Browsing: BJP Jharkhand

रांचीः झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आशंका जतायी है कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा द्वारा भयादोहन, अनैतिक बाह्य दबाव और आर्थिक प्रलोभन देकर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस बाबत मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है. जेएमएम नेता ने इस आंशका की वजह बताते हुए कहा है कि चुनाव जीतने के लिए आवश्यक संख्या बल नहीं होते हुए भी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा सार्वजनिक रूप से पार्टी द्वारा राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार देने की घोषणा की है. झामुमो महासचिव ने अपने…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और झामुमो पर आदिवासी समाज को बांटने और तोड़ने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला किया है. इसके साथ ही इस बात पर जोर दिया है कि सरना, सनातन और हिंदू में कोई अंतर नहीं है. रविवार, 24 मई को दिल्ली में आयोजित जनजातीय सांस्कृतिक समागम को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी और बीजेपी पर सवाल उठाये जाने पर पलटवार करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि समाज को बांटने और मूल आदिवासी अधिकारों को कमजोर करने की उनकी साजिश कतई सफल नहीं होगी. पार्टी कार्यालय में…

Read More

जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा 24 मई को नई दिल्ली में होने वाली जनजाति सांस्कृतिक समागम पर झारखंड कांग्रेस के नेताओं के द्वारा उठाए गए सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने पलटवार करते हुए कहा है कि इस आयोजन से भला कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा. मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गढ़वा दौरे के दौरान कहा कि आदिवासी समागम के आयोजन से भला कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों ? साफ है कि देश भर में अपनी दुकानदारी बंद होने से कांग्रेस चिंतित और हताश है. मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी संगठन चाहे वह…

Read More

रांचीः झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव जून महीने में संभावित है. चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज है और आंकड़ों का गणित सेट करने के साथ उम्मीदवारों पर सबकी नजरें टिकी है. इस बीच जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के विधायक सरयू राय ने एक्स पर जो कुछ कहा है, उसे लेकर कई किस्म की चर्चा शुरू है. सरयू राय ने लिखा है, “झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर अगले माह चुनाव होंगे.संभावना है कि एक सीट के लिए राजनीतिक संपर्क वाले उद्योग जगत के कतिपय धनवान ज़ोर आज़माइश करें.ऐसा जेएमएम या भाजपा के समर्थन के…

Read More

रांचीः नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के जेल से बाहर आने पर ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी आज़ादी की लड़ाई लड़कर लौटा हो. भ्रष्टाचार के मामलों का दाग आसानी से नहीं मिटता, लालू यादव के राजनीतिक और कानूनी सफर का उदाहरण है सबके सामने है. नेता प्रतिपक्ष ने आलमगीर आलम को बेल मिलने और इसपर कांग्रेसियों द्वारा मनाए जा रहे जश्न पर को लेकर सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि यह केवल उम्र और बीमारी के आधार पर कड़ी शर्तों के साथ मिली अंतरिम राहत…

Read More

बोकारोः पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि झारखंड की हालत पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार वाली हो गई है. यहां भी भ्रष्टाचार और घुसपैठ चरम पर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो सरकार का हाल भी ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार जैसा होगा. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सोमवार को बोकारो में भाजपा की ओर से पानी-बिजली जैसी जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के कारण जिस प्रकार पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की स्थिति कमजोर हुई, उसी तरह झारखंड में झामुमो-कांग्रेस सरकार का…

Read More

सरायकेलाः बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष और सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा है कि राजनगर सीएचसी में मोबाइल की रोशनी में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत के लिए सिस्टम और सरकार जिम्मेदार है. इस घटना ने प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के दावों की हकीकत और व्यवस्था की नाकामियां उजागर कर दी है.   राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मोबाइल की रोशनी में प्रसव के दौरान सहिया विनीता बानरा एवं उनकी नवजात शिशु की मृत्यु के खिलाफ सोमवार को बीजेपी के बैनर तले आयोजित धरना प्रदर्शन को वे संबोधित कर रही थीं. गीता कोड़ा…

Read More

रांचीः लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने के बाद झारखंड में बीजेपी ने मोर्चा खोल रखा है. इस बीच कांग्रेस के द्वारा बीजेपी पर लगाए गए आरोपों के जवाब में पार्टी की विधायक नीरा यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण पर जो कारनामा किया है, उनकी कारगुजारियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की हमारी कोशिश जारी रहेगी. उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण, संतुलित प्रतिनिधित्व और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री ने भी सभी दलों से दलगत भाषण से ऊपर उठकर इसमें सहयोग करने की अपील की थी. लेकिन…

Read More

रांचीः लोकसभा में महिला आरक्षण क़ानून में संशोधन बिल गिर जाने के विरोध में झारखंड प्रदेश बीजेपी ने शनिवार को रांची में आक्रोश मार्च निकाला. इस आक्रोश मार्च में राज्य भर से पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. इनमें महिलाओं की बड़ी तादाद थी. मोराबादी मैदान में सभा के बाद हाथों में कांग्रेस और झामुमो पर महिला विरोधी होने के आरोपों की तख्तियां लिए हजारों महिलाएं चिलचिलाती धूप में रांची के मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक जुलूस के शक्ल में पहुंचीं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदितय साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ…

Read More

रांचीः भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस की नेता तथा फुसरो नगर परिषद की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सभी नवागंतुकों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने मिस कॉल के माध्यम से भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता भी ग्रहण की. कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह एवं अशोक बड़ाईक, बोकारो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज, अर्चना सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता…

Read More