Browsing: Clash over MMDR

केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि झारखंड में जेएमएम-राजद-कांग्रेस की सरकार कोयला चोरी को बढ़ावा देने के लिए एमएमडीआर एक्ट का विरोध कर रही है.शनिवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने खनिज विकास और विनियमन संशोधन कानून को लेकर इसके कई फायदे गिनाते हुए झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि झारखंड, खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। सच्चाई यह है कि इस कानून में बदलाव होने से झारखंड में नए निवेश और रोजगार के पर्याप्त अवसर बढ़ेंगे। राज्य के युवाओं को अपने ही राज्य में काम…

Read More

देवघरः झारखंड में गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि राज्य में माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट (एमएमडीआर) का सत्तारूढ़ दल जेएमएम और कांग्रेस सिर्फ इसलिए विरोध कर रही कि इनकी चोरी-चकारी रूक जाएगी. एमएमडीआर के खिलाफ राज्य में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “क्या झारखंड ही कोयले का एकमात्र उत्पादक है. क्या ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल या कर्नाटक में कोयला नहीं है.. तो क्या ये सभी राज्य समृद्ध हैं और केवल झारखंड के साथ ही अन्याय हो रहा है? एमएमडीआर एक्ट इन लोगों की गलत…

Read More

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के खनिज कानून के खिलाफ झामुमो का उलगुलान आज राज्य के प्रखंड मुख्यालयों से गांव-गांव तक पहुंचा है. झारखंड की जनता ने साफ कर दिया है कि अपनी जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा के अधिकार से कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा कि झामुमो ने प्रखंड मुख्यालयों पर विरोध का पहला चरण पूरा किया है. अब आंदोलन और व्यापक होगा. अगली कड़ी में जिला मुख्यालयों पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा और इसके बाद राज्य स्तरीय बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा. यह संघर्ष…

Read More

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि एमएमडीआर संशोधन को लेकर झामुमो और कांग्रेस की चिंता किसी राजनीति का हिस्सा नहीं, बल्कि झारखंड के जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा पर राज्य के संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि भाजपा को अगर एमएमडीआर पर आंदोलन से परेशानी हो रही है तो इसके साफ संकेत है कि चोट सही जगह लगी है. विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा नेता छात्रों के आंदोलन को एमएमडीआर के मुद्दे से जोड़कर मूल सवाल से बचने की कोशिश कर रहे हैं. छात्रों के रोजगार और भर्ती परीक्षाओं में…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के द्वारा एमएमडीआर संशोधन विधेयक, 2026 विषय पर लिखे पत्र का जवाब पत्र से दिया है. और विस्तार से. मरांडी ने अपने पत्र में अंकगणितीय और तार्किक भाषा में राज्य सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन का बिंदुवार ब्यौरा अपने पत्र के माध्यम से साझा किया है और वित्त मंत्री से पूछा है कि क्या आप तमाम सवाल अपने मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों से पूछने की राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाएंगे? बाबूलाल ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया है. उन्होंने कहा है, “एमएमडीआर संसोधन किसी एक राज्य नहीं बल्कि…

Read More

रांचीः खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन का खाका तैयार कर लिया है. आंदोलन के पहले चरण में 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों, सचिवों और संयोजकों को पत्र भेजा है. महासचिव ने बताया है कि धरना के माध्यम से जेएमएम के कार्यकर्ता संसद में पारित इस विधेयक के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए एमएमडीआर बिल को वापस लेने की मांग करेंगे. उन्होंने कहा है…

Read More

खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा  की विस्तारित केंद्रीय समिति की बैठक पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अगुवाई में हुई. रायशुमारी में झामुमो ने इसे काला कानून कर दिया और निर्णय लिया कि पुरजोर तरीके से इसका विरोध किया जाएगा. जेएमएम के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “झारखंड और झारखंडवासियों ने आगे बढ़ना शुरू किया ही था कि केंद्र सरकार द्वारा खनन कानून में दुर्भाग्यपूर्ण संशोधन लाकर झारखंड जैसे कमजोर राज्य पर कुठाराघात करने का काम किया गया है. समस्त झारखंड इस कानून का पुरजोर विरोध करता…

Read More