Browsing: Congress
मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट नहीं मिला है. नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने दतिया में विरोध प्रदर्शन किया और शनिवार सुबह पुलिस पर भी पथराव किया. अब इस मामले में कांग्रेस का एक बयान भी सामने आया है, जिसमें राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “बीजेपी यूज़ एंड थ्रो के सिद्धांत पर चलती है. वह नहीं चाहती कि कोई नेता इतना मज़बूत हो जाए कि आगे चलकर पार्टी के लिए चुनौती बन सके.” उन्होंने कहा, “नरोत्तम मिश्रा प्रदेश के गृह मंत्री रहे…
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने अयोध्या के डीएसपी आशुतोष तिवारी को राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर एक पत्र लिखा है. इस पत्र पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के बाद कांग्रेस की भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. डीएसपी आशुतोष तिवारी इस मामले में अनुसंधान अधिकारी हैं. आलोक कुमार ने इस पत्र में अरविंद केजरीवाल, राम गोपाल यादव, संजय सिंह और प्रियंका गांधी वाड्रा के उन बयानों का ज़िक्र किया है, जिनमें इन नेताओं ने चढ़ावा चोरी की राशि के अलग-अलग दावे किए हैं. उन्होंने डीएसपी आशुतोष तिवारी से अनुरोध किया कि…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर दो साल पूरे कर लिए हैं. राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए. इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा – हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना. नीट के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा.” राहुल गांधी ने आगे लिखा, “सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है. सफ़र…
रांचीः कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में लगातार सामने आए पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं ने छात्रों का भरोसा तोड़ा है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है. नेतृत्व के निर्देश पर रांची पहुंचे कांग्रेस नेता ने एक प्रेस क्रांफ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी ने कोटा से इस अभियान की शुरुआत की थी. इसी सिलसिले में मैं रांची आया हूं. और यहीं के छात्र सार्थक ने इस सरकार को आईना दिखाया था. उन्होंने कहा कि 10…
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस और राजद के बीच तकरार बढ़ी है. आंकड़े रहने के बाद भी कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा क्रॉस वोटिंग की वजह से हार गए. इस हार ने कांग्रेस को परेशान किया है. दरअसल, प्रणव झा कांग्रेस नेतृत्व की पसंद के उम्मीदवार थे और झारखंड से एक सीट निकालने के लिए पार्टी ने हर संभव रणनीतिक कोशिशें की थीं. उधर मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने से पार्टी वैसे ही परेशान रही. यह मामला राजनीतिक सुर्खियों…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद पार्टी के राज्य प्रभारी के राजू ने आरोप लगाया है कि सत्ता में सहयोगी राजद और माले ने धोखा दिया. कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि माले और राजद के धोखे की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी की हार हुई. हालांकि माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने बयान जारी कर किसी धोखे से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि माले के दोनों विधायकों ने गठबंधन के उम्मीदवार को वोट दिया है. इधर राजद ने भी इस…
रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में जेएमएम के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी जीत गए हैं . तमाम कोशिशों और रणनीतिक बिसात बिछाने के बाद भी सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा चुनाव हार गए हैं क्रास वोटिंग की वजह से प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा. सत्तारूढ़ जेएमएम के पास 34 विधायक हैं. कांग्रेस के पास 16, राजद में 4 और भाकपा माले के पास 2 विधायक हैं . जबकि एनडीए में 24 विधायक हैं. एक वोट जेएलकेएम के जयराम महतो का है. इस चुनाव में…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान में सबी 81 विधायकों ने वोट डाल दिए हैं. वोटों की गिनती पांच बजे से होगी. निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया है कि सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ था. इस बीच एनडीए के समर्थन से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार, उद्योगपति परिमल नथवाणी के पु6 धनराज नथवाणी भी विधानसभा पहुंचे. इससे पहले नथवाणी भी सुबह में रांची स्थित बाग्लामुखी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विधानसभा वोटों का जायजा लेने पहुंचे थे. दो सीटों के ले हुए मतदान में सत्तारूढ़ जेएमएम से बैजनाथ राम और कांग्रेस से…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस सहयोगी दलों में आंकड़े जुटाने को लेकर हर संभव कोशिशों में जुटी है. इसी सिलसिले में सोमवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू जी, सांसद डॉ सैयद नसीर हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव एवं पर्यवेक्षक अजय शर्मा कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के वास पर पहुंचे. स मुलाकात के दौरान राज्यसभा चुनाव सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. कांग्रेस के नेताओं ने हेमंत सोरेन से अनुरोध किया है कि सहयोगी दलों के वोट इंटैक्ट रखने और दोनों…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा के लिए होने वाले चुनाव में एनडीए के समर्थन से पर्चा दाखिल करने के बाद उद्योगपति और पूर्व सांसद परिमल नथवानी ने कहा है कि झारखंड मेरी कर्मभूमि रही है. एक बार फिर सेवा करना सौभाग्य होगा. सोशल मीडिया के एक्स पर नथवानी ने कहा, “मैंने झारखंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने चौथे कार्यकाल के लिए एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है. यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है क्योंकि मैंने 2008 में झारखंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी और यहां से…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us