Browsing: Arresting in Bribe case

चतराः एंटी करप्शन ब्यूरो की हजारीबाग टीम ने मंगलवार को चतरा सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित नया खाप निवासी तुलसी यादव ने अपनी जमीन के म्यूटेशन के लिए सदर अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था. आरोप है कि हल्का-7 (दारियातू और लेम पंचायत क्षेत्र) का प्रभार संभाल रहे राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद ने काम के एवज में 30 हजार रुपये घूस की मांग की. तुलसी यादव ने एसीबी में इसकी शिकायत की. जांच एजेंसी ने शिकायत का सत्यापन किया. मंगलवार…

Read More

रांचीः सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने रांची के डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स कार्यालय के तीन लेखा अधिकारियों को गुरुवार को 48,400 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. रीजनल पे एंड अकाउंट्स कार्यालय केंद्रीय गृह मंत्रालय की संस्था है, जो एनआईए, सीआईएसएफ और एनसीबी का अकाउंट्स देखती है. गिरफ्तार लेखा अधिकारियों में सीनियर अकाउंट अधिकारी संतोष कुमार महतो, सहायक अकाउंट अधिकारी सुनील कुमार व सहायक अकाउंट अधिकारी सुजीत कुमार सिंह शामिल हैं. सीबीआई की इस कार्रवाई से लेखा शाखा के अधिकारियों-कर्मचरियों में हड़कंप है. गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े रांची व धनबाद स्थित पांच ठिकानों पर देर…

Read More