चित रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ की विजेता घोषइत हुई हैं. उन्होंने इस शो में सुभाजीत और स्नेहा शंकर को पीछे छोड़ा है. अपनी जादुई आवाज़ से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली मानसी को ट्रॉफ़ी के अलावा 25 लाख रुपये का इनाम और एक कार भी मिली है. विजेता की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर फ़ैंस मानसी घोष को लगातार बधाइयाँ दे रहे हैं. बलेकिन इस रियलिटी शो में दूसरे स्थान पर रहीं स्नेहा शंकर भी ख़ूब चर्चा में हैं. मानसी ने पूरे शो के दौरान लगातार अच्छा प्रदर्शन…

Read More