Browsing: Dishom Guru Sibu Soren

रामगढ़ः रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड का एक छोटा सा गांव नेमरा शोक में डूबा है. दिशोम गुरुजी दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन की खबर से ही गांव के लोगों में बेचैनी थी. दिन में हेमंत सोरेन कठिन पलों के बीच मां का पार्थिव शरीर लेकर जैसे ही अपने पैतृक गांव पहुंचे, यह शोक गहरा हो गया. इस दौरान चुनमुन-चिरैया भी खामोश. हेमंत के आवास पर लोगों की भीड़ और घर के अंदर से महिलाओं के रोने की आवाज. सिसकियां लेते बच्चे. रूपी सोरेन की बेटी अंजली  सोरेन…

Read More

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार की रात निधन हो गया है. मोरहाबादी स्थित स्व शिबू सोरेन के आवास पर रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. हेमंत सोरेन परिवार के संग वहां मौजूद हैं. रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में होगा. नेमरा, हेमंत सोरेन का पैतृक घर है. रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर झामुमो का झंडा भी रखा गया है. हेमंत सोरेन बेहद भावुक दिख रहे हैं. लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं. हेमंत सोरेन ने एक्स पर अपनी भावना प्रकट करते हुए कहा…

Read More

रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है. वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं. फिलहाल उनका इलाज रांची स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल में चल रहा था. डॉ दीपक गुप्ता और डॉ उज्जवल राय ने उनके निधन की जानकारी दी है. वे करीब 80 साल की थीं. इससे पहले उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए हेमंत सोरेन हैदराबाद ले गए थे. रूपी सोरेन की निधन की खबर से सोरेन परिवार में शोक है. बुधवार को ही हेमंत सोरेन अपनी मां का हाल जानने हिल व्यू हॉस्पिटल पहुंचे थे. उन्होंने डॉक्टरों से मां की…

Read More

रांचीः हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का शनिवार देर रात गिरिडीह मे निधन हो गया है. वे गिरिडीह से जेएमएम के विधायक थे. सरकार में उच्च शिक्षा तकनीक मंत्री के साथ पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. सुदिव्य कुमार सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता के साथ कुशल संगठक और रणनीतिकार भी थे. दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन ने ही सुदिव्य को पार्टी में लाया था. उन्हें गुरुजी का विश्वासी और प्रिय माना जाता था. अस्सी के दशक के आखिरी में शिबू सोरेन गिरिडीह के दौरे पर थे. उनकी मुलाकात सुदिव्य कुमार से हुई. गुरुजी ने सुदिव्य…

Read More

दुमका : धनबाद के टुंडी इलाके से दिशोम गुरु को दुमका बुलाने वाले और आंदोलन में लंबे समय तक साथ निभाने वाले शिबू सोरेन को निकटतम सहयोगी दिगम्बर मरांडी का निधन हो गया है. सत्तर की दशक में उन्होंने शिबू सोरेन को दुमका आने के लिए पत्र लिखा था. इसके बाद दुमका शिबू सोरेन की कर्मस्थली बन गई. पूरे संथालपरगना में शिबू सोरेन आदिवासियों के सबसे बड़े और सर्वमान्य नेता के तौर पर उभरे. कुछ समय से बीमार चल रहे दिगम्बर मरांडी ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली. शनिवार को दुमका जिले के नवखेता पंचायत के भतकुच्चा में उनका अंतिम संस्कार…

Read More

रामगढ़ः जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त महाअभियान के तहत सोमवार को छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के सदस्यों के साथ दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से यात्रा निकाली. यह यात्रा राज्य के सभी 24 जिलों में जाएगी. इस यात्रा के जरिए देवेंद्र नाथ महतो झाखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को रोकने के साथ व्यापक सुधार की मांग को मजबूती देंगे. यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को देवेंद्र का कारवां हजारीबाग जिला में प्रवेश करेगा. देवेंद्र नाथ महतो ने रांची में हुए छात्र आंदोलन के दौरान 16 दिनों की भूख हड़ताल भी की थी.…

Read More

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13 वें महाधिवेशन में संगठन में परिवर्तन के साथ दल के संविधान में संशोधन को लेकर अहम फैसला लिया जा रहा है. अब हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष होंगे. जबकि शिबू सोरेन संस्थापक संरक्षक की भूमिका में रहेंगे. अभी हेमंत सोरेन कार्यकारी अध्यक्ष की हैसियत संभाल रहे हैं. रांची स्थित खेलगांव स्टेडियम में आयोजित जेएमएम के महाधिवेशन में सोमवार को संविधान संशोधन पेश कर दिया गया है. इस पर मंगलवार को चर्चा के साथ मुहर लगायी जाएगी. पार्टी ने संविधान में संशोधन कर संस्थापक संरक्षक क नया पद बनाया है. पार्टी के महासचिव…

Read More