Browsing: JMM
रांचीः झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के राजनीतिक प्रस्ताव पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के पास झारखंड की जनता के सामने रखने के लिए न कोई ठोस मुद्दा है और न ही अपने शासनकाल की उपलब्धियों का हिसाब. हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाने से पहले भाजपा को अपने शासनकाल के कामकाज का हिसाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता भाजपा की राजनीति और उसके दोहरे चरित्र को अच्छी तरह समझती है. जिस पार्टी ने अपने शासनकाल में राज्य के गरीबों, आदिवासियों, मूलवासियों, किसानों, मजदूरों और युवाओं की समस्याओं का स्थायी समाधान…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है अगर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने दायित्व को, संगठन की भूमिका को सही ढंग से निर्वहन करने का संकल्प ले लेता है तो उसे आगे बढ़ने से कोई ताकत रोक नहीं सकती. झारखंड को लेकर मन में एक कसक रहती है कि यहां सत्ता से दूर हैं, पर झारखंड में सभी परिस्थितियां अनुकूल हैं. कार्यकर्ता कमर कस लें, यहां बी कमल खिलाना है. सरकार बनानी है. रांची में 24 अक्टूबर से शुरू हुई झारखंड बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नेताओं और…
सिंगापुर में इलाज करा रहे दुमका से जेएमएम के विधायक बसंत सोरेन ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दशहरा और दासांय पर्व की शुभकामनाएं दीं. दोपहर करीब तीन बजे उनके फेसबुक अकाउंट से साझा किए गए इस संदेश के बाद समर्थकों के बीच खुशी देखी गई. पिछले कुछ समय से उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं. ऐसे में उनके अपने नाम से पर्व की बधाई दिए जाने को समर्थक राहत देने वाला संकेत मान रहे हैं. बसंत सोरेन ने अपने संदेश में मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि…
तारीख दो अक्टूबरः रांची स्थित भाजपा कार्यालय में गहमागहमी के बीच गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन समारोह के बीच नये संगठन महामंत्री पवन साय अपने संबोधन में यह कहते हुए कार्यकर्ताओं से नारे लगवाते हैं- ‘2029 में हमरे जीतब’ (हम जीतेंगे). ठीक तीन दिनों बाद तारीख पांच अक्टूबरः झारखंड के नये प्रभारी गजेंद्र पटेल का रांची दौरा और नेताओं, कार्यकर्ताओं में जोश भरने के अंदाज में संबोधन के दौरान कहते हैं, “सिर्फ कदम बढ़ाने की जरूरत है. 2029 में झारखंड फतह करने से कोई रोक नहीं सकता. जब हमने दृढ़ संकल्प के साथ पश्चिम बंगाल में जीत का झंडा गाड़ा, दिल्ली…
रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार की रात निधन हो गया है. मोरहाबादी स्थित स्व शिबू सोरेन के आवास पर रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. हेमंत सोरेन परिवार के संग वहां मौजूद हैं. रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में होगा. नेमरा, हेमंत सोरेन का पैतृक घर है. रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर झामुमो का झंडा भी रखा गया है. हेमंत सोरेन बेहद भावुक दिख रहे हैं. लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं. हेमंत सोरेन ने एक्स पर अपनी भावना प्रकट करते हुए कहा…
रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है. वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं. फिलहाल उनका इलाज रांची स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल में चल रहा था. डॉ दीपक गुप्ता और डॉ उज्जवल राय ने उनके निधन की जानकारी दी है. वे करीब 80 साल की थीं. इससे पहले उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए हेमंत सोरेन हैदराबाद ले गए थे. रूपी सोरेन की निधन की खबर से सोरेन परिवार में शोक है. बुधवार को ही हेमंत सोरेन अपनी मां का हाल जानने हिल व्यू हॉस्पिटल पहुंचे थे. उन्होंने डॉक्टरों से मां की…
गिरिडीहः हेमंत सोरेन सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुईं. यह पल उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगा. उन्होंने झामुमो के नेताओं, कार्यकर्ताओं से कहा, आपके साथ चलकर पति की खाली जगह को भरने का प्रयास करूंगी. साथ ही गिरिडीह के विकास के लिए उन्होंने जो संकल्प लिए थे, उसे भी पूरा करेंगी. हरसिंगरायडीह स्थित उत्सव उपवन में हुई बैठक में झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, झामुमो जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता…
केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि झारखंड में जेएमएम-राजद-कांग्रेस की सरकार कोयला चोरी को बढ़ावा देने के लिए एमएमडीआर एक्ट का विरोध कर रही है.शनिवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने खनिज विकास और विनियमन संशोधन कानून को लेकर इसके कई फायदे गिनाते हुए झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि झारखंड, खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। सच्चाई यह है कि इस कानून में बदलाव होने से झारखंड में नए निवेश और रोजगार के पर्याप्त अवसर बढ़ेंगे। राज्य के युवाओं को अपने ही राज्य में काम…
रांची। झामुमो ने गढ़वा जिला के अध्यक्ष शंभू राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में हुई इस कार्रवाई से जिले में झामुमो की राजनीति में हलचल है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि विभिन्न जन-संवाद माध्यमों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और गढ़वा जिले के वरिष्ठ नेताओं से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर शंभू राम के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पार्टी ने पूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है. कमेटी को 10 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट केंद्रीय कार्यालय को सौंपने का…
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने द इंडियन एक्सप्रेस की एक खोजी रिपोर्ट में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आए तथ्यों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में कम-से-कम 14 बार ऐसे फैसलों और आदेशों पर लिखित आपत्ति जताई, जिनकी जानकारी उन्हें नहीं थी. दो चुनाव आयुक्त बार-बार लिखित आपत्ति दर्ज कराएं और फिर भी फैसले होते रहें, तो सवाल उठेगा ही कि चुनाव आयोग चला कौन रहा था ? विनोद पांडेय ने सुप्रीम कोर्ट से…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us