Browsing: Ambulance in Jharkhand

जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में एक आदिवासी परिवार पर जो बीता, वह स्वास्थ्य व्यवस्था और एंबुलेंस सेवा का स्याह सच उजागर करने का एक उदाहरण भर है. धोलाबेड़ा पंचायत के फुलझरी गांव से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया ले जाए जा रहे 45 वर्षीय कारु मार्डी की रास्ते में मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि शनिवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर एम्बुलेंस के लिए संपर्क किया गया, लेकिन समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी. मजबूर होकर परिजनों को मरीज को टेंपो से अस्पताल ले जाना पड़ा. परिवार के पास पैसे नहीं थे, लिहाजा…

Read More

झारखंड के जामताड़ा से गुरुवार को कथित तौर पर दम तोड़ती चिकित्सा व्यवस्था की एक और भयावह तस्वीर सामने आई है. एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला को टोटो से सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज में कथित देरी की वजह से उसकी मौत हो गई. जामताड़ा, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का गृह जिला है और जामताड़ा से ही कांग्रेस के विधायक है. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जताई. जानकारी के अनुसार, जामताड़ा शहर के सरकार बांध…

Read More

झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के तमाम सरकारी दावे को शिवानी की मौत बेमानी साबित करने को काफी हैं. आदिवासी बहुल गुमला जिले के 15 साल की स्कूली छात्रा शिवानी कुमारी लोहरा को सुबह में सिरदर्द और उल्टियां की शिकायत पर माता- पिता उसे लेकर जब अस्पताल के लिए निकले थे, तो उनके जेहन में रत्ती भर भी इसका ख्याल नहीं था कि उन्हें एक दर्दनाक दास्तां अथवा किसी अनहोनी से सामना करना होगा. शिवानी को न समय पर मुकम्मल इलाज मिला और न ही एंबुलेंस. दर्द से तड़पती शिवानी ने पिता की गोद में दम तोड़ दिया. चैनपुर…

Read More

रांचीः राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विभाग के आला अधिकारियों और सभी सिल सार्जनों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कई निर्देश दिए हैं. बैठक में अस्पतालों की कार्यप्रणाली, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवा आपूर्ति, एंबुलेंस सेवा, स्वास्थ्य संसाधनों तथा आगामी मानसून को लेकर तैयारियों की गहन समीक्षा की गई. स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि राज्य के सभी सदर अस्पतालों एवं रेफरल अस्पतालों में चार-चार अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएंगी. यह व्यवस्था 108 एंबुलेंस सेवा से अलग होगी ताकि गंभीर मरीजों को समय पर और त्वरित…

Read More

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा स्वास्थ्य विभाग में घोटाले एवं अनियमितता के लगाए गए आरोपों का कड़ा प्रतिवाद किया है. मंत्री ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी गलत तथ्यों पर लोगों को गुमराह करना और स्वास्थ्य विभाग पर गलत आरोप लगाना बंद करें. बुधवार को आरसीएच, नामकोम में प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर बिना तथ्यों के जनता को गुमराह करने और राज्य सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया. प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री एक दूरबीन लेकर आए थे. उन्होंने कहा, ये दूरबीन बाबूलाल को देंगे. वे खोज कर बतायें…

Read More