रांची: झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन किया है. एक दर्जन जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं.
साथ ही आईजी स्तर के कई अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
शुक्रवार की देर रात अधिसूचना जारी करने के बाद गृह विभाग ने मूवमेंट ऑर्डर जारी कर दिया है.
किस जिले में कौन एसपी
- निधि द्विवेदी- सरायकेला-खरसावां
- आशुतोष शेखर- गढ़वा
- नाथू सिंह मीणा- बोकारो
- अनुदीप सिंह- एसपी पाकुड़
- प्रवीण पुष्कर- एसपी देवघर
- मुकेश कुमार लुनायत- रामगढ़
- अनिमेष नैथानी- चतरा
- अमन कुमार- हजारीबाग
- कुमार शिवाशीष- कोडरमा
- कपिल चौधरी- पलामू
- शंभू कुमार सिंह- जामताड़ा
- ऋषभ गर्ग- एसपी खूंटी
- एस. मोहम्मद याकूब- ग्रामीण एसपी धनबाद
- गौरव गोस्वामी- ग्रामीण एसपी रांची
- शुभम कुमार खंडेवाल- ग्रामीण एसपी जमशेदपुर
- ललित मीणा को सिटी एसपी जमशेदपुर बनाया गया है.
जारी अधूसचना के मुताबिक कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग के साथ महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
अतिरिक्त प्रभार
- एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक को मुख्यालय एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
- झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी पंकज कम्बोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार मिला है.
- आईजी निगरानी-सह-सुरक्षा नरेंद्र कुमार सिंह को पलामू में आईजी अभियान के साथ पलामू जोन के आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
- ऋषभ कुमार झा को जेएपी-4 के साथ एसआईएसएफ कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, पलामू, जामताड़ा के एसपी भी बदले
चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को एसपी विशेष शाखा, रामगढ़ के एसपी अजय कुमार को एसीबी खूंटी के एसपी मनीष टोप्पो को एसपी एससीआरबी, हजारीबाग के एसपी अंजनी अंजन को जैप पांच, अंजनी पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन (जेएपी-9), जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को एटीएस का एसपी और बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह को स्पेशल ब्रांच का एसपी बनाया गया है.
