रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है.
एक्स पर एक पोस्ट में सोरेन ने कहा है, “लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन हिंसा और हमले के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. राजनीतिक विरोध का जवाब तर्क, जनमत, संवाद से दिया जाना चाहिए न कि बल प्रयोग और डर से.”
इसके साथ ही उन्होंने इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं ने भी हिंसा की निंदा की है.
