Browsing: Anurag Gupta

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कुछ खास अफसरों पर मेहरबान है और कई सक्षम तथा अनुभवी अधिकारियों को साइड लाइन कर दिया गया है. इसका सीधा असर कानून व्यवस्था पर पड़ा रहा है और राज्य की जनता इसका खामियाजा भुगत रही है. जमशेदपुर के एक मॉल में गोलीबारी की घटना को लेकर उन्होंने झारखंड की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. मरांडी ने कहा, मैंने अपने स्तर से पूरी स्थिति की जानकारी ली है. लोगों से बातचीत में जो बातें सामने आईं, वह बेहद भयावह हैं. मरांडी ने…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा में हुई गड़बड़ी के सिलसिले में एक बार फिर पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता को निशाने पर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि पूर्व डीजीपी की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो. मरांडी ने एक्स पर कहा है, JSSC-CGL मामले की जांच को प्रभावित करने, उसे गलत दिशा में ले जाने और डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट कराने के आरोपों से घिरे पुलिस अधिकारी अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई करने से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हिचकिचाहट कई सवालों को जन्म दे रहा है. आखिर ऐसी क्या…

Read More

रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए पत्र के आलोक में कहा है कि पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता का अपने पद पर बने रहना असंवैधानिक है और वे दो दिनों से नियम विरूध फैसले ले रहे हैं. शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को जो पत्र लिखा है, उसके जवाब में हेमंत सोरेन सरकार ने गृह मंत्रालय को ही पुनर्विचार करने को कहा है. सरकार नियमों को ताक पर रखकर…

Read More

रांचीः झारखंड के पुलिस महनिदेशक अनुराग गुप्ता के लिए बुधवार, 30 अप्रैल का दिन अहम होगा. प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में सबकी निगाहें टिकी हैं कि वे रिटायर होंगे या उन्हें सेवा विस्तार मिलेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज ही विदेश यात्रा से वापस लौट रहे हैं. उनके लौटने के बाद इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है. दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 अप्रैल को राज्य सरकार को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि डीजीपी की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार द्वारा बनाया गया नियम ऑल इंडिया सर्विस रूल के अनुरूप नहीं है. ऑल इंडिया सर्विस…

Read More