Browsing: Census 27

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को एसआईआर एवं जनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की जाए. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इन विषयों के प्रति जागरूक कर उन्हें समाज में सूचना के वाहक के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिससे वे अपने परिवार एवं समुदाय को भी इन महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक कर सकें. इसके लिए विद्यालय स्तर पर कार्यशालाएं, जागरूकता सत्र एवं विशेष अभियान संचालित किए जाने पर भी जोर दिया…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासियों के लिए सरना कोड की अपनी पुरान मांग को नए सिरे से उछाल दिया है. जनगणना 2027 में इसे शामिल करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को भी इस मुद्दे पर पत्र लिखा है. सोशल मीडिया के अकाउंट एक्स पर हेमंत सोरेन ने इन पत्रों को साझा भी किया है. मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में बताया है कि कैसे सरना धर्म कोड आदिवासियों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है. और जनगणना में…

Read More

रांची: झारखंड में जनगणना 2027 की प्रक्रिया एक मई से शुरू हो गई है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान उन्होंने राज्यवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की. हेमंत सोरेन ने कहा, जनगणना-2027 के पहले चरण के अंतर्गत आज मैंने स्व-गणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया पूरी की. यह केवल आंकड़े जुटाने का कार्य नहीं, बल्कि हमारे झारखंड समेत देश के भविष्य को सही दिशा देने का आधार है. इस कार्य में क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार पदाधिकारियों एवं…

Read More