रांचीः झारखंड कैडर की सीनियर आईपीएस अधिकारी अन्नेपु विजयालक्ष्मी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (सेंट्रल डेपुटेशन) पर जाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से विरमित कर दिया गया है.
इनके अलावा चंदन झा को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित किया गया है.
विजयालक्ष्मी साल 2006 बैच की झारखंड कैडर की आईपीएस अफसर हैं और उन्होंने राज्य में कई अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई है.
हाल ही में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाने के निर्देश जारी किए थे.
झारखंड पुलिस में आईजी प्रशिक्षण ए. विजयालक्ष्मी अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में आईजी होंगी.
झारखंड कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (सेंट्रल डेपुटेशन) पर जाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से विरमित यानी कार्यमुक्त कर दिया गया है.
चंदन कुमार झा अब अपनी नई पारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में शुरू करेंगे, जहां उन्हें डीआईजी पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.
