पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैबिनेट का गुरुवार को विस्तार किया गया. गांधी मैदानमें आयोजिक एक भव्य सपथ ग्रहण समारोह में 32 मंत्रियों ने शपथ ली. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी शामिल हैं.
राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार भी मौजूद रहे.
बीजेपी के 15, जदयू के 13 मंत्री
सम्राट चौधरी के सीएम बनने के 22 दिन बाद हुए कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के 15, जेडीयू के 13, एलजेपी (आर) के 2, हम और आरएलएम के कोटे से एक-एक मंत्री को शामिल किया गया है.
राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखेन्द्र पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद, अरुण शंकर प्रसाद और श्रेयसी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.
जेडीयू से ये बने मंत्री
निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, जमा खान, भगवान सिंह कुशवाहा, शीला मंडल, दामोदर राउत, बुलो मंडल ,रत्नेश सदा और श्वेता गुप्ता को कैबिनेट में शामिल किया गया है.
एलजेपी, हम, आरएलएम के 4 मंत्री
एलजेपी (आर) से संजय पासवान और संजय सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) से संतोष मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) से दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है.
दीपक प्रकाश उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं. नीतीश कुमार के कार्यकाल में भी उन्हें मंत्री बनाया गया था. हालांकि अभी वे किसी सदन के सदस्य नहीं हैं.
इससे पहले नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी के सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. बिहार में पहली बार भाजपा की अगुवाई में सरकार बनी है.
15 अप्रैल को ही सम्राट चौधरी के साथ जदयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद ने भी मंत्री पद की शपथ ली. विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद दोनों को डिप्टी सीएम की हैसियत से सरकार में काम संभाल रहे हैं.
चार महिला भी बनीं मंत्री
नयी कैबिनेट में चार महिला मंत्री बनायी गयी हैं. इनमें जदयू से लेशी सिंह और शीला कुमारी तथा भाजपा की रमा निषाद और श्रेयसी सिंह के नाम शामिल हैं.
