नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 का रिजल्ट घोषणा कर दिया है. रिजल्ट डिजिलॉकर और UMANG मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हैं. छात्र CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं.
साल 2026 के लिए सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई थी और लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे.
स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट – cbse.gov.in और results.cbse.nic.in के साथ-साथ UMANG ऐप और Digi Locker पर अपने रिजल्ट देख सकते हैं.
स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID, जन्म तिथि और सिक्योरिटी PIN की जरूरत होगी. PIN की जरूरत होगी.
