Browsing: Electricity

रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित पीवीयूएनएल प्लांट में 800 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-2 का सफलतापूर्वक ट्रायल ऑपरेशन किया गया. इस सफलता के साथ यूनिट-2 के नियमित संचालन और कमर्शियल ऑपरेशन का मार्ग प्रशस्त हो गया है. इस यूनिट के शुरू होने से झारखंड सहित अन्य राज्यों में बिजली की आपूर्ति हो सकेगी. इस यूनिट से 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा. इससे पहले यूनिट-1 से 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है. अब रामगढ़ जिले के पतरातू पीवीयूएनएल से 1600 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा इसमें झारखंड राज्य को 1360 मेगावाट बिजली मिलेगी. जाहिर तौर पर राज्य…

Read More

रांची : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग बुधवार को नई बिजली दरों (टैरिफ) का ऐलान कर दिया है. नये टैरिफ के मुताबिक झारखंड में घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक सभी श्रेणियों की दरों में बढ़ोतरी कर दी गयी है. जाहिर तौर पर आम घरेलू उपभोक्ता के अलावा व्यापार और उद्योग पर इसका सीधा असर पड़ेगा. घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ग्रामीण इलाकों में प्रति यूनिट दर पहले जहां 6.70 रुपये था उसे बढ़ाकर 7.20 रुपये प्रति यूनिट और शहरी उपभोक्ताओं के लिए यह 6.85 रुपये से बढ़कर 7.40 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है. एक अप्रैल से नया टैरिफ लागू होगा.…

Read More