Browsing: Conviction

बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने गुरुवार को तहलका मैगजीन के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल को 2013 के रेप केस में दोषी ठहराते हुए 10 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई. कोर्ट ने उन्हें दो सप्ताह के भीतर संबंधित जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करने का निर्देश भी दिया है. यह फैसला गोवा सरकार की उस अपील पर आया, जिसमें 2021 में ट्रायल कोर्ट द्वारा दिए गए बरी करने के आदेश को चुनौती दी गई थी. नवंबर 2013 में तरुण तेजपाल के ख़िलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया था. सेशन कोर्ट से साल 2021 में तेजपाल को बरी…

Read More

रांचीः एक्स्ट्रीम बार के डीजे संचालक संदीप प्रमाणिक हत्याकांड मामले में मुख्य अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 लोगों को 9-9 साल की सजा सुनाई गई है. साथ ही 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया है. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने यह सजा सुनाई है. सोमवार को इस मामले में अदालत ने अभियुक्तों को दोषी करार दिया था. मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के अलावा अदालत ने अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद शमरूद्दीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार,दिवाकर उपाध्याय, अलोक दीवा,पंकज कुमार और सुमित कुमार को यह सजा सुनाई है. गोली मारकर की थी हत्या हत्या की यह…

Read More

दुमकाः झारखंड में दुमकी का एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एक साल की सजा सुनायी है. विशेष न्यायाधीश सह एसडीजेएम मोहित चौधरी ने प्रदीप यादव को एक साल की सजा सुनाते हुए बाकी सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. बरी होने वालों में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रणधीर सिंह भी शामिल हैं. फैसले के वक्त सभी आरोपी कोर्ट में हाजिर थे. मौके पर प्रदीप यादव की ओर से उनके अधिवक्ता शंकर बसई वाला ने अदालत में जमानत का आवेदन दिया, जिसे न्यायालय ने दस हजार के दो मुचलकों…

Read More