रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित पीवीयूएनएल प्लांट में 800 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-2 का सफलतापूर्वक ट्रायल ऑपरेशन किया गया.
इस सफलता के साथ यूनिट-2 के नियमित संचालन और कमर्शियल ऑपरेशन का मार्ग प्रशस्त हो गया है.
इस यूनिट के शुरू होने से झारखंड सहित अन्य राज्यों में बिजली की आपूर्ति हो सकेगी.
इस यूनिट से 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा. इससे पहले यूनिट-1 से 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है.
अब रामगढ़ जिले के पतरातू पीवीयूएनएल से 1600 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा इसमें झारखंड राज्य को 1360 मेगावाट बिजली मिलेगी. जाहिर तौर पर राज्य में बिजली की कमी दूर होगी. गर्मी के मौसम में बिजली की पतरातू प्लांट से उत्पादित कुल बिजली का 85 प्रतिशत हिस्सा झारखंड राज्य को उपलब्ध होगी, जिससे औद्योगिकीकरण और विकास को गति मिलेगी.
सफलता की खुशी
यूनिट- दो के सफल ट्रायल पर पीवीयूएनएल के सीईओ ए के सहगल, सीजीएम प्रोजेक्ट अनुपम मुखर्जी, जीएम ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट मनीष खेतरपाल, जीएम जोगेश चंद्र पत्रा, जीएम विष्णु दत्ता दास और जीएम ओपी सोलंकी सहित पीवीयूएनएल, एनटीपीसी और बीएचईएल के अधिकारियों और कर्मचारियों खुशी जाहिर किया है.
सीईओ ए के सहगल ने टीम को दी बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों, अभियंताओं और सहयोगियों की मेहनत, समर्पण और सामूहिक कोशिश का परिणाम है.
सीईओ ने एनटीपीसी, झारखंड सरकार, जेबीवीएनएल और अन्य हितधारकों का उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया.
