Browsing: Baba Dham

झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नगर विमानन) द्वारा राज्य में पर्यटन और धार्मिक यात्रा को सुगम व आकर्षक बनाने के लिए एक अहम बड़ा कदम उठाया गया है. झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट (JFI) के सौजन्य से शुरू की जा रही इस हेलीकॉप्टर सेवा का मुख्य उद्देश्य देवघर और बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को आकाशीय दर्शन (एरियल व्यू) ) का अद्भुत अनुभव प्रदान करना है. देवघर के डीसी सौरभ भुवानिया ने एक्स पर बताया है, इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुलभ, सुरक्षित और तीव्र हवाई दर्शन के माध्यम से सुखद और मनमोहक यात्रा प्रदान करना है. हेलीकॉप्टर सेवा के लिए दुमका…

Read More

देवघरः विश्व प्रसिद्ध देवघर का राजकीय श्रावणी मेला गुरुवार से शुरू हो गया. रात से ही कांवड़ियों का बाबा धाम पहुंचना शुरू हो गया था. बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक के साथ ‘बोल बम’ के स्वर गूंजने लगे हैं. कांवड़िये सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर पहुंचने लगे हैं. शहर को सुंदर ढंग से सजाया-संवारा गया है. झारखंड सरकार ने इस बार श्रावणी मेले में वीआईपी दर्शन पर रोक लगाया है. अब सभी भक्तों को समान दर्शन सुविधा मिलेगी. इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की अपर मुख्य सचिव व गृह सचिव वंदना डाडेल ने पत्र जारी किया है.…

Read More

देवघर के विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ झारखंड-बिहार सीमा स्थित दुम्मा प्रवेश द्वार पर किया गया. इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई. राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ मेले का शुभारंभ किया और तैयारियों की जानकारी ली. इस मौके पर, देवघर, सारठ एवं जरमुंडी के विधायक, अन्य कई जनप्रतिनिधि तथा पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री ने ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं श्रावणी मेले की तैयारियों पर लगातार नजर बनाए हुए…

Read More

रांचीः राजकीय श्रावणी मेला देवघर की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा बैद्यनाथ धाम- बासुकीनाथ  तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार और अधिकारियों  के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की है. जुलाई महीने में सावन का मेला शुरू होगा. रांची में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने राजकीय श्रावणी मेला से जुड़ी सारी तैयारियां ससमय पूरी करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि, श्रावणी मेला में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए. बैठक में अधिकारियों ने श्रावणी मेला की चल रही तैयारियों की अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.…

Read More