रांची: झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. अफसरों के ट्रांसफर- पोस्टिंग में कई जिलों के उपायुक्त भी बदले गए हैं.
इस बाबत शुक्रवार की देर रात अधिसूचना जारी कर दी गई है. इनमें कई अधिकारियों को कुछ सचिवालय, आयोग, कॉरपोरेशन, पर्षद से हटाकर जिलों की कमान दी गई है.
साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सती को हजारीबाग का डीसी बनाया गया है.
हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह को देवघर का उपायुक्त बनाया गया है. जबकि दीपक कुमार दुबे साहिबगंज में हेमंत सती की जगह लेंगे. यानी उन्हें साहिबगंज का उपायुक्त बनाया गया है.
इनके अलावा लातेहार, गुमला, गढ़वा, पाकुड़, गोड्डा, कोडरमा, चाईबासा, खूंटी, पलामू, जामताड़ा, लोहरदगा के उपायुक्त भी बदले गए हैं.
जानें कौन आईएएस कहां के उपायुक्त बने
राजीव रंजन- जमशेदपुर
संदीप कुमार- लातेहार
अनन्य मित्तल- गढ़वा
मेधा भारद्वाज- पाकुड़
लोकेश मिश्रा- गोड्डा,
उत्कर्ष गुप्ता- कोडरमा
मनीष कुमार- चाईबासा
दिलेश्वर महतो-गुमला
ऋतुराज- रामगढ़
दिलीप प्रताप सिंह-पलामू
सौरभ कुमार भुवानिया- खूंटी
संदीप कुमार मीणा- लोहरदगा और
आलोक कुमार को जामताड़ा का नया उपायुक्त बनाया गया है. स्थानांतरित जिन अधिकारियों का पदस्थापन नहीं किया गया है, उन्हें कार्मिक में योगदान करने को कहा गया है.
पूर्वी सिंहभूम के डीसी रहे कर्ण सत्यार्थी और खूंटी की डीसी रहीं आर रानिटा, गढ़वा के डीसी रहे दिनेश यादव, पश्चिमी सिंहभूम के डीसी रहे चंदन कुमार पलामू के डीसी रहीं समीरा एस की भी कहीं पदस्थापना नहीं की गई है, इन अधिकारियों को कार्मिक विभाग में योगदान देने को कहा गया है.
