Browsing: BJP Jharkhand
रांचीः झारखंड के गोड्डा में हुए सूर्या हांसदा के एनकाउंटर मामले में स्थलीय जांच और पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट में अलग-अलग तथ्य पाए जाने के बाद मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने गंभीरता से लिया है. इसके साथ ही आयोग ने हांसदा के एनकाउंटर मामले में गृह मंत्रालय भारत सरकार से सीबीआइ जांच की अनुशंसा की है. आयोग ने इस बाबत गृह मंत्रालय के सचिव को पूरी रिपोर्ट के साथ जांच के लिए पत्र भेजा है. यह पत्र झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को भी भेजा गया है. भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा सदस्य दीपक प्रकाश ने आयोग…
रांचीः गोड्डा में हुए सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआइ जांच की मांग और रिम्स टू के लिए रैयतों, आदिवासियों की जमीन अधिग्रहण के विरोध में झारखंड बीजेपी ने गुरुवार को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया. रांची में भी बीजेपी ने जुलूस निकाला. रांची के जुलूस का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय और रांची के विधायक सीपी सिंह कर रहे थे. उधर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपाई सोरेन ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू सहित वरिष्ठ नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन का नेतृत्व…
गोड्डाः झारखंड के गोड्डा में पिछले महीने सूर्य नारायण हांसदा उर्फ सूर्या हांसदा के पुलिस एनकाउंटर की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर मांग को लेकर झारखंड क्रांति सेना और छात्र समन्वय समिति, संथाल परगना समन्वय समिति ने आंदोलन का ऐलान किया है. आंदोलन की शुरुआत 11 सितंबर को गोड्डा से होगी. इस दिन गोड्डा शहर में आक्रोश रैली निकालने की तैयारी की जा रही है. आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए झारखंड क्रांति सेना और छात्र समन्वय समिति की संयुक्त टीम सूर्या हांसदा के पैतृक गांव डकैता पहुंची थी. टीम के सदस्यों ने सूर्या हांसदा की नीलमनी…
रांचीः बीजेपी झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही ने हेमंत सोरेन सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के द्वारा जारी उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें मंत्री ने कहा है कि राहुल गांधी अगर एक इशारा भर कर दें, तो बीजेपी के ऑफिस को खंडहर में तब्दील कर देंगे. भानू प्रताप शाही ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता को चुनौती दी है कि तारीख और समय तय कर बता दीजिये, मैं अकेला काफी हूं. वैसे एक बात यह भी स्पष्ट है कि सोशल…
रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही गोड्डा में सूर्या हांसदा के एनकाउंटर मामले में सीबीआइ जांच की मांग को लेकर हंगामा किया. विपक्ष के हंगामे का सत्ता पक्ष के कई सदस्यों ने विरोध किया. इससे सदन शोर- शराबे में डूबा रहा. स्पीकर ने ट्रेजरी बेंच के साथ विपक्ष के सदस्यों को आसन पर जाने को कहते रहे. जबकि दोनों पक्षों के विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे. स्पीकर के बार-बार रोकने के बावजूद जब विपक्ष शांत नहीं हुआ, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित…
रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि गोड्डा के ललमटिया दौरे पर गई बीजेपी की टीम ने सूर्या हांसदा के परिजनों एवं वहां के प्रबुद्ध जन,स्थानीय जनता से घटना के संदर्भ में जानकारी ली है. और यह जानकारी दुखी करने वाली है. सभी ने स्पष्ट तौर पर आशंका व्यक्त की है कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी है. यह एक साजिशन हत्या है. बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच के लिए गठित सात सदस्यीय टीम की बैठक हुई. इस टीम की अगुवाई अर्जुन मुंडा ही कर रहे हैं. बैठक में पूर्व नेता…
जमशेदपुरः पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन शनिवार को आदिवासी दिवस के मौके पर पूरे रौ में दिखे. पुरानी ऊर्जा और तेवर समेटे हुए. गम्हरिया स्थित रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते चंपाई सोरेन ने आदिवासी अस्मिता, जमीन की रक्षा की बात की. इसी दौरान उन्होंने कहा कि रांची के नगड़ी मौजा में रिम्स-2 के लिए किसानों, रैयतों की जमीन नहीं लेने देंगे. 24 अगस्त को वे वहां रैयतों के साथ हल चलाएंगे. सरकार में हिम्मत है तो रोक कर दिखाये. उन्होंने कहा ब्रिटिश हुकूमत से अलग झारखंड राज्य की लड़ाई में हमारे…
रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड के किस सीनियर पुलिस अधिकारी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को षडयंत्र कर फँसाने के प्रयास में किसे दो-दो बार पैसे देकर दिल्ली और गुवाहाटी भेजा था. इसका खुलासा प्रमाण के साथ बहुत जल्द होगा. बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि झारखंड में पैसे और पद के लालच वाले पदाधिकारी उच्च पद पर बैठे नेताओं के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं. इसके साथ ही बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी निशाना…
रांची: झारखंड में हटिया से बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल को पार्टी ने विधानसभा में मुख्य सचेतक और विधायक राज सिन्हा और नागेंद्र महतो को सचेतक बनाया है. इस बाबत पत्र जारी कर दिया गया है. राज सिन्हा धनबाद से थर्ड टर्म के विधायक हैं. नागेंद्र महतो बगोदर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं. नवीन जायसवाल को पार्टी का मुख्य सचेतक बनाए जाने पर विधायक दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंज्ञी कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व त्री अमर बाउरी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है. पिछले विधानसभा कार्यकाल में बिरंची नारायण को मुख्य सचेतक और जेपी…
दुमकाः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि जनता की समस्याओं से झारखंड सरकार और सत्तारूढ़ दलों को कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें तो बस रुपये कमाने की चिंता है. उन्होंने कहा कि पिछले एक माह में हुई लगातार बारिश से एक ओर जहां किसानों में खुशी है, वहीं दूसरी ओर बारिश ने सरकार की व्यवस्था की कलई खोल दी है. राज्य में काफी संख्या में पुल-पुलिया और सड़क पानी में बह गए. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालत यह है कि मरीज समय पर अस्पताल…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us