प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को उत्सव के तौर पर यादगार बनाने के लिए झारखंड बीजेपी ने पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया. भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की और सभी ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
इस मौके पर झारखंड़ प्रदेश कार्यालय सहित पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. प्रदेश कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष भानुप्रताप शाही और महामंत्री अमर कुमार बाउरी सहित पार्टी के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने 50 यूनिट रक्तदान किया.
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, “आज हमसब के लिए गर्व का क्षण है कि हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. भाजपा झारखंड़ प्रदेश के कार्यकर्ता इस पावन दिवस को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं. रक्तदान महादान है—हमारा एक छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद के जीवन में नई आशा और नई जिंदगी का संचार कर सकता है. प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, दलित, शोषित, वंचित, महिला, युवा, मजदूर हर वर्ग की चिंता की है. इसलिए हम सबका फर्ज बनता है कि उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना करें। वे स्वस्थ रहें और यही ऊर्जा और सेवा भाव से देश की सेवा करते रहें.”

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नरेंद्र मोदी की दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की यशस्वी एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. उनके नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है.
इन्होंने भी दी शुभकामनाएं और बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चम्पाई सोरेन, मधु कोड़ा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं संजय सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा, महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, वरुण साहू आदि ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई दी.
